संतुलन वजन का समान वितरण है जो आपको सीधा और स्थिर रहने में मदद करता है।
अच्छा संतुलन बनाए रखने के लिए:
स्थिरता बनाने के लिए आपके शरीर में कई अलग-अलग प्रणालियां मिलकर काम करती हैं।
संतुलन के लिए संवेदी सूचना आपकी निम्न प्रणालियों द्वारा आती है:
इनमें से किसी भी प्रणाली में बदलाव से संतुलन की समस्या हो सकती है।
आपके बच्चे के संतुलन की समझ में बदलाव के कई कारण हो सकते हैं। इनमें चिकित्सा के दुष्प्रभाव, दर्द या तंत्रिका तंत्र की चोट शामिल हैं।
अपने बच्चे की संतुलन संबंधी चुनौतियों के कारणों का पता लगाने के लिए अपनी स्वास्थ्य देखभाल टीम से संपर्क करें। मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए किसी शारीरिक चिकित्सक से संपर्क करना एक उपाय है। हो सकता है कि शारीरिक चिकित्सक के पास घर पर आपके बच्चे की सुरक्षा बढ़ाने के लिए सुझाव भी हों।
यदि आपके बच्चे को संतुलन की समस्या हो रही है तो आप यहां कुछ चीज़ों पर ध्यान दे सकते हैं:
यदि आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई देते हैं, तो अपने बच्चे के शारीरिक चिकित्सक या देखभाल टीम से बात करें। शारीरिक चिकित्सा मांसपेशियों को मजबूत करने, लचीलेपन को बढ़ाने और स्थितिगत परिवर्तनों पर काम करने में मदद कर सकती है। ये चीजें संतुलन में सुधार कर सकती हैं।
शारीरिक चिकित्सक आपके बच्चे के संतुलन की जांच कर सकते हैं और देखभाल की सर्वोत्तम योजना बना सकते हैं। जिसमें इलाज के लिए उनके कार्यालय (क्लीनिक) जाना शामिल हो सकता है। इसमें घर पर किए जा सकने वाले व्यायामों का एक सेट भी शामिल हो सकता है।
यहां कुछ व्यायाम दिए गए हैं जो एक शारीरिक चिकित्सक आपको अपने बच्चे के साथ घर पर करने के लिए कह सकता है:
अधिक चुनौतीपूर्ण गतिविधि के लिए:
दोनों पैर पास में रखते हुए खड़े रहने के दौरान संतुलन
प्रत्येक पैर पर 3 बार दोहराएं।
यदि आप अपना संतुलन बनाए रखने में असमर्थ हैं या असुरक्षित महसूस करते हैं, तो एक मजबूत सतह के पास खड़े हों।
एक-पैर पर खड़े रहने की मुद्रा
हर पैर को आगे रखते हुए 3 बार दोहराएं।
यदि आप अपना संतुलन बनाए रखने में असमर्थ हैं या असुरक्षित महसूस करते हैं, तो एक मजबूत सतह के पास खड़े हों।
एक पैर आगे और एक पैर पीछे रखने वाली मुद्रा
संतुलन बनाए रखने के लिए आवश्यक सहायता के लिए दीवार या व्यक्ति का इस्तेमाल करें।
अधिक चुनौतीपूर्ण गतिविधि के लिए:
इस व्यायाम के लिए आपको अधिक सहायता की आवश्यकता हो सकती है।
एक पैर आगे और एक पैर पीछे रखते हुए चलना
प्रत्येक पैर पर 2-3 बार दोहराएं।
बैठ कर हैमस्ट्रिंग स्ट्रेच
प्रत्येक पैर पर 2–3 बार दोहराएं।
यदि उपरोक्त में से किसी भी व्यायाम से आपके बच्चे को दर्द होता है, तो उसे बंद कर दें। फिर, अपने शारीरिक चिकित्सक को बताएं।
बैठ कर काफ़ स्ट्रेच
—
समीक्षा की गई: अगस्त 2022