परीक्षण परिणामों की प्रतीक्षा के दौरान तनाव और चिंता महसूस होना सामान्य है। किसी चिकित्सीय परीक्षण के बाद, प्रतीक्षा समय कुछ घंटों से लेकर कुछ सप्ताह तक का हो सकता है। कई लोग कहते हैं कि परीक्षण परिणामों की प्रतीक्षा करना, किसी गंभीर बीमारी की पहचान, उपचार, और फ़ॉ़लो-अप के सबसे तनावपूर्ण भागों में से एक होता है।
परीक्षणों के बारे में चिंता और इमेजिंग परीक्षण या स्कैन के परिणामों की प्रतीक्षा के लिए एक अनधिकृत नाम है — “स्कैनज़ाइटी।”
स्कैन एंग्ज़ाइटी, या स्कैनज़ाइटी, कैंसर या अन्य समस्याओं का पता लगाने के लिए उपयोग किए जाने वाले इमेजिंग परीक्षणों से जुड़े तनाव को कहते हैं। व्यापक अर्थ में, इस शब्द का अर्थ किसी भी चिकित्सीय जाँच या परीक्षण से पहले, के दौरान, और बाद में होने वाली चिंता से है।
इमेजिंग परीक्षणों के लिए, रेडियोलॉजिस्ट को इमेज को पढ़ना और उनका विश्लेषण करना होता है। एक रेडियोलॉजिस्ट एक ऐसा चिकित्सक होता है जिसे बीमारी की पहचान और उपचार के लिए इमेजिंग परीक्षणों के उपयोग का विशेष प्रशिक्षण मिला होता है। उसके बाद रेडियॉलजिस्ट एक रिपोर्ट तैयार करता है। इस प्रक्रिया में कई दिन लग सकते हैं।
इमेजिंग परीक्षणों के कुछ उदाहरण इस प्रकार हैं:
बायोप्सी के परिणाम मिलने में कुछ दिन से कुछ सप्ताह तक का समय लग सकता है। ऊतक का नमूना एक लैब को भेजा जाता है। रोगविज्ञानी नमूने का विश्लेषण करते हैं और रिपोर्ट तैयार करते हैं। पैथॉलजिस्ट एक ऐसा चिकित्सक होता है जो बीमारीों की पहचान के लिए माइक्रोस्कोप के ज़रिए कोशिकाओं का अध्ययन करता है।
आपकी देखभाल टीम रक्त परीक्षण, ब्लड कल्चर, या आनुवांशिक परीक्षण भी कर सकती है। बायोप्सी की ही तरह, इन परीक्षण परिणामों के मिलने में भी कुछ दिनों से कुछ सप्ताह तक का समय लग सकता है।
आपका देखभाल प्रदाता परिणामों पर चर्चा तब तक टाल सकता है जब तक सभी परीक्षण परिणाम न आ जाएँ। किसी एक परीक्षण के परिणाम तब तक अधिक जानकारी या उत्तर प्रदान नहीं कर सकते, जब तक कि उनकी समीक्षा आपके बच्चे के अन्य परीक्षणों के संबंध में न की जाए। कुछ मामलों में, स्वास्थ्य देखभाल प्रदाताओं की एक टीम परीक्षणों की समीक्षा कर सकती है। या आपकी देखभाल टीम यह तय कर सकती है कि बीमारी-पहचान के लिए या किसी बीमारी के होने की संभावना खारिज करने के लिए अन्य परीक्षणों की ज़रूरत है।
हर व्यक्ति अलग ढंग से तनाव महसूस करता है और अलग ढंग से चिंता करता है। यदि बात स्कैन एंग्ज़ाइटी की करें तो एक मरीज का अनुभव किसी देखभालकर्ता के अनुभव से काफ़ी अलग हो सकता है। एंग्ज़ाइटी के कुछ संकेत इस प्रकार हैं:
जिस प्रकार लोग अलग-अलग ढंग से चिंता महसूस करते हैं, उसी प्रकार उनके सामना करने के तरीके भी अलग-अलग होते हैं। परीक्षण परिणामों की प्रतीक्षा के दौरान एंग्ज़ाइटी से निपटने की कुछ रणनीतियाँ नीचे दी जा रही हैं।
आपके बच्चे को जो गतिविधियाँ पसंद हैं उनसे उसका ध्यान बँटाने से चिकित्सीय परीक्षणों से संबंधित एंग्ज़ाइटी में मदद मिल सकती है।
कभी-कभी, एंग्ज़ाइटी हावी हो सकती है और दैनिक जीवन तथा गतिविधियों को बाधित कर सकती है। यदि आप अपनी या अपने बच्चे की एंग्ज़ाइटी को लेकर चिंतित हैं, तो अपनी देखभाल टीम से बात करें। कोई मनोविज्ञानी, समाजसेवी, चैपलेन (पादरी)/धर्मगुरु, या बाल-जीवन विशेषज्ञ भावनात्मक स्वास्थ्य से संबंधित सहायता और संसाधन प्रदान कर सकता है।
मनोविज्ञान और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में और जानकारी पाएँ।
—
समीक्षित: नवंबर 2023
किसी गंभीर रोग का सामना कर रहे बच्चों और किशोरों को दुश्चिंता यानी एंग्ज़ाइटी भी हो सकती है। इस बारे में और जानें कि दुश्चिंता (एंग्ज़ाइटी) क्या है, उसका उपचार कैसे करें और एक कठिन रोग की पहचान के दौरान अपने बच्चे का सहारा कैसे बनें।
मनोविज्ञानी और अन्य मानसिक स्वास्थ्य प्रदाता आपके बच्चे को गंभीर बीमारी के साथ एडजस्ट होने में मदद दे सकते हैं। जानें कि मनोविज्ञान और मानसिक स्वास्थ्य सेवाएँ कैसे मदद कर सकती हैं