मुख्य विषयवस्तु में जाएं

बुखार और संक्रमण के लक्षण

बुखार क्या है?

शरीर का तापमान बढ़ना, बुखार होता है। बुखार का सबसे आम कारण कीटाणु या विषाणुओं से होने वाला संक्रमण है। बुखार के अन्य कारणों में गर्मी में बाहर निकलना, कैंसर, ऑटोइम्यून विकार, कुछ दवाइयां या टीकाकरण शामिल हो सकते हैं।

हर व्यक्ति के शरीर का तापमान थोड़ा भिन्न हो सकता है और यह दिन के समय और शारीरिक गतिविधि जैसे कारकों पर निर्भर होता है। तापमान लेने के लिए उपयोग की जाने वाली पद्धति भी परिणामों को प्रभावित कर सकती है।

बुखार और तापमान कैसे मापेंके बारे में अधिक पढ़ें।

बुखार संबंधी दिशानिर्देश

आम तौर पर, 100.4°F (38.0°C) के तापमान को बुखार माना जाता है। लेकिन दिशानिर्देश इनके आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं:

  • उम्र
  • तापमान कैसे मापा जाता है
  • आपके बच्चे की चिकित्सीय स्थिति
  • आपकी देखभाल टीम के निर्देश

2 महीने से अधिक उम्र के बच्चों के लिए, बुखार को इस प्रकार परिभाषित किया जा सकता है:

  • 100.9°F (38.3°C) या इससे अधिक का मुँह का (मुँह से) तापमान
  • 100.4°F (38.0°C) या इससे अधिक का मुँह का तापमान जो 1 घंटे तक रहे
  • बगल में (एक्ज़िलरी) 99.9°F (37.7°C) का तापमान
  • बांह के नीचे 99.4°F (37.4°C) या इससे अधिक का तापमान, जो 1 घंटे तक रहे

2 महीने से कम उम्र के बच्चों में, अगर कांख में मापा गया तापमान 99.4°F (37.4°C) या इससे अधिक हो, तो इसे बुखार माना जाता है।

हमेशा अपनी देखभाल टीम के बुखार संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करें।

बुखार के संकेतों में ठंड लगना, सिरदर्द और शरीर में दर्द, कम ऊर्जा महसूस होना, अस्वस्थ महसूस करना, छूने पर त्वचा का गर्म महसूस होना और गालों का लाल होना शामिल हैं

संक्रमण के लक्षण

बुखार संक्रमण का एक सामान्य संकेत है। कभी कभी, यह एकमात्र संकेत होता है। संक्रमण के अन्य संकेतों और लक्षणों में ये शामिल हैं:

  • ठंड लगना
  • पसीना आना
  • किसी स्थान पर दुखन या दर्द
  • नाक बहना, नाक बंद होना
  • ऐसी खाँसी जो पहले जैसी नहीं है
  • गले में दर्द
  • साँस की तकलीफ होना
  • गर्दन में अकड़न
  • अमाशय का दर्द
  • उल्टी होना
  • मूत्र-त्याग में दर्द
  • अधिक बार मूत्र-त्याग
  • योनि से स्राव या जलन व खुजली
  • मलाशय के आस-पास घाव या दर्द होना
  • डायरिया या दस्त लगना

बुखार और न्यूट्रोपीनिया

कैंसर या ऐसे कोई अन्य रोग जो न्यूट्रोपीनिया पैदा करता है, से ग्रस्त बच्चों में संक्रमण प्राणघातक हो सकता है। न्यूट्रोपीनिया एक स्थिति है जिसमें संक्रमण से लड़ने वाली सफ़ेद रक्त कोशिकाओं (न्यूट्रोफिल) की संख्या कम हो जाती है।

सफ़ेद कोशिकाओं की कमी से ग्रस्त रोगी संक्रमणों से अच्छे से लड़ नहीं पाते हैं वे जल्दी से बहुत गंभीर रूप से बीमार पड़ जाते हैं। यदि आपके बच्चे को न्यूट्रोपीनिया है, तो बुखार पर या संक्रमण के अन्य संकेतों पर नज़र रखना महत्वपूर्ण है। न्यूट्रोपीनिया रोगी में बुखार या संक्रमण एक मेडिकल इमरजेंसी होता है।

अगर आपके बच्चे को बुखार है या उसमें संक्रमण के लक्षण दिख रहे हैं तो क्या करना चाहिए

यदि आपको अपने बच्चे में बुखार या संक्रमण का कोई अन्य संकेत दिखे तो तुरंत अपने स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता से संपर्क करें या इमरजेंसी रूम जाएँ।

  • अगर यह दिन के समय में हुआ है और आप अपने बच्चे के अस्पताल के पास ही हैं, तो अपने बच्चे देखभाल करने वाले लोगो को या प्राथमिक क्लिनिक को फ़ोन करें।
  • अगर यह दिन के ख़तम होने के बाद या सप्ताहांत में हुआ हो तो दिन के ख़तम होने बाद की अस्पताल की आपातकालीन इकाई में दी गयी प्रक्रियाओं का पालन करें। जैसे ही आपको पता चलता है कि आपके बच्चे को बुखार है, अपने प्राथमिक क्लिनिक या चिकित्सक को फ़ोन करके बताएं।
  • अगर आप अपने बच्चे के अस्पताल के नजदीक नहीं हैं, तो आपके बच्चे के स्थानीय देखभालकर्ता को फ़ोन करें या अपने स्थानीय अस्पताल के आपात-कक्ष में जाएं।

अगर आप चिकित्सक के यहां या फिर घरेलू अस्पताल में जा रहे हैं, तो जितनी जल्दी हो सके, बच्चे के प्राथमिक क्लिनिक या उसकी देखभाल टीम से संपर्क करके बच्चे की वर्तमान स्थिति के बारे में तुरंत जानकारी दें।

देखभाल प्रदाताओं को अपने बच्चे की चिकित्सीय स्थिति के बारे में और उसका उपचार कहाँ चल रहा है इस बारे में बताना न भूलें। यदि आपके बच्चे को कोई सेंट्रल वीनस कैथेटर (सेंट्रल लाइन) लगा हुआ है और यदि आपका बच्चा कीमोथेरेपी दवाएँ या  प्रतिरक्षा तंत्र को कमज़ोर करने वाली अन्य दवाएँ ले रहा है तो ये बातें भी उन्हें ज़रूर बताएँ।

बुखार और सिकल सेल बीमारी

सिकल सेल बीमारी से ग्रस्त बच्चों और किशोरों में संक्रमण होने का अधिक जोखिम होता है। सिकल सेल बीमारी से ग्रस्त लोगों के लिए बुखार एक मेडिकल इमरजेंसी है। 

सिकल सेल बीमारी से ग्रस्त 2 माह से बड़े बच्चों के मामले में, यदि आपके बच्चे को इतना बुखार है तो चिकित्सीय देखभाल प्राप्त करें:

  • ओरल (मुँह द्वारा लिया गया) 101°F (38.3°C) या उससे अधिक का तापमान
  • बांह के नीचे (कांख में) 100°F (37.8°C) या उससे अधिक का तापमान

2 महीने से कम उम्र के सिकल सेल बीमारी वाले बच्चों में, अगर कांख में मापा गया तापमान 100.4°F (38.0°C) या इससे अधिक हो, तो इसे बुखार माना जाता है।   

संक्रमण कैसे रोकें

आसान चरणों से मदद मिल सकती है संक्रमण से बचाव:

  • साबुन और पानी का उपयोग करते हुए अक्सर हाथ धोएं या हैंड सैनिटाइज़र का उपयोग करें।
  • बीमार लोगों के संपर्क में रहने से बचें।
  • अच्छी व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखें, इसमें नहाना और घाव साफ़ रखना शामिल है।
  • अपने चिकित्सक के सुझाव के अनुसार सभी नवीनतम टीके लगवाएँ।
  • फ़ेस मास्क पहनें और सुझाए अनुसार शारीरिक दूरी व्यवहार में लाएँ।
  • अपनी चिकित्सा टीम के निर्देशानुसार मुँह की दैनिक देखभाल करें। इससे उन छालों की रोकथाम में मदद मिल सकती है जो अधिक गंभीर संक्रमणों का कारण बन सकते हैं।
  • मरीज के रहने के स्थान को साफ़ रखें।
  • संक्रमण के स्रोतों, जैसे फूल, पशु, और धूल-गंदगी, के प्रति सावधान रहें।
  • देखभाल के कार्य, जैसे डायपर बदलना, लाइन की देखभाल, ड्रेसिंग बदलना, या घाव की देखभाल, करते समय डिस्पोज़ेबल दस्ताने पहनें और रोगाणुओं की रोकथाम की सावधानी बरतें।

अपनी देखभाल टीम से पूछे जाने वाले प्रश्न

  • मुझे मेरे बच्चे का तापमान कब-कब जाँचना चाहिए?
  • मुझे देखभाल टीम को कब कॉल करना चाहिए?
  • मुझे किन लक्षणों के बारे में सर्वाधिक चिंता करनी चाहिए?
  • संक्रमण की रोकथाम के सबसे अच्छे तरीके क्या हैं?
  • बुखार के बाद सामान्य गतिविधियों पर कब लौटना सुरक्षित है?

बुखार और संक्रमण के संकेतों के बारे में मुख्य बिंदु

  • बुखार शरीर के तापमान में होने वाली वृद्धि है, जो अक्सर संक्रमण के कारण होती है।
  • 2 माह और इससे बड़े बच्चों में, मुखीय (मुँह का) तापमान 100.9°F (38.3°C) या अधिक होने को, या मुखीय तापमान 100.4°F (38.0°C) या अधिक होने और 1 घंटे से अधिक तक बने रहने को बुखार कहा जाता है
  • अपनी देखभाल टीम के बुखार संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करें, इसमें यह शामिल है कि तापमान कैसे जाँचें और बुखार के लिए चिकित्सीय देखभाल कब प्राप्त करें।
  • संक्रमण की रोकथाम में मदद के लिए हाथ अक्सर धोएँ, जगहों को साफ़ रखें, अस्वस्थ लोगों से दूर रहें, और सुझाए गए टीके लगवाएँ।
  • यदि आपके बच्चे को बुखार है या उसमें संक्रमण के अन्य संकेत हैं, तो अपनी देखभाल टीम से संपर्क करें।

संबंधित तथ्यपत्रक


समीक्षित: नवंबर 2025

संबंधित सामग्री