सायटोमेगॅलोवायरस (CMV) एक सामान्य वायरस है जो किसी को भी प्रभावित कर सकता है। संयुक्त राज्य अमेरिका में हर 3 में से लगभग 1 बच्चे को 5 वर्ष की उम्र तक CMV हो जाता है और आधे से अधिक वयस्कों को 40 की उम्र तक यह संक्रमण हो जाता है।
कुछ लोगों में पहली बार संक्रमण होने पर लक्षण होते हैं, पर कई लोगों में ऐसा नहीं होता है। CMV आपके शरीर में आजीवन रहता है। यह आम तौर पर समस्याएँ नहीं करता है। लेकिन यदि आपका प्रतिरक्षा तंत्र कमज़ोर है, तो यह वायरस दोबारा सक्रिय होकर अस्वस्थता पैदा कर सकता है। इसे रीएक्टिवेशन कहते हैं। बोन मैरो (स्टेम कोशिका) ट्रांसप्लांट वाले रोगियों में CMV के कारण समस्याएँ होने का जोखिम अधिक होता है।
यदि आपके बच्चे का प्रतिरक्षा तंत्र कमज़ोर है तो चिकित्सक CMV की निगरानी के लिए रक्त परीक्षणों का उपयोग कर सकते हैं।
CMV से ग्रस्त अधिकांश लोगों में कोई भी संकेत या लक्षण नहीं होता है और उन्हें पता नहीं होता है कि उनमें यह वायरस है। CMV से ग्रस्त कुछ लोगों को यह हो सकता है:
CMV के साथ जन्मे (जन्मजात CMV से ग्रस्त) कुछ शिशुओं में पीलिया, लसीका ग्रंथियों (लिम्फ नोड) में सूजन, छोटा सिर, बड़ा लिवर या त्वचा पर ददोरा जैसे संकेत दिख सकते हैं।
CMV के कम सामान्य लक्षणों में निम्नलिखित शामिल हो सकते हैं:
CMV कभी-कभी आँखों, जिगर, पेट या फेफड़ों को प्रभावित करता है। कमज़ोर प्रतिरक्षा तंत्र वाले रोगियों में ये समस्याएँ होने की संभावना अधिक होती है।
स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता वायरस की तलाश के लिए रक्त परीक्षण कर सकते हैं। CMV ग्रस्त अधिकांश लोगों में लक्षण नहीं होते हैं, इसलिए देखभाल प्रदाता इसका पता केवल किसी परीक्षण से ही लगा सकते हैं।
यदि लक्षण अधिक गंभीर हैं, तो आपकी देखभाल टीम फेफड़ों की या शरीर के अन्य भागों की जाँच के लिए अन्य परीक्षणों का आदेश दे सकती है।
यदि किसी रक्त परीक्षण से CMV के होने का पता चले तो आपके बच्चे को आइसोलेट करने (अन्य लोगों से अलग रखने) की ज़रूरत नहीं होती है।
CMV परीक्षण के बारे में अपनी देखभाल टीम से बात करें।
स्वस्थ प्रतिरक्षा तंत्र वाले अधिकांश लोगों में CMV से कोई समस्या नहीं होती है। CMV के कारण अस्वस्थता के अधिक जोखिम वाले लोगों में ये शामिल हैं:
वायरस से लड़ने के लिए आपका स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता एंटीवायरल नामक दवाएँ लिख सकता है। CMV के उपचार के लिए उपयोग होने वाली दवाओं में ये शामिल हैं:
जन्मजात CMV संक्रमण से ग्रस्त बच्चों में विकासात्मक विलंब का और अन्य दीर्घकालिक स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम होता है। इन बच्चों को अपनी दृष्टि और श्रवण शक्ति की नियमित जाँच करवानी चाहिए। भाषा और संचार कौशलों में उनकी मदद के लिए उन्हें कुछ सेवाओं की ज़रूरत हो सकती है।
आपके बच्चे की देखभाल टीम यह तय करेगी कि किन उपचारों की ज़रूरत है।
CMV किसी संक्रमित व्यक्ति या शारीरिक तरल पदार्थों, जैसे मूत्र, लार (थूक), माँ के दूध, आँसुओं, वीर्य और योनि तरल, से सीधे संपर्क से फैलता है। यह ब्लड ट्रांसफ़्यूज़न (रक्त चढ़ाने) या अंग ट्रांसप्लांट के ज़रिए भी फैल सकता है।
कुछ मामलों में, यदि माता को CMV का सक्रिय संक्रमण है तो CMV गर्भावस्था के दौरान उसके शिशु में पहुँच सकता है। यदि माता को गर्भावस्था के दौरान पहली बार CMV का संक्रमण हुआ था तो शिशु में CMV-संबंधी जटिलताओं का जोखिम अधिक होता है।
CMV कुछ अन्य रोगाणुओं जितनी आसानी से नहीं फैलता है। लेकिन यह बहुत ही सामान्य है और निकट संपर्क से फैल सकता है। CMV ऐसे स्थानों में आम होता है जहाँ छोटे बच्चे होते हैं, जैसे घरों और बाल देखभाल केंद्रों में।
ट्रांसप्लांट कराने वाले रोगियों में CMV संक्रमण के कारण अस्वस्थता का जोखिम अधिक होता है। स्वस्थ प्रतिरक्षा तंत्र आम तौर पर CMV को समस्याएँ पैदा करने से रोके रखता है। ट्रांसप्लांट के दौरान आपके बच्चे को प्रतिरक्षा दबाने वाली थैरेपी दी जाती है। इसमें कीमोथैरेपी की और शरीर को ट्रांसप्लांट अस्वीकृत करने से रोकने वाली अन्य दवाओं की हाई डोज़ शामिल होती है। यह उपचार प्रतिरक्षा तंत्र को कमज़ोर करता है, जिस कारण शरीर संक्रमणों से लड़ नहीं पाता है। CMV सक्रिय हो सकता है और फेफड़ों, पेट, आँखों, जिगर और अन्य अंगों को प्रभावित करते हुए अस्वस्थता पैदा कर सकता है।
कमज़ोर प्रतिरक्षा तंत्र वाले रोगियों में CMV गंभीर स्वास्थ्य समस्याएँ पैदा कर सकता है। इन समस्याओं में शामिल हैं रक्त कोशिकाओं की संख्या कम होना, न्यूमोनिया (फेफड़ों का संक्रमण) और इन्सेफेलाइटिस (दिमाग का शोथ)।
कुछ आपातकालीन चेतावनी संकेत इस प्रकार हैं:
अपनी देखभाल टीम को तुरंत कॉल करें यदि:
CMV और अन्य रोगों के प्रसार से बचने में मदद के लिए:
—
समीक्षित: जुलाई 2025
गंभीर बीमारीों से ग्रस्त बच्चे संक्रमणों के प्रति अधिक असुरक्षित हो सकते हैं। इस बारे में और जानें कि आप किन तरीकों से अपने बच्चे की सुरक्षा कर सकते हैं।
ह्यूमन हरपीज़ वायरस-6 (HHV-6) एक आम वायरस है जिसके कारण रोज़िओला होता है और यह वायरस शरीर में आजीवन रहता है। HHV-6 संक्रमण और रीएक्टिवेशन के बारे में जानें।