Skip to Main Content

आपका स्वागत है

Together, बच्चों को होने वाले कैंसर से पीड़ित किसी भी व्यक्ति - रोगियों और उनके माता-पिता, परिवार के सदस्यों और मित्रों के लिए एक नया सहारा है.

और अधिक जानें

वॉकर के प्रकार

वॉकर क्या है?

वॉकर चलने फिरने में सहायता करने वाले साधन का एक प्रकार है जो चलते समय स्थिरता और सहारा प्रदान करता है। वॉकर बैसाखी या बेंत की तुलना में अधिक स्थिर होते हैं। उनमें सहारा देने के लिए एक विस्तृत आधार होता है जो आगे और पीछे की तरफ स्थिरता देता है। छोटे बच्चों के लिए विशेष बाल चिकित्सा वॉकर भी उपलब्ध हैं। वॉकर पहियों वाले या बिना पहियों वाले हो सकते हैं। रोलर्स एक प्रकार का पहिए वाला वॉकर हैं।

वॉकर के लाभ

रोगियों को विभिन्न कारणों से वॉकर की आवश्यकता हो सकती है। वॉकर के उपयोग से इनमें मदद मिल सकती है:

  • संतुलन बनाने में मदद करता है और गिरने का जोखिम कम करता है
  • मांसपेशियों के कमजोर होने पर सहारा देने के लिए
  • निचले शरीर पर भार को सीमित करने के लिए
  • यदि पैरों का महसूस होना कम हो गया है या नियंत्रण में नहीं हैं, तो रोगियों को सुरक्षित रूप से आगे बढ़ने में मदद करने के लिए
  • चलने या खड़े होने के दौरान दर्द या थकान को कम करने के लिए
  • नीचे बैठने या खड़े होने में सहायता करने के लिए

एक वॉकर की फिटिंग

एक वॉकर सबसे सुरक्षित होता है और सबसे अच्छी तरह मदद करता है, जब वह पूरी तरह से फिट होता है। गलत आकार के वॉकर का उपयोग करना मुश्किल हो सकता है, यह गिरा सकता है, या दर्द और चोट दे सकता है। पीठ या हांथों पर खिंचाव को रोकने के लिए वॉकर का उपयोग करते समय अच्छी मुद्रा में होना महत्वपूर्ण है। एक शारीरिक चिकित्सक उचित फिट के लिए ऊंचाई और चौड़ाई को समायोजित करने में मदद कर सकता है। वॉकर के सभी 4 पैरों की लंबाई समान होनी चाहिए।

सबसे अच्छा फिट पाने के लिए, रोगी को सीधे खड़े होना चाहिए। ऊंचाई जांचें:

  • हाथों को बगल में ढीला रखें, हैंडल की ऊंचाई कलाई के स्तर पर होनी चाहिए।
  • जब हाथों को हैंडल पर रखा जाता है, तो हाथ कोहनी पर थोड़ा झुकना चाहिए (कोहनी में 20 डिग्री झुकना)।

वॉकर के प्रकार

एक शारीरिक चिकित्सक वॉकर की सर्वोत्तम शैली की पहचान करने के लिए रोगी का मूल्यांकन करेगा। प्रत्येक वॉकर व्यक्ति की जरूरतों के हिसाब से अलग है। वॉकर बिना पहिए के, 2 पहिए या 4 पहिए के हो सकते हैं। बास्केट, पाउच और सीट जैसे विभिन्न सामान, दैनिक गतिविधियों को आसान बनाने के लिए जोड़े जा सकते हैं।

मानक वॉकर

एक मानक वॉकर में 4 सीधे पैर और पहिए नहीं होते हैं। रोगी के हिसाब से फिट करने के लिए ऊंचाई और चौड़ाई समायोजित की जाती है। एक मानक वॉकर का उपयोग करने के लिए, वॉकर को उठाएं और इसे आगे बढ़ाएं। यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि कदम उठाने से पहले सभी 4 पैर फर्श पर हों। ग्लाइडर या कैप को कभी-कभी वॉकर (ग्लाइडर वॉकर) के पैरों में जोड़ा जा सकता है। यह चलने के पैटर्न को और अधिक प्राकृतिक बनाने में मदद कर सकता है।

रोलिंग वॉकर (पहिए वाला वॉकर)

वॉकर को एक समान रूप से चलाने या अधिक प्राकृतिक चाल देने के लिए पहियों को वॉकर के सामने के भाग में लगाया जा सकता है। अगर रोगी वॉकर को उठाने और स्थानांतरित करने में असमर्थ हैं, तो भी पहियों का उपयोग किया जा सकता है। रोलिंग वॉकर, वॉकर के सामने (सामने वाले वॉकर) या पीछे (पीछे वाले वॉकर) के भाग में सहारे के साथ डिज़ाइन किए गए हैं। एक शारीरिक चिकित्सक यह तय करने में मदद कर सकता है कि रोगी के लिए सबसे अच्छा क्या है।

  • सामने वाला रोलिंग वॉकर (सामने का सपोर्ट) - सामने वाला वॉकर शरीर के सामने के भाग के लिए सहारा प्रदान करता है। चलने के लिए इसे और अधिक स्थिर बनाने के लिए सहारे का आधार बड़ा है। इस प्रकार के वॉकर में आमतौर पर 4 पहिए होते हैं और इसका उपयोग वॉकर को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता है।
  • पीछे वाला वॉकर (बैक सपोर्ट) - एक पीछे वाला वॉकर शरीर के पीछे के भाग को सहारा प्रदान करता है। इस तरह के वॉकर में 2 (केवल सामने के पैर) या 4 पहिए (आगे और पीछे के पैर) हो सकते हैं। पीछे जाने से रोकने के लिए पिछले पैरों में रबर टिप्स या शाफ़्ट व्हील लगे होते हैं। इस प्रकार का वॉकर खड़े होने और चलने के दौरान मुद्रा और संतुलन बनाने में मदद कर सकता है। पीछे वाले वॉकर का उपयोग करने के लिए, पीछे के भाग का सहारा लेकर वॉकर के बीच में खड़े हों। साइड हैंडल को पकड़ते हुए, आगे कदम बढ़ाते हुए वॉकर को पीछे से खींचें।
  • रोल करने वाले वॉकर - एक रोलर एक प्रकार का पहिए वाला वॉकर होता है। इसमें 3 या 4 पहिए, हैंड ब्रेक के साथ हैंडलबार और एक सीट है। रोल करने वाला वॉकर आसानी से मुड़ सकता है और तेजी से आगे बढ़ सकता है, जिससे यह चलना अधिक सरल बनाएगा। हालांकि, इसका उपयोग करने के लिए अधिक समन्वय और संतुलन की आवश्यकता होती है। रोल करने वाले वॉकर का उपयोग करने के लिए, वॉकर के पीछे खड़े रहें और हैंडलबार का उपयोग करके आगे बढ़ें।
  • गेट ट्रेनर - एक गेट ट्रेनर एक विशेष प्रकार कस चलने फिरने में सहायता करने वाला एक साधन है। इसका उपयोग उन रोगियों के लिए किया जाता है, जिन्हें चलना सीखने, चाल में सुधार करने, मुद्रा बनाए रखने या शरीर के भार को सहारा देने के लिए मदद की जरूरत होती है। गेट ट्रेनर पहिए वाले वॉकर के समान हैं। हालांकि, वे विशिष्ट सीमाओं और गतिशीलता की जरूरतों को पूरा करने के लिए कस्टम पट्टियों, सहारों और पोज़िशनर का उपयोग करते हैं।

क्या बीमा, वॉकर और रोलर्स को कवर करता है? वॉकर, रोलर्स और गेट ट्रेनर अक्सर मेडिकल ज़रूरत होने पर बीमा द्वारा कवर किए जाते हैं। परिवार को अपने बच्चे के लिए सर्वश्रेष्ठ वॉकर चुनने के लिए अपनी देखभाल टीम के साथ काम करना चाहिए। ज़्यादातर मामलों में, आपके चिकित्सक या शारीरिक चिकित्सक को डिवाइस की सिफ़ारिश करने और चिकित्सा की आवश्यकता के दस्तावेज़ प्रदान करने की आवश्यकता होगी। इसे लेटर ऑफ मेडिकल नॉयसिटी या डॉक्टर के स्टेटमेंट के रूप में जाना जाता है। प्रत्येक बीमा योजना अलग होती है, इसलिए अधिक जानने के लिए अपनी बीमा कंपनी से पता करें।

बीमा कवर क्या है, इसके बारे में और जानें