यदि आपके बच्चे के सिर में अत्यधिक तरल पदार्थ एकत्र हो जाए तो इससे दबाव पैदा होता है जो हानिकारक, यहाँ तक कि प्राणघातक भी, हो सकता है। वेंट्रिकुलोपेरिटोनिअल (VP) शंट इस अतिरिक्त तरल पदार्थ को बाहर निकाल देता है जिससे दबाव बढ़ नहीं पाता है।
वेंट्रिकुलोपेरिटोनिअल (VP) शंट एक लंबी प्लास्टिक ट्यूब होती है जिसे दिमाग के वेंट्रिकल (निलय) में लगाया जाता है। यह आपके बच्चे के दिमाग से शारीरिक तरल पदार्थ (सेरिब्रोस्पाइनल तरल या CSF) को निकालकर शरीर के किसी अन्य भाग में पहुँचाता है।
VP शंट के 3 भाग होते हैं:
शंट एक छोटी सी नली होती है जो दिमाग से सेरिब्रोस्पाइनल तरल (CSF) को बाहर निकालती है। तरल पदार्थ एकत्र होने से दिमाग के भीतर दबाव बढ़ता है और अन्य लक्षण होते हैं।
लंबी ट्यूब (डिस्टल कैथेटर) आपके बच्चे के कान के पीछे, त्वचा के नीचे-नीचे चलती है। यह ट्यूब गर्दन से उतरकर शरीर के भीतर छाती में आगे बढ़ते हुए पेरिटोनिअल स्थान (चित्र देखें) तक जाती है। तरल पदार्थ आमाशय में नहीं जाता है। शरीर द्रव को ग्रहण कर सकता है या उसे मूत्र में निकाल सकता है।
संभव है कि आपके बच्चे का शंट उसके शरीर के बाहर मौजूद किसी बैग में खाली होता हो (इसे एक्सटर्नलाइज़्ड शंट कहते हैं)। एक्सटर्नलाइज़्ड (बाहरी) शंट हमेशा अस्थायी होता है, तब तक जब तक चिकित्सक उसे शरीर के भीतर न डाल दे या निकाल न दे। together.stjude।org पर "एक्स्टर्नल शंट" देखें।
CSF तरल आम तौर पर एक सामान्य स्तर पर बना रहता है और दिमाग से बाहर निकलता रहता है। यदि बहुत अधिक तरल एकत्र हो जाए और बाहर न निकले, तो दिमाग में दबाव बढ़ जाता है। दबाव में यह वृद्धि दिमाग को हानि पहुँचा सकती है और प्राणघातक हो सकती है। VP शंट दिमाग से अतिरिक्त CSF बाहर निकालकर दबाव कम कर देता है,
दिमाग में तरल पदार्थ का एकत्रण हाइड्रोसिफ़लस (दिमाग में पानी आ जाना)। बच्चे को हाइड्रोसैफलस हो सकता है यदि:
कुछ VP शंट प्रोग्रामेबल होते हैं और कुछ नहीं; अपने चिकित्सक से पूछें कि आपके बच्चे को कौनसा वाला लगा है। यदि आपके बच्चे को प्रोग्रामेबल शंट लगा है तो:
जिन रोगियों को VP शंट लगे हैं उन्हें आम तौर पर इनकी आजीवन ज़रूरत रहती है। वे स्वस्थ रहें इसके लिए यह ज़रूरी है कि शंट ठीक से काम करे और दिमाग में दबाव सुरक्षित स्तर पर बनाए रखे।
शंट के काम न करने या संक्रमित हो जाने के चेतावनी संकेतों के प्रति सावधान रहें।
आपके बच्चे का स्वास्थ्य प्रति दिन बदल सकता है, और समस्याएँ तेज़ी से हो सकती हैं। शंट के ठीक से काम न करने के इन (1) या अधिक चेतावनी संकेतों के प्रति सावधान रहें:
बैक्टीरिया (रोगाणु) VP शंट में संक्रमण कर सकते हैं। संक्रमण होने पर शंट ठीक से काम करना बंद कर सकता है। दबाव बढ़ सकता है, जिससे ऐसी हानि हो सकती है जो प्राणघातक भी हो सकती है।
शंट संक्रमण के इन लक्षणों पर ध्यान दें:
अपने साथ सारे समय यह जानकारी रखें:
दूसरों को अपने बच्चे के शंट के बारे में बताएँ:
—
समीक्षित: सितंबर 2022