पूर्ण रक्त गणना (CBC) खून में लाल रक्त कोशिकाओं, सफेद रक्त कोशिका और प्लेटलेट्स की संख्या की जांच करेगा। CBC रेटिकुलोसाइट (अपरिपक्व लाल रक्त कोशिकाएँ) और हीमोग्लोबिन भी मापता है। एक डिफ़रेंशियल के साथ CBC सफ़ेद रक्त कोशिका के प्रकार और संख्या की अधिक जानकारी देती है।
सिकल सेल रोग से ग्रस्त बच्चों में लाल रक्त कोशिकाएँ असामान्य होती हैं। अन्य रक्त कोशिकाएँ भी असामान्य हो सकती हैं। इसीलिए रक्त कोशिकाओं की नियमित निगरानी करना बहुत महत्वपूर्ण है।
पूर्ण रक्त गणना परीक्षणों के बारे में और जानें।
यदि आपके बच्चे को सिकल सेल रोग है, तो उसकी रक्त कोशिकाओं की संख्या और रक्त के अन्य घटकों की निगरानी के लिए उसे नियमित रक्त परीक्षणों की ज़रूरत होगी। यह जानकारी आपकी देखभाल टीम को आपके बच्चे की स्थिति की निगरानी करने में और उपचार काम कर रहे हैं या नहीं यह जानने में मदद देगी।
एक स्वस्थ व्यक्ति में रक्त कोशिकाओं की संख्या, उनका आकार और प्रकार आमतौर पर संख्याओं (संदर्भ सीमा या मानक सीमा) के भीतर होते हैं। इसे रेफ़रेंस रेंज या स्टैंडर्ड रेंज कहते हैं। आपका चिकित्सक आपके बच्चे के परिणामों की तुलना इन श्रेणियों से करता है। सामान्य रेंज आपके बच्चे की उम्र, लिंग और अन्य कारकों के आधार पर अलग हो सकती हैं।
सिकल सेल रोग के कारण आपके बच्चे की लैब वैल्यू सामान्य रेंज से बाहर हो सकती हैं। अपनी देखभाल टीम के साथ अपने बच्चे के परीक्षण परिणामों पर गौर करें। वह आँकड़ों के बारे में और आपके बच्चे के लिए उनका क्या अर्थ है इस बारे में समझा सकती है।
लाल रक्त कोशिकाएँ फेफड़ों से ऑक्सीजन पूरे शरीर में ले जाती हैं। सिकल सेल रोग में लाल रक्त कोशिकाएँ कठोर, चिपचिपी और केले (सिकल/दराँती/हँसिया) जैसी आकृति की होती हैं। सिकल कोशिकाएँ सामान्य लाल रक्त कोशिकाओं की तुलना में अधिक तेज़ी से छिन्न-भिन्न या मृत भी होती हैं। इससे एनीमिया होता है, या लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या घट जाती है।
सिकल सेल रोग के कारण लाल रक्त कोशिकाओं की आकृति केले या सिकल (दराँती/हँसिया) जैसी होती है।
सफेद रक्त कोशिकाएं संक्रमण से लड़ने में मदद करती हैं। सिकल सेल रोग के कारण शरीर में शोथ बढ़ सकता है जो सीधे तौर पर सफ़ेद रक्त कोशिकाओं को प्रभावित कर सकता है। आपके बच्चे में सफ़ेद रक्त कोशिकाओं की संख्या सामान्य से अधिक हो सकती है। साथ ही, अस्वस्थताएँ और कुछ दवाएँ भी आपके बच्चे में सफ़ेद रक्त कोशिकाओं की संख्या को अल्पावधि के लिए बढ़ा या घटा सकती हैं। सफ़ेद रक्त कोशिकाओं की संख्या घटना आपके बच्चे में संक्रमण का जोखिम बढ़ाता है और अस्वस्थता से उबरना और कठिन बनाता है।
प्लेटलेट वे रक्त कोशिकाएँ हैं जो रक्त को थक्का जमाने और रक्तस्राव को रोकने में मदद देती हैं। यदि आपके बच्चे में प्लेटलेट की संख्या कम है, तो उसे अधिक आसानी से नील पड़ सकते हैं या रक्तस्राव हो सकता है। सिकल सेल रोग आम तौर पर प्लेटलेट का स्तर घटने का कारण नहीं बनता है।
हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं में मौजूद एक लौह युक्त प्रोटीन है जो शरीर के ऊतकों और अंगों तक ऑक्सीजन ले जाता है। सिकल सेल रोग से ग्रस्त लोगों में एक असामान्य प्रकार का हीमोग्लोबिन होता है जिसे सिकल हीमोग्लोबिन या हीमोग्लोबिन S। कहते हैं। असामान्य हीमोग्लोबिन S के कारण लाल रक्त कोशिकाएँ:
आपके बच्चे के हीमोग्लोबिन स्तर को जानना महत्वपूर्ण है। ये आँकड़े रोग, उपचारों और अन्य कारकों के कारण बदलेंगे।
हेमाटोक्रिट (HCT या PCV) इस बात का माप है कि रक्त में प्लाज्मा और अन्य कोशिकाओं की तुलना में लाल रक्त कोशिकाएं कितनी जगह घेरती हैं। हिमेटोक्रिट को प्रतिशत के रूप में मापा जाता है। सिकल सेल रोग में लाल रक्त कोशिकाएँ आम तौर पर सामान्य से कम जीती हैं। इस कारण हिमेटोक्रिट का स्तर घट सकता है।
रेटीक्यूलोसाइट काउंट रक्त में युवा (अभी-अभी बनी) लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या या उनका प्रतिशत है। सिकल सेल रोग से ग्रस्त व्यक्ति में रेटिकुलोसाइट की संख्या सामान्य से अधिक हो सकती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि उसके शरीर को सामान्य से कम जीने वाली सिकल कोशिकाओं की भरपाई के लिए अधिकाधिक संख्या में नई लाल रक्त कोशिकाएँ बनानी पड़ती हैं।
मीन कॉर्पसकुलर वॉल्यूम (MCV) – लाल रक्त कोशिकाओं का औसत आकार का माप है। यह इनके आधार पर बदल सकता है:
एब्सोलूट न्यूट्रोफिल काउंट (ANC) का अर्थ न्यूट्रोफिल की संख्या के एक माप से है; न्यूट्रोफिल एक प्रकार की सफ़ेद रक्त कोशिका है जो बैक्टीरिया और फ़ंगस के संक्रमणों से लड़ती है। न्यूट्रोफिल की संख्या कम होने को न्यूट्रोपीनिया कहते हैं। यदि आपके बच्चे को न्यूट्रोपीनिया है, तो उसे अधिक आसानी से संक्रमण हो सकते हैं और रिकवरी धीमी हो सकती है।
—
समीक्षित: अगस्त 2024
सिकल सेल बीमारी से ग्रस्त बच्चों और किशोरों में संक्रमण होने का अधिक जोखिम होता है। जानें कि सिकल सेल बीमारी में संक्रमणों की रोकथाम और उपचार कैसे करें।
पूर्ण रक्त गणना (CBC) खून में लाल रक्त कोशिकाओं, सफेद रक्त कोशिका और प्लेटलेट्स की संख्या की जांच करता है। CBC और डिफ़रेंशियल रक्त परीक्षणों के बारे में और जानें।
एक रक्त रसायन अध्ययन रक्त में उन पदार्थों को मापता है जो रोग की पहचान और उपचार की निगरानी कर सकते हैं। रक्त रसायन परीक्षणों के बारे में अधिक जानें।