कैंसर के वंशानुगत जोखिम वाले व्यक्ति में उसके माता-पिता से उसे प्राप्त (वंशानुगत) जीन बदलावों के कारण कैंसर होने की अधिक संभावना होती है।
जीन DNA के खंड होते हैं जिनमें ऐसे महत्वपूर्ण निर्देश होते हैं जो कोशिकाओं को बताते हैं कि उन्हें कैसे बढ़ना और कार्य करना है। जीन बालों और आँखों का रंग जैसी विशेषताएँ तय करते हैं।
उत्परिवर्तन का अर्थ किसी जीन में ऐसे बदलाव से है जो जीन के काम करने का तरीके को प्रभावित करता है। कुछ उत्परिवर्तन कैंसर होने की संभावना बढ़ा सकते हैं। कोई व्यक्ति अपने परिवार में ऐसे उत्परिवर्तन से ग्रस्त पहला व्यक्ति भी हो सकता है। या फिर संभव है कि उसे यह जीन बदलाव माता या पिता में से 1 या दोनों से विरासत में मिला हो।
कैंसर के वंशानुगत जोखिम का यह अर्थ है कि व्यक्ति में रोग होने की अधिक संभावना है। लेकिन इसका यह अर्थ नहीं है कि उस व्यक्ति को कैंसर होगा ही होगा।
कैंसर ग्रस्त लगभग 10–15% बच्चों में ऐस जीन बदलाव होता है जिसका संबंध कैंसर के वंशानुगत जोखिम से होता है।
वंशानुगत जोखिम को आनुवंशिक पूर्वप्रवृत्ति भी कहा जाता है। आनुवंशिक विकारों और पूर्वप्रवृत्ति सिंड्रोमों के बारे में और जानें।
कुछ कैंसर एक से दूसरी पीढ़ी को मिले किसी जीन बदलाव (उत्परिवर्तन) के कारण होते हैं।
आनुवंशिक परीक्षण व्यक्ति की जीन में ऐसे बदलाव तलाशता है जो कैंसर कर सकते हैं। परीक्षण दिखा सकते हैं कि कोई कैंसर वंशानुगत है या नहीं। वे यह भी दिखा सकते हैं कि क्या परिवार के सदस्यों को भी वही उत्परिवर्तन विरासत में मिला है, भले ही उनमें कैंसर के संकेत न हों।
कई प्रकार के आनुवंशिक परीक्षण हैं। आपका स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता आनुवंशिक परीक्षण के बारे में आपसे बात करेगा और वे परीक्षण करने के लिए आपसे सहमति लेगा। वह आम तौर पर थोड़ा-सा रक्त, लार (थूक) या अन्य ऊतक नमूना लेगा। उसके बाद वह नमूने को परीक्षण के लिए किसी लैब को भेजेगा।
बाद में, आप अपने स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता से मिलकर परीक्षण परिणामों पर और आप व आपके परिवार के लिए उनके अर्थों पर बात करेंगे।
आपकी देखभाल टीम आपके बच्चे के लिए आनुवंशिक परीक्षण सुझा सकती है यदि:
आनुवंशिक परामर्शदाता आपको आनुवंशिक स्थितियों को समझने में और आनुवंशिक परीक्षण के लिए तैयार होने में मदद दे सकता है। समय निकालकर गुणों और अवगुणों पर ध्यानपूर्वक विचार करें और अपनी देखभाल टीम से अपनी चिंताओं पर बात करें। कुछ लोग अपने परीक्षण परिणामों के बारे में दुख, बेचैनी या गुस्सा महसूस कर सकते हैं। आनुवंशिक परामर्शदाता आपको क्या उम्मीद करनी है यह जानने में और परिणामों का अर्थ समझने में मदद दे सकता है। वह आपको बीमा कवरेज को समझने में और आनुवंशिक परीक्षण के लिए विकल्प ढूँढने में भी मदद दे सकता है।
आनुवंशिक परामर्श और परीक्षण के बारे में और जानें।
अपने परिवार के चिकित्सा इतिहास के बारे में जानने से आपको कैंसर के वंशानुगत जोखिम के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। यदि संभव हो तो, अपने बच्चे के निकट संबंधियों के बारे में जानकारी एकत्र करें। इसमें माता-पिता, बच्चे, सगे भाई-बहन, दादा-दादी, नाना-नानी, मौसी, बुआ, मामा, ताऊ, चाचा और उनके बच्चे शामिल हैं। परिवार के ऐसे सदस्यों की पहचान करें जिन्हें किसी प्रकार का कैंसर है या था।
परिवार के हर उस सदस्य जिसे कैंसर था, के बारे में यह पता लगाने की कोशिश करें:
संभव है कि आपके पास परिवार के सदस्य के चिकित्सा इतिहास तक पहुँच न हो, और इसमें कुछ गलत नहीं है। कुछ लोगों को उनके परिवार के चिकित्सा इतिहास के बारे में काफ़ी जानकारी हो सकती है। अन्य लोगों के पास कुछ अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं भी हो सकती है। जो भी प्रश्न या चिंताएं हों उन पर अपनी देखभाल टीम से बात करें।
यदि आपके बच्चे में कैंसर का वंशानुगत जोखिम है, तो उनके स्वास्थ्य के प्रबंधन और निगरानी में मदद के लिए कुछ चरण इस प्रकार हैं:
—
समीक्षित: अगस्त 2024
कुछ जगहों पर आनुवंशिक जानकारी कानूनन संरक्षित है। आनुवंशिक भेदभाव के विरुद्ध कानूनी सुरक्षा के बारे में जानें।