एक्स-रे एक प्रकार का इमेजिंग परीक्षण है जो शरीर के भीतर की ब्लैक-एंड-वाइट तस्वीरें बनाता है। स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता चोटों या रोगों की पहचान और निगरानी में मदद के लिए एक्स-रे का उपयोग करते हैं।
एक्स-रे मशीन शरीर के विभिन्न भागों को रेडिएशन की एक छोटी-सी मात्रा भेजती है।
एक्स-रे तस्वीर में ब्लैक और वाइट के शेड इस पर निर्भर करते हैं कि कितना रेडिएशन शरीर के आर-पार हो पाता है:
एक्स-रे में बहुत कम समय लगता है और दर्द बिल्कुल नहीं होता है। वे आपके बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दे सकते हैं। एक्स-रे से आपकी देखभाल टीम को यह देखने में मदद मिल सकती है कि शरीर के अंदर क्या चल रहा है। एक्स-रे निम्न दिखा सकता है:
एक्स-रे जांच में दर्द नहीं होता है। लेकिन आपके बच्चे को बिना हिले-डुले रहना होगा ताकि स्पष्ट तस्वीर मिले। जांच के दौरान न हिलने के महत्व के बारे में अपने बच्चे से बात करें।
टेक्नॉलजिस्ट नामक एक चिकित्सीय पेशेवर आपके बच्चे का एक्स-रे लेगा। अगर आपका बच्चा घबराया हुआ है या असहज है, तो इस बारे मेंटेक्नोलॉजिस्ट को बतानासुनिश्चित करें।
आपको एक्स-रे लिए जाने के दौरान कमरे में रुकने की अनुमति हो सकती है। यदि एक्स-रे कक्ष में रुकने वाले किसी व्यक्ति (रोगी या देखभालकर्ता) की गर्भवती होने की संभावना हो तो स्टाफ़ को बता दें।
आपके बच्चे को गहने, घड़ियां या चश्मा निकालने के लिए कहा जा सकता है। उसे हॉस्पिटल गाउन पहनना पड़ सकता है।
कुछ एक्स-रे के लिए, एक कॉन्ट्रास्ट माध्यम-जैसे आयोडीन अथवा बेरियम—का उपयोग किया जाता है ताकि तस्वीरों में बेहतर विवरण मिले। अगर आपके बच्चे को कभी एक्स-रे कंट्रास्ट से कोई प्रतिक्रिया हुई है, तो कृपया टेक्नोलॉजिस्ट या अपनी चिकित्सीय देखभाल टीम के सदस्य को बताएं।
एक्स-रे के दौरान, आपके बच्चे को एकदम बिना हिले-डुले रहना होगा ताकि तस्वीरें स्पष्ट आएँ।
एक्स-रे टेक्नॉलजिस्ट आपके बच्चे को सही स्थिति में आने में मदद देगा। आपका बच्चा खड़ा रह सकता है, बैठ सकता है या लेट सकता है। उसकी स्थिति मशीन पर और शरीर के उस भाग पर निर्भर करेगी जिसका एक्स-रे लिया जा रहा है।
अधिकतम संभव स्पष्ट दृश्य प्राप्त करना महत्वपूर्ण है। कभी-कभी, बच्चे को स्थिर रखने के लिए विशेष पैडिंग या स्ट्रैप का उपयोग किया जाता है। आपके बच्चे को अपनी सांस रोककर रखने की आवश्यकता हो सकती है क्योंकि हिलने-डुलने से एक्स-रे धुंधला हो जाएगा।
टेक्नॉलजिस्ट एक सुरक्षा बैरियर के पीछे खड़ा होगा और आपके बच्चे से एक्स-रे लिए जाने के दौरान कुछ सेकंड तक एकदम बिना हिले-डुले रहने को कहेगा।
यदि और एक्स-रे की ज़रूरत हो तो टेक्नॉलजिस्ट आपके बच्चे को स्थिति बदलने में मदद दे सकता है।
यदि आपके बच्चे ने एक्स-रे के दौरान गाउन पहना था, तो एक्स-रे हो जाने के बाद वह अपने कपड़े वापस पहन सकता है।
एक्स-रे के बाद तस्वीरें एक रेडियॉलजिस्ट को भेजी जाएँगी। यह चिकित्सक इमेजिंग परीक्षणों की व्याख्या में विशेषज्ञता रखता है। रेडियोलॉजिस्ट एक्स-रे को देखेगा और आपके स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता को एक रिपोर्ट भेजेगा।
एक्स-रे तस्वीरें लेने के लिए रेडिएशन की एक बहुत छोटी-सी मात्रा का उपयोग करता है। यह अधिकांश लोगों के लिए सुरक्षित होता है। लेकिन जब तक आपका स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता ज़रूरी न बताए तब तक बहुत अधिक एक्स-रे न करवाना महत्वपूर्ण है। चिकित्सक केवल आवश्यक होने पर ही एक्स-रे करवाने को कहेंगे। लोग वातावरण में हर दिन रेडिएशन के संपर्क में आते हैं। एक्स-रे के चिकित्सीय लाभ रेडिएशन की थोड़ी मात्रा के खतरे की तुलना में बहुत ज़्यादा हैं।
—
समीक्षित: अक्टूबर 2024
जानें कि इमेजिंग जांच क्या करती हैं और वे आपके बच्चे के उपचार में कैसे भूमिका निभाती हैं।
कई लोग कहते हैं कि जाँच के परिणाम की प्रतीक्षा करना बीमारी की पहचान प्रक्रिया के सबसे तनावपूर्ण भागों में से एक है। जानें कि जाँच परिणामों की प्रतीक्षा का सामना कैसे करें।