गुर्दे रक्त से अपशिष्ट निकालते हैं। कभी-कभी कैंसर उपचार गुर्दों को प्रभावित कर सकता है।
जब गुर्दे ठीक से काम नहीं करते तो इसे गुर्दा समस्या कहते हैं। गुर्दों की समस्याएँ अचानक हो सकती हैं। इसे एक्यूट गुर्दे इंजरी (गुर्दे को अचानक चोट) कहते हैं। गुर्दों की अन्य समस्याएँ समय के साथ धीरे-धीरे विकसित होती हैं। इसे क्रोनिक गुर्दे डिसीज़ (दीर्घकालिक गुर्दा रोग) कहते हैं। गंभीर मामलों में, गुर्दे की बीमारी गुर्दे की विफलता (किडनी फेल्योर) का कारण बन सकती है, जहाँ गुर्दे काम करना बंद कर देते हैं।
कुछ रोग या उनके उपचार गुर्दों की समस्याएँ कर सकते हैं और ये समस्याएँ अल्पकालिक या दीर्घकालिक हो सकती हैं।
अपने बच्चे के गुर्दे की समस्याओं के जोखिम और गुर्दे के स्वास्थ्य की रक्षा के तरीकों के बारे में अपनी देखभाल टीम से बात करें।
गुर्दे 2 अंग हैं जो पसली-पिंजर के नीचे रीढ़ के दोनों ओर स्थित होते हैं। इनकी आकृति सेम जैसी होती है और इनका आकार लगभग आपकी मुट्ठी जितना होता है। आपको रीनल, नेफ्रो- या नेफ्रॉन जैसे शब्द सुनने को मिल सकते हैं जिनका अर्थ है ‘गुर्दों से संबंधित’।
गुर्दे रक्त छानते हैं। वे खून से अपशिष्टों (ऐसे पदार्थ जिनकी ज़रूरत शरीर को नहीं है) और अतिरिक्त तरल पदार्थ को निकालते हैं और मूत्र यानी पेशाब बनाते हैं। मूत्र गुर्दों से 2 नलिकाओं के ज़रिए बाहर निकलता है; इन नलिकाओं को मूत्रवाहिनी कहते हैं और ये मूत्र को मूत्राशय में पहुँचाती हैं। मूत्र मूत्राशय में भंडारित रहता है और मूत्रमार्ग के ज़रिए शरीर से बाहर निकाला जाता है। गुर्दे, मूत्रवाहिनियाँ और मूत्राशय एक तंत्र का भाग होते हैं जिसे मूत्रपथ कहते हैं।
स्वास्थ्य समस्याओं की रोकथाम के लिए गुर्दों की कार्यक्षमता अच्छी रहनी ज़रूरी है। गुर्दे इन कार्यों में मदद करते हैं:
गुर्दों की कई समस्याएँ तब तक लक्षण पैदा नहीं करतीं जब तक गुर्दा रोग बहुत बढ़ न जाए।
गुर्दे से संबंधित समस्याओं के संकेत और लक्षणों में शामिल हैं:
गुर्दा समस्याएँ कुछ चिकित्सीय स्थितियों के कारण हो सकती हैं, जैसे:
सिकल सेल बीमारी से ग्रस्त बच्चों में सिकल सेल गुर्दा रोग हो सकता है। इस रोग में सिकल (दराँती/हँसिया) जैसी आकृति की हो चुकीं लाल रक्त कोशिकाएँ गुर्दों में और उनके आस-पास रक्त तथा ऑक्सीजन के प्रवाह को बाधित कर देती हैं जिसके कारण गुर्दों को नुकसान होता है।
कैंसर या अन्य गंभीर रोगों से ग्रस्त बच्चों में, रेडिएशन, और कीमोथेरेपी इत्यादि चिकित्सीय उपचार, अन्य दवाएँ, इमेजिंग जाँचों में उपयोग होने वाली कॉन्ट्रास्ट डाई, और सर्जरी गुर्दों की समस्याएँ कर सकती हैं, और कुछ मामलों में गुर्दों को नुकसान पहुँचा सकती हैं।
गुर्दों के स्थान या उदर (पेट) के आस-पास रेडिएशन उपचार, तथा टोटल बॉडी इर्रेडिएशन (पूरे शरीर पर विकिरण डालना) से गुर्दों को नुकसान हो सकता है।
गुर्दे रक्त को छानते हैं, जिससे दवाओं को शरीर से बाहर निकालने में मदद मिलती है। कुछ दवाएँ गुर्दों को नुकसान पहुँचा सकती हैं। यदि आपके बच्चे को दवा की हाई डोज़ लंबे समय तक मिलती है, या वह कई दवाएँ एक साथ लेता है, तो नुकसान होने की संभावना अधिक होती है।
जिन दवाओं से गुर्दा समस्याएँ होने की अधिक संभावना है उनमें से कुछ इस प्रकार हैं:
गुर्दे की सर्जरी के बाद मूत्रवाहिनी, मूत्राशय, या आस-पास की रक्त वाहिकाओं में क्षति हो सकती है या क्षत-विक्षत ऊतक (स्कैर टिशू) बन सकता है। इसके कारण कुछ रोगियों में गुर्दा समस्याएँ हो सकती हैं।
जिन रोगियों में पूरे गुर्दे या उसके किसी हिस्से को निकालने की सर्जरी हुई है वे जीवन में आगे चलकर गुर्दा समस्याओं के जोखिम में होते हैं। यह जानना ज़रूरी है कि सिर्फ़ 1 हेल्दी किडनी वाले लोग भी नॉर्मल ज़िंदगी जी सकते हैं और उनकी किडनी भी अच्छी तरह काम करती है।।
बोन मैरो (स्टेम सेल) ट्रांसप्लांट जीवन में आगे चलकर गुर्दा समस्याओं को जन्म दे सकते हैं।
बोन मैरो ट्रांसप्लांट करवा चुके रोगियों को गुर्दा समस्याओं के उनके जोखिम के बारे में अपने स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता से बात करनी चाहिए। कैंसर से उबर चुके लोगों को अपनी सर्वाइवर्शिप केयर प्लान की एक प्रति सभी स्वास्थ्य देखभाल प्रदाताओं के साथ साझा करनी चाहिए।
किसी रोग, संक्रमण, चोट, या बहुत कम रक्तचाप (शॉक) के कारण अन्य अंगों, जैसे हृदय और यकृत, की विफलता के बाद गुर्दा समस्याएँ हो सकती हैं।
यदि आपका बच्चा गुर्दा समस्याओं के जोखिम में है, तो आपकी देखभाल टीम यह पता लगाने के लिए परीक्षण करेगी कि क्या उसकी गुर्दा कार्यक्षमता बदल गई है और असामान्य है। जांच में ये शामिल हो सकते हैं:
गुर्दा समस्याओं का उपचार उनके कारणों और आपके बच्चे की चिकित्सीय ज़रूरतों पर निर्भर करता है। कुछ गुर्दा समस्याएँ हल्की और अल्पकालिक होती हैं, वहीं कुछ अन्य गंभीर या दीर्घस्थायी हो सकती हैं।
आपकी देखभाल टीम नेफ्रॉलजिस्ट या यूरॉलजिस्ट जैसे विशेषज्ञों को शामिल कर सकती है। नेफ्रॉलजिस्ट एक चिकित्सक होता है जो गुर्दा रोग की पहचान और उपचार का विशेषज्ञ होता है। यूरॉलजिस्ट एक सर्जन होता है जो मूत्रपथ की स्थितियों की पहचान और उपचार करता है।
अधिकांश मामलों में, गुर्दा समस्याओं की देखभाल समस्या के कारण के उपचार द्वारा की जाती है। गंभीर गुर्दा रोग या गुर्दा विफलता से ग्रस्त लोगों को निम्न की ज़रूरत पड़ सकती है:
गुर्दा समस्याओं का अनुमानित भावी-पथ समस्या के कारण पर और उपचार से रोगी को मिले लाभ पर निर्भर करता है।
दीर्घकालिक गुर्दा समस्याएँ, उपचार, और डाइलिसिस जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकते हैं। दीर्घकालिक गुर्दा समस्याओं से ग्रस्त बच्चों में सामान्य विकास और वृद्धि से संबंधित समस्याएँ हो सकती हैं। ये चुनौतियाँ वयस्क उम्र में भी जारी रह सकती हैं। गंभीर गुर्दा समस्याएँ आपके बच्चे के जीवनकाल को प्रभावित कर सकती हैं। आपके बच्चे का चिकित्सक, आपके बच्चे के मामले के बारे में जानकारी का सबसे अच्छा स्रोत है।
यदि आपके बच्चे को गुर्दा समस्याएँ हैं, तो यह महत्वपूर्ण है कि वह और जटिलताओं की रोकथाम में मदद के लिए चिकित्सीय देखभाल प्राप्त करे। मदद के लिए आप कुछ कदम उठा सकते हैं, जैसे:
—
समीक्षित: नवंबर 2024
आपके बच्चे के ठीक होने और उसके कुशल-क्षेम के लिए लक्षणों और दुष्प्रभाव का प्रबंधन करना महत्वपूर्ण है। लक्षणों और उपचार के दुष्प्रभाव के बारे में और जानें।
सिकल सेल रोग गुर्दों को नुकसान पहुँचाकर गुर्दे की समस्याएँ पैदा कर सकता है। सिकल सेल न्यूरोपैथी के लक्षणों, रोग की पहचान और इलाज के बारे में जानें।
दर्द की घटना (दर्द संकट) तब होती है जब सिकल कोशिकाएँ रक्त वाहिकाओं को अवरुद्ध कर देती हैं जिससे शरीर को मिलने वाली रक्तापूर्ति और ऑक्सीजन की मात्रा घट जाती है। दर्द की घटनाओं को नियंत्रित करने के तरीके जानें।