घाव भरने में देरी क्या होती है?
जब कोई घाव या कटी हुई त्वचा ठीक होने में सामान्य से ज़्यादा समय लेती है, तो इसे देरी से घाव भरना कहते हैं। धीरे भरने वाले घाव असुविधा या दर्द दे सकते हैं या वे संक्रमित हो सकते हैं। घाव धीरे भरने के कारण अन्य चिकित्सीय उपचारों में भी देरी हो सकती है।
घाव भरने में देरी के पीछे कई कारक हो सकते हैं। उनमें शामिल हैं कुछ चिकित्सीय स्थितियाँ, दवाएँ या अन्य उपचार, खराब रक्तापूर्ति, सूजन या संक्रमण। शिशुओं और बच्चों की त्वचा वयस्कों से अधिक संवेदनशील होती है, इसलिए उनके घावों का भरना अधिक कठिन हो सकता है।
घाव कैसे भरते हैं
सामान्यतः त्वचा कई चरणों में ठीक होती है, जिनमें ये शामिल हैं:
- रक्तस्राव और थक्का जमना: रक्त वाहिकाएँ रक्त का प्रवाह धीमा करने के लिए खुद को कसती हैं। प्लेटलेट नामक एक प्रकार की रक्त कोशिकाएँ सक्रिय होकर आपस में चिपक जाती हैं, जिससे रक्तस्राव धीमा होकर रुक जाता है।
- सूजन: सफ़ेद रक्त कोशिकाएँ, जो शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र का भाग हैं, मृत कोशिकाओं और रोगाणुओं का सफ़ाया करने के लिए घाव तक पहुँचती हैं। प्रतिरक्षा कोशिकाएँ भी ऐसे पदार्थ मुक्त करती हैं जो नए ऊतकों को वृद्धि करने में और संक्रमण की रोकथाम में मदद देते हैं।
- त्वचा की मरम्मत और नए ऊतक की वृद्धि: नई रक्त वाहिकाएँ, कोलेजन और त्वचा कोशिकाएँ विकसित होने लगते हैं। इससे घाव के किनारों को खींचते हुए पास लाकर घाव बंद करने में मदद मिलती है।
- दृढ़ीकरण: जैसे-जैसे घाव भरता है, ऊतक और दृढ़ होता जाता है। घाव का निशान बन सकता है। निशान छूटने की मात्रा, घाव के आकार या गहराई पर निर्भर होती है। आपके बच्चे की उम्र बढ़ने के साथ-साथ निशानों का आकार घट सकता है या वे हल्के पड़ सकते हैं। त्वचा द्वारा खुद की ठीक से मरम्मत कर लिए जाने के बावजूद, क्षतिग्रस्त या निशान वाला भाग संभव है कि उतना दृढ़ न हो जितनी वह त्वचा है जो कभी चोटिल नहीं हुई थी।
ठीक होने के दौरान क्या अपेक्षित है, इस बारे में अपनी देखभाल टीम से बात करें। घाव भरने में लगने वाला समय घाव के प्रकार पर, उसके स्थान पर, वह कितना गहरा या बड़ा है, और आपके बच्चे की उम्र तथा स्वास्थ्य पर निर्भर कर सकता है। क्या उम्मीद करनी है यह जानने से आपको घाव भरने में देरी के संकेतों या अन्य समस्याओं पर नज़र रखने में मदद मिल सकती है।
घाव भरने में देरी के लक्षण
घाव भरने में देरी के कुछ संकेत व लक्षण इस प्रकार हैं:
- घाव के आकार या रंग-रूप में कोई भी बदलाव नहीं
- घाव के किनारों का पास न आना
- घाव का आधार सूखा या फीका दिखना
- दर्द और सूजन में राहत न मिलना
संक्रमण का घाव भरने में देरी से संबंध हो सकता है। संक्रमण के संकेतों और लक्षणों में ये शामिल हैं:
- घाव के आस-पास लालिमा, सूजन या गर्माहट
- घाव के आस-पास या उससे निकलकर दूर जाती हुईं लाल धारियाँ
- घाव से तरल पदार्थ या मवाद का बाहर आना
- घाव से बदबू आना
- ज्वर
घाव भरने में देरी के जोखिम कारक
कुछ चिकित्सीय स्थितियाँ घाव भरने में देरी कर सकती हैं या उसे पूरी तरह भरने से रोक सकती हैं। यह हैं:
घाव का भरना धीमा कर सकने वाली कुछ दवाएँ और उपचार इस प्रकार हैं:
घाव का भरना धीमा कर सकने वाले कुछ अन्य कारक इस प्रकार हैं:
- पोषक आहार की कमी
- तनाव
- शराब का इस्तेमाल
- धूम्रपान या वैपिंग करना
एक ही स्थिति में बहुत लंबे समय तक रहने, या त्वचा को दबाने वाले चिकित्सीय उपकरणों का उपयोग करने से ऐसी दबावजन्य चोटें (घाव) लग सकती हैं जो धीमे भरती हैं।
कैंसर का उपचार और घाव भरना
कैंसर के उपचार घाव भरने में देरी कर सकते हैं। कैंसर रोगियों को सर्जिकल चीरों, दबावजन्य चोटों, फ़ीडिंग ट्यूब या सेंट्रल लाइन इत्यादि डिवाइस और कट या खरोंच के कारण घाव हो सकते हैं। कीमोथैरेपी और रेडिएशन इत्यादि उपचार त्वचा को और घाव भरने की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं। ये उपचार त्वचा, रक्त कोशिकाओं, रक्त वाहिकाओं और प्रतिरक्षा तंत्र में बदलाव कर सकते हैं।
आपके बच्चे में घाव भरने में देरी के जोखिम के बारे में अपनी देखभाल टीम से पूछें। संकेतों पर नज़र रखें ताकि आप उनका जल्द उपचार कर सकें और त्वचा की देखभाल कर सकें। कैंसर उपचार के दौरान त्वचा में होने वाले बदलावों के बारे में और जानें।
कीमोथेरेपी और घाव भरना
कीमोथैरेपी से ऐसे दुष्प्रभाव हो सकते हैं जो त्वचा को और उसके ठीक होने की प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं। इनमें शामिल है:
- त्वचा में जलन
- IV स्थल के आस-पास घाव और ऊतक क्षति
- घाव स्थल को जाने वाले रक्त प्रवाह में कमी
- त्वचा को ठीक होने में मदद देने वाले कोलेजन (प्रोटीन) में कमी
- त्वचा की मजबूती में कमी
- घाव ठीक से न भरना
घाव भरने पर कीमोथैरेपी के प्रभाव कीमोथैरेपी की डोज़, बारंबारता और समय पर निर्भर करते हैं। यदि आपके बच्चे को कई दवाएँ मिल रही हैं या यदि कीमोथैरेपी के साथ अन्य उपचार दिए जा रहे हैं तो घाव भरने पर होने वाले प्रभाव बदतर हो सकते हैं।
विकीरण चिकित्सा और घाव का भरना
विकीरण चिकित्सा घाव भरने को धीमा कर सकती है, विशेषकर अगर घाव उपचार किए गए जगह के आसपास है। त्वचा पर रेडिएशन प्रभावों में ये शामिल हैं:
- त्वचा में जलन, सूखापन और पपड़ी
- त्वचा का पतला होना
- त्वचा की मजबूती में कमी
- त्वचा और संयोजक ऊतक (टिस्यू फाइब्रोसिस) का मोटा होना
- रक्त वाहिकाओं को नुकसान और रक्त प्रवाह में कमी
- घाव ठीक से न भरना
रेडिएशन की अधिक मात्रा या अधिक बारंबारता वाली डोज़ घाव भरने में देरी का जोखिम बढ़ा सकती है।
घाव भरने में देरी की पहचान
घाव का निरीक्षण करने और वह कितने अच्छे से भर रहा है यह देखने के लिए स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता एक शारीरिक परीक्षा करेगा। घाव की जाँच के लिए आपके बच्चे को कई बार स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता से मुलाकातें करनी पड़ सकती हैं। संक्रमण या अन्य समस्याओं की संभावना खारिज करने के लिए अन्य परीक्षण ज़रूरी हो सकते हैं। जांच में ये शामिल हो सकते हैं:
खून की जाँचेंआपका स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता कुछ रक्त परीक्षणों का आदेश दे सकता है, जैसे पूर्ण रक्त गणना या रक्त रसायन अध्ययन। ये परीक्षण संक्रमणों की या प्रतिरक्षा तंत्र में समस्याओं की जाँच कर सकते हैं।
घाव का कल्चर: यदि आपके स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता को यह संदेह है कि आपके बच्चे के घाव में कोई संक्रमण है, तो वह संक्रमण के प्रकार का पता लगाने के लिए ऊतक का और घाव में मौजूद तरल पदार्थ का नमूना ले सकता है।
इमेजिंग जांचें: घाव के बारे में और वह कितने अच्छे से भर रहा है इस बारे में और जानने के लिए आपका स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता इमेजिंग परीक्षणों का आदेश दे सकता है। परीक्षणों में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, हड्डी स्कैन या MRI और CT स्कैन शामिल हो सकते हैं।
घाव भरने में देरी का उपचार
घाव का उपचार आपके बच्चे की ज़रूरतों और उसके स्वास्थ्य के आधार पर अलग-अलग होगा। घाव की देखभाल में ये शामिल हो सकते हैं:
- घाव की सफ़ाई
- त्वचा को नम रखने, अवरोध के रूप में कार्य करने और संक्रमण पैदा करने वाले कीटाणुओं को मारने के लिए मलहम और अन्य उत्पादों का उपयोग करना।
- इस को सुरक्षित रखने के लिए विशेष पट्टी बांधकर घाव को ढंकना
- त्वचा पर दबाव डालने वाली चीज़ें हटाना या एडजस्ट करना
- संक्रमण की रोकथाम या के उपचार की दवाएँ
- असुविधा घटाने के लिए दर्द की दवाएँ या अन्य दर्द प्रबंधन रणनीतियाँ
कुछ मामलों में, मरीजों का घाव भरने में सहायता हेतु सर्जरी या अन्य प्रक्रियाओं की ज़रूरत पड़ सकती है। घाव की देखभाल की कुछ आम कार्यविधियाँ इस प्रकार हैं:
- वुंड डिब्राइडमेंट, मृत ऊतक को और संक्रमण करने वाले बैक्टीरिया को हटाने के लिए
- सर्जरी, ऊतक की मरम्मत करने या घाव बंद करने के लिए, इसमें स्किन ग्राफ़्टिंग शामिल है
- नेगेटिव प्रेशर वुंड थैरेपी (वुंड वैक), तरल पदार्थ हटाने, सूजन घटाने और घावों को ठीक होने में मदद देने के लिए
- ऑक्सीजन थैरेपी, ज़रूरी ऑक्सीजन घाव तक पहुँचाने के लिए ताकि वह भर सके, यह घाव भरने की युक्ति नहीं है। HBOT का उपयोग दुर्लभ है और स्थानिक o2 साक्ष्य आधारित नहीं है
- यदि आपके बच्चे को कोई गंभीर चिकित्सीय स्थिति है या वह कीमोथैरेपी या रेडिएशन इत्यादि उपचार करा रहा है या स्टेरॉइड दवाएँ ले रहा है तो घाव भरने के बारे में और क्या उम्मीद करनी है इस बारे में अपनी देखभाल टीम से बात करें।
- घाव की देखभाल के लिए अपनी देखभाल टीम के निर्देशों का पालन करें।
- घावों और नाज़ुक त्वचा की रक्षा करें।
- अपने बच्चे की त्वचा को नियमित रूप से जाँचें। घाव भरने में संक्रमण या समस्याओं के संकेतों को देखें।
- सुनिश्चित करें कि आपके बच्चे को उचित पोषण मिले। इसमें यह सुनिश्चित करना शामिल है कि आपके बच्चे के आहार में पर्याप्त कैलोरी, प्रोटीन, विटामिन और खनिज हों।
यदि आपको इस बारे में चिंता हो कि आपके बच्चे का घाव कैसे भर रहा है या यदि आपको संक्रमण के संकेत दिखें तो तुरंत अपनी देखभाल टीम से संपर्क करें।
देखभाल टीम से पूछने के लिए प्रश्न