मुख्य विषयवस्तु में जाएं

हमारे बारे में

टुगेदर by St. Jude™ ऑनलाइन संसाधन बचपन और किशोरावस्था के कैंसर, रक्त विकारों और अन्य गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों का सामना कर रहे लोगों के लिए संपूर्ण और भरोसेमंद जानकारी प्रदान करता है। 

St. Jude Children’s Research Hospital निर्मित, टुगेदर by St. Jude™ ऑनलाइन संसाधन निम्नलिखित चीज़ें पेश करता है:

  • चिकित्सा स्थितियों और उपचारों की जानकारी 
  • परिवारों और रोगियों के लिए सहायक देखभाल की जानकारी 
  • दुनिया भर के रोगियों द्वारा उम्मीद और ठीक होने की साझा कहानियाँ

हम देखभाल की पूरी यात्रा में रोगियों और परिवारों के साथ कंधे‑से‑कंधा मिलाकर चलते हैं। आप चाहे जहाँ हों, हम आपकी मदद करना चाहते हैं और आपकी ज़रूरत की जानकारी आपको प्रदान करना चाहते हैं।

St. Jude की स्थापना 1962 में डैनी थॉमस ने की थी, जिन्होंने यह निश्चय किया था कि, “किसी भी बच्चे की मौत जीवन की भोर में नहीं होनी चाहिए।” उसी समय से, हम कैंसर और अन्य गंभीर रोगों से ग्रस्त बच्चों और किशोरों के लिए रोगी- और परिवार-केंद्रित देखभाल के मामले में दुनिया में सबसे आगे हैं।

हमारा मिशन

टुगेदर by St. Jude™ ऑनलाइन संसाधन st jude के प्रेसिडेंट और CEO जेम्स डाउनिंग के नेतृत्व के तहत आज के विज़न का हिस्सा है। हमारा लक्ष्य अपने परिसर और संबद्ध क्लिनिकों की सीमाओं से आगे बढ़कर अपनी सेवाओं को दुनिया भर तक पहुँचाना है। हम दुनिया भर में परिवारों को भरोसेमंद और विशेषज्ञ स्वास्थ्य जानकारी प्रदान करते हैं।

यह महत्वपूर्ण है कि माता-पिता और मरीज़ों के पास भरोसेमंद और उपयोगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, शैक्षणिक संसाधन और ऐसे अन्य लोगों के दृष्टिकोण हों; जो बाल कैंसर से प्रभावित हैं।

जेम्स आर डाउनिंग, MD

हमारे केंद्रीय सिद्धांत 

  • स्वास्थ्य साक्षरता: सभी लोग, चाहे वे जहाँ भी रहते या देखभाल पाते हों, हमारी स्वास्थ्य जानकारी, सेवाओं और संसाधनों तक आसानी से पहुँच सकें और उन्हें समझ व उपयोग कर सकें यह सुनिश्चित करने के लिए हम स्वास्थ्य संचार के सर्वश्रेष्ठ तौर-तरीकों का उपयोग करते हैं।
  • रोगी-केंद्रित पद्धति: हम दुनिया भर के रोगियों और परिवारों की शारीरिक, आध्यात्मिक, भावनात्मक और व्यावहारिक ज़रूरतों के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं। हमारे शैक्षिक संसाधन आपको अपने बच्चे की देखभाल में वह भूमिका निभाने में मदद करेंगे, जिसे आप निभाना चाहते हैं।
  • साक्ष्य-सूचित अभ्यास: हम वैज्ञानिक अध्ययनों और St. Jude की क्लिनिकल विशेषज्ञता से प्राप्त डेटा पर आधारित संपूर्ण और वर्तमान जानकारी प्रदान करते हैं।
  • सुगम्यता: हम सभी लोगों को जानकारी तक पहुँच दिलाने के लिए अलग‑अलग तरीकों का उपयोग करते हैं, ताकि वे उसे जब और जहाँ चाहें प्राप्त कर सकें। हम यह जानकारी ऑनलाइन, प्रिंट में और वीडियो, पॉडकास्ट तथा सोशल मीडिया के ज़रिए शेयर करते हैं।
  • प्रभावशीलता: हम सुनिश्चित करते हैं कि हमारी जानकारी आपके जैसे रोगियों और परिवारों की सीखने-संबंधी ज़रूरतों को पूरा करती हो।
  • बहुविषयक सहयोग: हम एक विविध टीम के साथ काम करते हैं ताकि हमारी रोगी शिक्षा और जानकारी अचूक हो और दुनिया भर के लोगों के लिए उपयोगी हो। हमारी टीम सलाहकारों तथा विशेषज्ञों, रोगियों, स्वजनों, स्वास्थ्य देखभाल प्रदाताओं और अन्य लोगों को मिलाकर बनी है। 

संबंधित सामग्री