जब आपका बच्चा अस्वस्थ होता है, तो आप उसकी स्थिति के बारे में जानकारी पाना चाहते हैं। टुगेदर by St. Jude™ ऑनलाइन संसाधन आपको आपकी ज़रूरत की जानकारी ढूँढने में मदद देता है। हम आपकी सहायता करने के लिए आपको समझ आने वाली जानकारी प्रदान करते हैं। बचपन और किशोरावस्था के कैंसर, रक्त विकारों और बचपन की अन्य गंभीर बीमारियों के बारे में और जानें।
कैंसर, किसी कोशिका के असामान्य तरीके से बढ़ने की बीमारी है। कैंसर में कोशिका के विकास को नियंत्रित करने वाले संकेत ठीक से काम नहीं करते हैं। जानें कि कैंसर कैसे बढ़ता और फैलता है।
रक्त विकार ऐसी चिकित्सीय स्थितियाँ हैं जो रक्त के एक या अधिक भागों को प्रभावित करती हैं। रक्त विकारों के बारे में और उनका उपचार कैसे होता है इस बारे में जानें।
बचपन और किशोरावस्था के कैंसर, रक्त विकारों, और अन्य गंभीर अस्वस्थताओं का सामना कर रहे परिवारों और देखभाल टीमों के आशापूर्ण विचार, चिकित्सीय व्याख्याएँ और व्यावहारिक सलाह सुनें।
गंभीर अस्वस्थता से ग्रस्त बच्चे की देखभाल करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। शारीरिक, भावनात्मक, सामाजिक और आध्यात्मिक कुशल-क्षेम में सहायता के साधन ढूंढें।
गंभीर बीमारीों से ग्रस्त बच्चे संक्रमणों के प्रति अधिक असुरक्षित हो सकते हैं। इस बारे में और जानें कि आप किन तरीकों से अपने बच्चे की सुरक्षा कर सकते हैं।