नहीं, आपके लिए साइट पर आने और कंटेंट देखने हेतु रजिस्टर करना अनिवार्य नहीं है। हालाँकि हम यह सुझाव ज़रूर देते हैं कि यूज़र हमारे ईमेल न्यूज़लेटर के लिए साइन-अप करें ताकि वे नई जानकारी और साइट में किए गए सुधारों से अवगत रह सकें।
टुगेदर by St. Jude ऑनलाइन संसाधन का अपना कोई मोबाइल ऐप नहीं है। लेकिन आप तुरंत एक्सेस के लिए इस साइट को अपने फोन की होम स्क्रीन पर बुकमार्क कर सकते हैं। इन निर्देशों का पालन करें:
टुगेदर by St. Jude ऑनलाइन संसाधन के हर पेज पर Facebook, X, WhatsApp पर और ईमेल के ज़रिए शेयर करने के बटन हैं। डेस्कटॉप पर, ये बटन जब आप पेज को स्क्रॉल करना शुरू करेंगे तब निचले-दायें कोने पर दिखने लगेंगे। मोबाइल डिवाइस पर, ये बटन हर पेज पर सबसे नीचे होते हैं।
लेखकों और रोगी शिक्षकों की हमारी टीम हमारे कंटेंट की नियमित समीक्षा करने और वह अचूक हो यह सुनिश्चित करने के लिए St. Jude Children’s Research Hospital के विषय-वस्तु विशेषज्ञों के साथ नज़दीकी से काम करती है।
टुगेदर by St. Jude ऑनलाइन संसाधन पर उपलब्ध जानकारी सामान्य शिक्षण है और चिकित्सीय सलाह का स्थान नहीं लेती है।
हमें आपके विचार जानकर खुशी होगी! हमें together@stjude.org पर ईमेल भेजें.
टुगेदर by St. Jude ऑनलाइन संसाधन इस समय 12 भाषाओं में उपलब्ध है: अंग्रेज़ी, अरबी, बर्मी, चीनी, फ़्रेंच, हिंदी, पोलिश, पुर्तगाली, रूसी, स्पेनिश, यूक्रेनी और उर्दू। आप अपनी स्क्रीन के ऊपरी-दायें कोने में मौजूद भाषा चयनक का उपयोग करके आपकी पसंदीदा भाषा चुन सकते हैं। हम आपको प्रोत्साहित करते हैं कि नई भाषाएँ जारी होने के बारे में जानने हेतु आप हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन-अप करें ।
हमारी टीम हमारे कंटेंट के अनुवाद के लिए ऐसे पेशेवर अनुवादकों के साथ काम करती है जिनके पास जीवन विज्ञान का विशेष प्रशिक्षण है। हम देश-में-स्थित, तृतीय पक्ष समीक्षकों के साथ और कभी-कभी बीटा पाठकों के साथ भी काम करते हैं। ये समीक्षक स्वास्थ्य देखभाल या चिकित्सा पृष्ठभूमि के होते हैं और वे जिस भाषा के लिए चुने गए हैं वह भाषा उन्होंने उनकी प्रथम भाषा के रूप में सीखी हुई होती है और वे अंग्रेज़ी बोलने में निपुण होते हैं। वे हर अनुवाद की समीक्षा करते हैं और अनुवाद को उच्च गुणवत्ता वाला बनाने के लिए वे आवश्यकतानुसार संपादन करते हैं।
आप नए फ़ीचर, नई जारी की गई भाषाओं और कंटेंट अपडेट से अवगत रहने के लिए हमारा ईमेल न्यूज़लेटर सब्सक्राइब कर सकते हैं।
पूरी वेबसाइट में, आपको कुछ शब्दों की बगल में एक छोटा-सा आइकन दिखेगा (जैसे, कैंसर). इसका यह अर्थ है कि वह शब्द हमारी शब्दावली में है। परिभाषा देखने के लिए अपना माउस कर्सर उस शब्द पर ले जाएँ। मोबाइल पर, बस शब्द पर टैप कर दें। शब्दावली में शामिल अन्य शब्द खोजने के लिए, शब्दावली पर जाएँ।
रोगी रेफ़रल के बारे में जानने के लिए, St. Jude रोगी रेफ़रल पेज पर जाएँ।
St. Jude देखभाल के बारे में विशिष्ट जानकारी के लिए St. Jude Care & Treatment पर जाएँ।
हम बचपन और किशोरावस्था के कैंसर, रक्त विकारों और अन्य गंभीर स्थितियों का सामना कर रहे रोगियों और परिवारों - चाहे वे जहाँ भी रहते हों - के लिए जानकारी और शिक्षा का एक भरोसेमंद स्रोत बनने हेतु प्रतिबद्ध हैं। आप हमारे पार्टनर बनकर हमारे कंटेंट को बेहतर बनाने में हमारी मदद कर सकते हैं। आपका गहन ज्ञान और विशेषज्ञता यह सुनिश्चित करने में हमारी मदद कर सकते हैं कि हम दुनिया भर के परिवारों की ज़रूरतें पूरी करते हों। हमारे साथ काम करना शुरू करने के लिए हमें together@stjude.org पर ईमेल भेजें।
हमें Facebook पर “टुगेदर by St. Jude” नाम से ढूँढें।
हमारा अधिकांश कंटेंट कॉपीराइट कानून के तहत संरक्षित है, जो हमें हमारी कॉपीराइट-अधीन कृतियों की प्रति बनाने, वितरण करने, प्रदर्शित करने, निष्पादित करने और उपयोग करने के अनन्य अधिकार प्रदान करता है। हम हमारी वेबसाइट पर हमारा कॉपीराइट-अधीन कंटेंट व्यक्तिगत और अवाणिज्यिक उपयोग के लिए निःशुल्क प्रस्तुत करते हैं। हम रोगियों और उनके परिवारों के लिए एक व्यापक ऑनलाइन संसाधन प्रदान करने के हमारे मिशन के भाग के रूप में ऐसा करते हैं।
यदि आपकी कोई विशिष्ट ज़रूरत हो, तो कृपया हमें together@stjude.org पर ईमेल करें। यदि उपयुक्त हुआ तो, हम एक लाइसेंस करार तैयार करेंगे।
आप हमारे संसाधनों से लिंक कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कृपया St. Jude लिंकिंग नीति देखें।
–
समीक्षित: अक्टूबर 2024
टुगेदर परिवारों को चिकित्सा से संबंधित व्यापक जानकारी, देखभाल संबंधी सहायक संसाधन और उम्मीद, इलाज और अनुभव से जुड़े साझा किस्से प्रदान करता है।
हम बचपन और किशोरावस्था के कैंसर तथा अन्य गंभीर रोगों का सामना कर रहे सभी लोगों को भरोसेमंद जानकारी प्रदान करते हैं। यदि आपका कोई प्रश्न या टिप्पणी हो, तो कृपया हमें ईमेल भेजें।