ओलिगोडेन्ड्रोग्लिओमा आम तौर पर दिमाग के अगले भाग में मौजूद सेरिब्रल श्वेत द्रव्य में बनते हैं।
ओलिगोडेन्ड्रोग्लिओमा एक प्रकार का दिमाग ट्यूमर है, दिमाग के ट्यूमरों को ग्लिओमा कहते हैं। इस ट्यूमर को इसका नाम मिला है ओलिगोड्रेंड्रोसाइट नामक कोशिकाओं से जो दिमाग में तंत्रिकाओं का आवरण बनकर उनकी सुरक्षा करती हैं। ओलिगोडेन्ड्रोग्लिओमा एक लो-ग्रेड ग्लिओमा या एक हाई-ग्रेड ग्लिओमा हो सकता है।
ओलिगोडेन्ड्रोग्लिओमा अधिकांशतः प्रमस्तिष्ककेप्रमस्तिष्कमें होते हैं। श्वेत द्रव्य दिमाग के भीतर लगभग सफ़ेद रंग के तंत्रिका तंतुओं का नेटवर्क होता है। श्वेत द्रव्य की कोशिकाएँ दिमाग के एक से दूसरे भाग को संदेश भेजती हैं।
अधिकांश ओलिगोडेन्ड्रोग्लिओमा वयस्कों में होते हैं। वे बच्चों और किशोरों में दुर्लभ हैं। ये ट्यूमर 14 वर्ष से छोटे बच्चों के दिमाग ट्यूमरों का 1% से भी कम अंश हैं।
उपचार में आम तौर परसर्जरीशामिल होती है जो अधिक से अधिक ट्यूमर निकालने के लिए की जाती है। विकीरण चिकित्साका उपयोग अक्सर बची-खुची कैंसर कोशिकाओं को मारने के लिए किया जाता है। कीमोथेरेपीका भी उपयोग किया जा सकता है।
बाल ओलिगोडेन्ड्रोग्लिओमा की उत्तरजीविता दरें ट्यूमर के ग्रेड (श्रेणी) और सर्जरी की सफलता पर निर्भर करती हैं। कम श्रेणी के ट्यूमर वाले रोगी जिनके ट्यूमर सर्जरी द्वारा पूरी तरह से निकाल दिए जाते हैं, उनमें जीवित रहने की दर 90% से अधिक होती है।
आपके बच्चे के मामले के बारे में जानकारी का सबसे अच्छा स्रोत आपके बच्चे की केयर टीम ही है।
ओलिगोडेन्ड्रोग्लिओमा अक्सर धीरे-धीरे बढ़ता है। समस्याएं उत्पन्न होने से पहले यह कई वर्षों तक शरीर में मौजूद रह सकता है। ओलिगोडेन्ड्रोग्लिओमा के संकेत और लक्षण बच्चे की उम्र, ट्यूमर के आकार व स्थान और ट्यूमर के बढ़ने की गति पर निर्भर करते हैं।
ओलिगोडेन्ड्रोग्लिओमा के संकेतों और लक्षणों में ये शामिल हो सकते हैं:
निदान से पहले लगभग आधे मरीज़ों को दौरे पड़ने का अनुभव होता है। अधिकांश मरीज़ों (लगभग 80%) को अपनी बीमारी के दौरान किसी न किसी समय दौरे पड़ेंगे।
ओलिगोडेन्ड्रोग्लिओमा होने का कारण अभी तक अज्ञात है। लेकिन कोशिकाओं में होने वाले कुछ आनुवांशिक परिवर्तनों को इन ट्यूमर से जोड़ा गया है।
ओलिगोडेन्ड्रोग्लिओमा आम तौर पर वयस्कों में होते हैं। वे पुरुषों में सर्वाधिक पाए जाते हैं। बचपन के ओलिगोडेन्ड्रोग्लिओमा अधिकांशतः किशोरों में और युवा वयस्कों में देखने को मिलते हैं।
ओलिगोडेन्ड्रोग्लिओमा की पहचान के परीक्षणों में ये शामिल हैं:
चिकित्सक ट्यूमर कोशिकाओं में होने वाले आण्विक बदलावों और जीन उत्परिवर्तनों (DNA बदलावों) के बारे में और जान रहे हैं। अधिकांश ओलिगोडेन्ड्रोग्लिओमा में एक ऐसा जीन बदलाव होता है जो पहचान में मदद करता है। ये बदलाव हैं IDH उत्परिवर्तन (IDH1 या IDH2) और 1p19q सह-लोपन। ट्यूमर कोशिकाओं के बदलावों को समझने से चिकित्सकों को उपचारों की योजना बनाने में मदद मिल सकती है।
ओलिगोडेन्ड्रोग्लिओमा को माइक्रोस्कोप के नीचे ये कैसे दिखते हैं, इस आधार पर वर्गीकृत किया जाता है। कोशिकाएं जितनी अधिक असामान्य दिखती हैं, उनकी श्रेणी उतनी ही उच्च होती है। ओलिगोडेन्ड्रोग्लिओमा आमतौर पर श्रेणी 2 या 3 के होते हैं।
ओलिगोडेन्ड्रोग्लिओमा का उपचार इन पर निर्धारित होता है:
आक्रामक ट्यूमर के लिए अधिक गहन उपचार की आवश्यकता होती है। चिकित्सक मरीज़ की आयु को भी ध्यान में रखते हैं।
सर्जरीओलिगोडेन्ड्रोग्लिओमा का एक मुख्य उपचार है। इसका लक्ष्य ट्यूमर को पूरी तरह निकालना है (ग्रॉस टोटल रिसेक्शन) लेकिन, दिमाग को नुकसान पहुँचने के जोखिम के कारण पूरे ट्यूमर को निकालना हमेशा संभव नहीं हो पाता है।
कुछ स्थितियों में, ट्यूमर के स्थान की वजह से सर्जरी करना संभव नहीं होता। लो-ग्रेड ट्यूमरों से ग्रस्त कुछ मरीज़ों की सर्जरी के बाद उन्हें प्रेक्षण में रखा जा सकता है। अन्य मरीज़ों की सर्जरी के बाद उन्हें रेडिएशन और/या कीमोथेरेपी दी जा सकती है।
सर्जरी के बाद शेष बची कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने के लिए विकीरण चिकित्सा का उपयोग किया जा सकता है। विकीरण चिकित्सा ट्यूमर के प्रकार और स्थान पर तथा बच्चे की उम्र पर निर्भर करती है। दुष्प्रभाव के जोखिम के कारण इसका उपयोग छोटे बच्चों में नहीं किया जाता है।
सर्जरी और विकीरण चिकित्सा के साथ कभी-कभी कीमोथेरेपी का भी उपयोग किया जाता है, खासतौर से उच्च-श्रेणी के ट्यूमर में।
ओलिगोडेन्ड्रोग्लिओमा के लिए उपयोग होने वाली कीमोथेरेपी में ये शामिल हैं:
अन्य प्रकार की कीमोथेरेपी का भी उपयोग किया जा सकता है, विशेष रूप से नैदानिक परीक्षण में।
ओलिगोडेन्ड्रोग्लिओमा के उपचार के लिए उपयोग होने वाली कुछ दवाएँप्रजनन क्षमता से संबंधित समस्याएँ कर सकती हैं। प्रजनन क्षमता की सुरक्षा में मदद करने वाले विकल्पों के बारे में अपने बच्चे की देखभाल टीम से बात करें।
लक्षित इलाज ट्यूमर कोशिकाओं के विशिष्ट लक्षणों पर क्रिया करते हुए या उन पर लक्ष्य साधते हुए कार्य करती हैं। जीन और प्रोटीन में होने वाले बदलाव ट्यूमर कोशिका की वृद्धि और विभाजन को नियंत्रित कर सकते हैं। यदि टारगेटेड थेरेपी से आपके बच्चे के बीमारी के उपचार में मदद मिल सकती हो तो आपके बच्चे की देखभाल टीम इसे सुझा सकती है।
ओलिगोडेन्ड्रोग्लिओमा बच्चों की तुलना में वयस्कों में कहीं अधिक आम है। कम उम्र के रोगियों के पूर्वानुमान के बारे में कम जानकारी उपलब्ध है। कुल मिलाकर, बच्चों की संभावनाएँ वयस्कों से बेहतर होती हैं।
बचपन के ओलिगोडेन्ड्रोग्लिओमा के लिए 5-वर्षीय उत्तरजीविता दर 80% से अधिक है। लेकिन सर्जरी की सफलता, पहचान के समय उम्र, ट्यूमर की विशेषताओं और अन्य कारकों के आधार पर उपचार के परिणाम काफ़ी अलग-अलग हो सकते हैं। पुनरावर्तन आम है, यहाँ तक कि दीर्घकालिक उत्तरजीवियों में भी।
परिणाम इनके आधार पर अलग-अलग होते हैं:
हर मामला अलग होता है। आपकी देखभाल टीम आपको आपके बच्चे के मामले के बारे में अधिक जानकारी दे सकती है।
उपचार के बाद, पुनरावर्तन या प्रगति की निगरानी के लिए आपके बच्चे को निरंतर अनुवर्तन देखभाल, लैब परीक्षणों और नियमित MRI स्कैनों की ज़रूरत होगी। रोगियों को कुछ समय तक स्टेरॉइड दवाओं और दौरा-रोधी दवाओं की ज़रूरत हो सकती है।
बच्चों और किशोरों में ओलिगोडेन्ड्रोग्लिओमा से रिकवरी और इसके दीर्घकालिक प्रभाव ट्यूमर की विशेषताओं पर और प्राप्त उपचारों पर निर्भर करते हैं। ओलिगोडेन्ड्रोग्लिओमा से जीत चुके लोगों की थेरेपी के विलंबित प्रभावों के लिए भी निगरानी की जानी चाहिए.
उपचार खत्म होने के बाद आपके बच्चे की देखभाल टीम आपको एक उत्तरजीविता देखभाल योजना देगी। इस रिपोर्ट में ज़रूरी परीक्षण और स्वस्थ जीवनशैली के सुझाव होते हैं। आपकी देखभाल योजना में विभिन्न सहायता सेवाओं जैसे तंत्रिकाविज्ञान (न्यूरॉलजी), रीहैबिलिटेशन (पुनर्वास) थेरेपी, स्कूल सेवाओं और मनोविज्ञान, के रेफ़रल भी होने चाहिए।
सभी कैंसर विजेताओं को स्वस्थ जीवनशैली की आदतें अपनानी चाहिए। किसी प्राथमिक चिकित्सक से नियमित चिकित्सीय जाँच करवाना महत्वपूर्ण है।
लो-ग्रेड ग्लिओमा, जिनमें कुछ ओलिगोडेन्ड्रोग्लिओमा शामिल हैं, अक्सर एक जीर्ण या दीर्घकालिक बीमारी होते हैं। यद्यपि कम-श्रेणी ग्लिओमा से जीवित रहने की दीर्घकालिक दर उच्च होती है, ट्यूमर अक्सर वापस आ जाता है या समय के साथ बढ़ता जाता है।
आपके बच्चे को अनुवर्तन के कई वर्षों के दौरान और उपचारों की ज़रूरत पड़ सकती है। इसका यह अर्थ है कि ट्यूमर या उपचार से संबंधित जटिलताओं का जोखिम अधिक है। कई बार ऐसा भी हो सकता है जब स्कैन पर ट्यूमर बढ़ा हुआ दिखाई दे, लेकिन देखभाल टीम उपचार की बजाय निगरानी का सुझाव दे।
आपके परिवार, आपके बच्चे और देखभाल टीम के बीच अच्छा संवाद और विश्वास महत्वपूर्ण हैं।
—
समीक्षित: दिसंबर 2025
यदि आपके बच्चे को कोई गंभीर बीमारी है, तो स्कूल की पढ़ाई के साथ तालमेल बैठाना एक चुनौती हो सकता है। जानें कि अस्वस्थता और अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान, अपने बच्चे की शिक्षा संबंधी ज़रूरतों को कैसे पूरा करें।
बचपन में होने वाले कैंसर के उपचार के बाद ज्ञान-संबंधी प्रक्रियाओं से जुड़ी परेशानियां या इसके देरी से होने वाले प्रभाव उभर सकते हैं। ऐसा हो सकता है कि उपचार के बाद महीनों या सालों बाद कहीं जाकर ये परेशानियां साफ़ तौर पर नज़र आएं।