बचपन में होने वाले कई प्रकार के कैंसर की पहचान, उपचार और प्रशामक देखभाल में सर्जरी की महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कैंसर सर्जरी में विशेषज्ञता प्राप्त करने वाले चिकित्सकों को सर्जिकल कैंसर विशेषज्ञ कहा जाता है।
कैंसर की देखभाल में सर्जरी के निम्नलिखित कई तरीकों का उपयोग किया जाता है:
सर्जरी के आधार पर, प्रक्रिया पूरी करने के लिए रोगी को अस्पताल में भर्ती किया जाता है या रोगी को भर्ती नहीं भी किया जाता और वे ज़रूरत के समय अस्पताल आते हैं। हर मामले में ठीक होने का समय और बाद की देखभाल की आवश्यकता अलग-अलग होगी। किसी भी चिकित्सा प्रक्रिया में जोखिम तो होता ही है। देखभाल करने वाली टीम बताएगी कि क्या उम्मीद करनी चाहिए। सर्जरी से पहले और बाद में क्या करना है, इस पर निर्देशों का पालन करना महत्वपूर्ण है।
बचपन में होने वाले कई प्रकार के कैंसर के पहचान, उपचार और प्रशामक देखभाल में सर्जरी महत्वपूर्ण है।
सर्जरी के दौरान दर्द महसूस न हो इसलिए रोगियों को एनेस्थिसिया दिया जाता है। सर्जरी के प्रकार के आधार पर, चिकित्सक स्थानीय एनेस्थिसिया या सामान्य एनेस्थिसिया का उपयोग कर सकते हैं। स्थानीय या क्षेत्रीय एनेस्थिसिया से शरीर के किसी खास हिस्से में अस्थायी रूप से सुन्नपन या संवेदना में कमी हो जाती है। सामान्य एनेस्थिसिया से गहरी नींद आ जाती है, ताकि सर्जरी के दौरान दर्द महसूस न हो। एनेस्थिसिया से सिर्फ़ अस्थायी नींद आती है, जब तक कि सर्जरी के लिए आवश्यक हो। एक एनेस्थीसियोलॉजिस्ट एक बेहोश करने वाला चिकित्सक होता है जिसे इन दवाओं को देने और सर्जरी के दौरान रोगियों की निगरानी करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।
प्रारंभिक बीमारी की पहचान के समय रोगी की छाती का कंप्यूटरीकृत टोमोग्राफी स्कैन न्यूरोब्लास्टोमा ट्यूमर दिखाता है।
मध्यवर्ती या उच्च जोखिम वाले न्यूरोब्लास्टोमा के रोगियों के लिए, कीमोथेरेपी एक मुख्य उपचार है। कीमोथेरेपी के एक कोर्स के बाद, न्यूरोब्लास्टोमा ट्यूमर का आकार छोटा हो गया है।
कीमोथेरेपी के दूसरे कोर्स के बाद, ट्यूमर और भी छोटा होता है।
जब संभव हो तब ट्यूमर को निकालने के लिए सर्जरी का उपयोग किया जाता है। स्कैन सर्जरी के बाद की रोगी की छाती को दर्शाता है।
—
समीक्षित: जून 2018
बच्चों के स्वास्थ्य विशेषज्ञों की एक टीम, रोगियों और उनके परिवारों की निदान से लेकर उपचार तक और उसके बाद भी मदद करेगी। देखभाल टीम के हर सदस्य की भूमिकाएँ जानें।
एनेस्थीसिया (बेहोशी की दवा) ऐसी दवाओं के उपयोग की प्रक्रिया है जिसमें चिकितसीय परीक्षण और प्रक्रियाओं के दौरान चेतना में बदलाव कर दर्द की संवेदनाओं को रोक दिया जाता है। बच्चों में एनेस्थीसिया के बारे में पढ़ें।
बायोप्सी, जाँच के लिए शरीर से ऊतक या कोशिकाएँ निकालने की कार्यविधि है। जानें कि कैंसर और अन्य रोगों की पहचान के लिए बायोप्सी का उपयोग कैसे किया जाता है।