मुख्य विषयवस्तु में जाएं

त्वचा और घाव की देखभाल

आपके बच्चे के स्वास्थ्य और सुविधा के लिए त्वचा और घाव की देखभाल बहुत महत्वपूर्ण हैं। त्वचा मानव शरीर का सबसे बड़ा अंग है। यह रोगाणुओं के विरुद्ध सुरक्षा के लिए पहली रक्षा-पंक्ति भी है। त्वचा चोट के विरुद्ध सुरक्षा भी देती है; शरीर के तापमान को नियंत्रित करती है; और स्पर्श, दर्द व तापमान का एहसास करती है।

जब त्वचा स्वस्थ होती है तो उसमें खुद को ठीक करने की अच्छी योग्यता होती है। लेकिन कमज़ोर प्रतिरक्षा तंत्रों वाले बच्चों में, घावों को ठीक होने में अधिक समय लग सकता है या उनके कारण गंभीर संक्रमण हो सकते हैं। कुछ कैंसरों या अन्य चिकित्सीय स्थितियों, कीमोथैरेपी, रेडिएशन या कुछ दवाओं के दुष्प्रभाव के रूप में त्वचा में बदलाव भी विकसित हो सकते हैं। 

रोगियों और परिवारों के लिए त्वचा की देखभाल के सुझाव

  • त्वचा की नियमित रूप से जाँच करें: त्वचा के बदलावों, जैसे ददोरे, खुजली, रंग में बदलाव, गाँठ या त्वचा में टूटन-फटन पर नज़र रखें।

  • अपने बच्चे से इस बारे में बात करें कि त्वचा और घाव की देखभाल क्यों महत्वपूर्ण है: अपने बच्चे को प्रेरित करें कि वह अपनी त्वचा पर ध्यान दे और जब उसे उसकी त्वचा में कोई बदलाव दिखे तो उसके बारे में बताए। बच्चों—विशेष कर किशोरों में यह असामान्य नहीं होता है कि जब तक उन्हें अत्यधिक तकलीफ न हो तब तक वे बताते नहीं हैं। ऐसा शायद इसलिए हो सकता है क्योंकि उन्हें शर्म महसूस होती है या उन्हें लगता है कि त्वचा की समस्या कोई बड़ी बात नहीं है। ऐसा भी हो सकता है कि वे अपने शरीर के कुछ भागों की जाँच करवाने से हिचक रहे हों।

  • स्वस्थ त्वचा दिनचर्या बनाकर रखें: अपने बच्चे की त्वचा को साफ़ रखें, त्वचा को धूप से बचाएँ, आपके स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता द्वारा सुझाए गए मॉइश्चुराइज़र का उपयोग करें और त्वचा में खुजली व जलन करने वाले रसायनों या उत्पादों से बचें।

अपने बच्चे की त्वचा को स्वस्थ रखने के बारे में अपनी देखभाल टीम से बात करें और त्वचा व घाव की देखभाल के निर्देशों का पालन करें। 

फ़ीचर किए गए संसाधन

  • घाव भरने में देरी

    जब कोई घाव या कटी हुई त्वचा ठीक होने में सामान्य से ज़्यादा समय लेती है, तो इसे देरी से घाव भरना कहते हैं। घाव धीरे भरने के कारणों और घाव की देखभाल के सुझावों के बारे में जानें।

  • त्वचा कैंसर

    बचपन में होने वाले कैंसर से ठीक हुए लोगों में त्वचा कैंसर सबसे आम दूसरा कैंसर है। त्वचा कैंसर के आम प्रकारों और उनके जोखिम कारकों के बारे में जानें।