फ़्लू का टीका लोगों की इन्फ़्लुएंज़ा (फ़्लू) होने के विरुद्ध सुरक्षा करता है। फ़्लू एक संक्रामक श्वसन (साँस संबंधी) बीमारी है। फ़्लू का टीका लगवाने पर व्यक्ति में एंटीबॉडी बनते हैं जो फ़्लू वायरस को पहचानकर उससे लड़ते हैं। इससे संक्रमण के विरुद्ध शरीर की प्राकृतिक रक्षा (प्रतिरक्षा) बढ़ जाती है।
लोगों को वर्ष में एक बार फ़्लू के टीके की ज़रूरत होती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि हर वर्ष टीका अलग होता है। फ़्लू वायरस समय के साथ बदलते हैं, इसलिए पिछले वर्ष का टीका अगले वर्ष के लिए इतने अच्छे से काम नहीं कर पाता है। साथ ही, आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया भी समय के साथ घटती है।
फ़्लू का वार्षिक टीका फ़्लू की रोकथाम के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है।
टीका बीमारी से शरीर की रक्षा के लिए प्रतिरक्षा तंत्र की मज़बूती बढ़ाता है। फ़्लू का टीका लोगों में फ़्लू होने के विरुद्ध सुरक्षा प्रदान करता है। कुछ लोगों को टीका लगने के बाद भी फ़्लू हो सकता है। यदि आपको फ़्लू हो भी गया, तो आप अधिक अस्वस्थ नहीं होंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि आपका शरीर टीका लग चुकने के बाद खुद की रक्षा बेहतर ढंग से करने में समर्थ हो जाता है।
फ़्लू ग्रस्त होने वाले अधिकांश लोग कुछ दिनों से लेकर 2 सप्ताह से कम तक में ठीक हो जाते हैं। लेकिन कुछ लोगों में गंभीर समस्याएँ या जटिलताएँ विकसित हो सकती हैं। कुछ समस्याएँ प्राणघातक हो सकती हैं।
साइनस और कान के संक्रमण फ़्लू से होने वाली मध्यम जटिलताओं के उदाहरण हैं। न्यूमोनिया फ़्लू की एक गंभीर जटिलता का उदाहरण है।
कुछ चिकित्सीय स्थितियों, जिनमें ये शामिल हैं, से ग्रस्त लोगों के लिए फ़्लू का टीका लगवाना विशेष रूप से महत्वपूर्ण होता है:
फ़्लू इन चिकित्सीय समस्याओं को बदतर कर सकता है। जैसे, दमा ग्रस्त लोगों को फ़्लू होने के दौरान दमे के दौरे पड़ सकते हैं। हृदय रोगियों में फ़्लू के कारण हृदयाघात का जोखिम बढ़ सकता है।
फ़्लू का टीका 2 मुख्य तरीकों से दिया जाता है:
फ़्लू शॉट (नीडल से इंजेक्शन):
नेज़ल स्प्रे (Flumist®):
आपका स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता आपके बच्चे के लिए फ़्लू का सर्वश्रेष्ठ टीका सुझाएगा।
फ़्लू का टीका लगवाने के बाद हल्के दुष्प्रभाव होना सामान्य है। लक्षणों में निम्न शामिल हो सकते हैं:
फ़्लू के टीके से आपको फ़्लू नहीं होता है। दुष्प्रभाव आम तौर पर हल्के होते हैं और कुछ दिनों में खत्म हो जाते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि प्रतिरक्षा तंत्र टीके पर प्रतिक्रिया दे रहा होता है। शरीर फ़्लू के विरुद्ध एंटीबॉडी बना रहा होता है।
यदि संभव हो तो फ़्लू शॉट सितंबर या अक्टूबर में, या फिर उसके उपलब्ध होते ही जल्द-से-जल्द, लगवाएँ। यदि आप फ़्लू शॉट जल्द नहीं लगवाते हैं तो फ़्लू के मौसम के दौरान किसी भी समय लगवाने से आपकी सुरक्षा में मदद होगी। आम तौर पर, अमेरिका में फ़्लू के मामले अक्टूबर में बढ़ने शुरू होते हैं, दिसंबर से लेकर फ़रवरी तक चरम पर रहते हैं और मई तक चल सकते हैं।
फ़्लू का टीका लगवाने के बाद प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया विकसित होने में लगभग 2 सप्ताह लगते हैं। कुछ मामलों में, बच्चों को फ़्लू के टीके की 2 डोज़ की ज़रूरत पड़ सकती है। आपका स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता आपको बताएगा कि क्या एक और डोज़ की ज़रूरत है।
चिकित्सा विशेषज्ञ यह सलाह देते हैं कि गंभीर बीमारीों से ग्रस्त अधिकांश बच्चों और 6 माह तथा अधिक उम्र के सभी बच्चों को वार्षिक फ़्लू शॉट लगाए जाने चाहिए। सेंटर्स फ़ॉर डिसीज़ कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (बीमारी नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र), अमेरिकन अकैडमी ऑफ़ पीडियाट्रिक्स (अमेरिकी बालबीमारीविज्ञान अकादमी) और इन्फ़ेक्शियस डिसीज़ेज़ सोसायटी ऑफ़ अमेरिका (अमेरिकी संक्रामक बीमारी सोसाइटी) इस सलाह पर सहमत हैं। यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि टीका आम तौर पर हानिकारक नहीं होता है।
अपने बच्चे की देखभाल टीम से पूछें कि आपके बच्चे को फ़्लू का टीका कब दिया जाना चाहिए। यदि आपके बच्चे में ये थे/को ये मिले थे तो संभव है कि वह फ़्लू के टीके पर प्रतिक्रिया न दे:
ट्रांसप्लांट, सेलुलर (CAR T-सेल) थेरेपी और जीन थेरेपी वाले मरीज़ अपने इन्फ़्यूज़न के 6 महीने बाद फ़्लू शॉट लगवा सकते हैं। यदि समुदाय में फ़्लू का प्रकोप हुआ हो, तो वे ट्रांसप्लांट के 4 महीने बाद फ़्लू शॉट लगवा सकते हैं।
आपके बच्चे की बीमारी-पहचान और उपचार योजना के आधार पर, देखभाल टीम आपको बताएगी कि आपके बच्चे को फ़्लू शॉट कब लगवाना चाहिए। अपने बच्चे की विशिष्ट परिस्थिति के बारे में अपने बच्चे की देखभाल टीम से बात करें।
परिवार के सदस्यों के लिए फ़्लू के टीके
यदि आपके किसी बच्चे को कोई गंभीर बीमारी है, तो परिवार के सदस्यों के लिए और आपके बच्चे के निकट संपर्क में मौजूद लोगों के लिए फ़्लू का टीका लगवाना महत्वपूर्ण है। छोटे बच्चे और गंभीर बीमारीों से ग्रस्त बच्चे फ़्लू से प्राणघातक जटिलताएँ होने के अधिक जोखिम में होते हैं।
परिवार के सभी सदस्यों और देखभालकर्ताओं का टीकाकरण करवाने से आपके बच्चे के इर्द-गिर्द एक सुरक्षा चक्र बनाने में मदद मिलती है।
“मेरे विचार से लोगों को जो सबसे महत्वपूर्ण चीज़ याद रखनी चाहिए वह यह है कि उन्हें जल्द-से-जल्द फ़्लू शॉट लगवाना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि मरीज़ के इर्द-गिर्द मौजूद हर व्यक्ति को भी यह टीका लगे। आइए, खुद की सुरक्षा करने के साथ-साथ हमारे मरीज़ों के इर्द-गिर्द भी एक सुरक्षा चक्र बनाएँ।”
बीमारी नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDC) अनुशंसा करता है कि अंडे से एलर्जी वाले 6 महीने और उससे अधिक उम्र के प्रत्येक व्यक्ति को फ्लू का टीका लगवाना चाहिए। फ़्लू के किसी भी टीके (अंडा आधारित या गैर-अंडा आधारित) का उपयोग किया जा सकता है।
फ़्लू और COVID-19, दोनों से एक साथ ग्रस्त होना संभव है। COVID-19 और फ़्लू, दोनों श्वसन संक्रमण हैं। COVID-19 और फ़्लू के लक्षण समान हो सकते हैं।
फ़्लू का टीका आपको COVID-19 के विरुद्ध सुरक्षा नहीं देगा। और COVID-19 का टीका आपको फ़्लू के विरुद्ध सुरक्षा नहीं देगा।
यदि आपमें लक्षण हैं, तो आपकी देखभाल टीम संभवतः दोनों बीमारियों के लिए परीक्षण करेगी। परीक्षण के परिणामों से आपकी देखभाल टीम को सर्वोत्तम उपचार तय करने में मदद मिल सकती है।
—
टुगेदर by St. Jude™ ऑनलाइन संसाधन इस लेख में उल्लिखित किसी भी ब्रांडेड उत्पाद का समर्थन नहीं करता है।
—
समीक्षित: जनवरी 2024
प्रतिरक्षा प्रणाली, संक्रमण से शरीर की रक्षा करती है। विशेष कोशिकाओं, ऊतकों और अंगों का एक नेटवर्क जो शरीर को "नुकसान पहुंचाने वालों" की एक किस्म या रोगाणुओं से बचाने के लिए एक साथ काम करता है।
इन्फ्ल्युएंजा (फ्लू) वायरस के कारण होने वाला एक श्वसन रोग है। कुछ लोगों में फ़्लू की जटिलताओं का अधिक जोखिम होता है। जानें कि फ़्लू की रोकथाम और उसका उपचार कैसे करें।
टीके कुछ रोगों के विरुद्ध सुरक्षा देने का एक महत्वपूर्ण तरीका हैं। कैंसर व अन्य रोगों से ग्रस्त बच्चों में टीका लगाने के शेड्यूल और टीकों के बारे में जानें।