डिसफ़िब्रिनोजनीमिया एक दुर्लभ विकार है जो रक्त की थक्का जमाने की क्षमता को प्रभावित करता है। यह फ़िब्रिनोजन (फ़ैक्टर 1) नामक एक प्रोटीन की एक समस्या के कारण होता है।
सही से काम करने वाला रक्त, व्यक्ति को चोट लगने पर रक्तस्राव रोकने के लिए एक जैल जैसा प्लग (थक्का) जमाता है। यदि आपके बच्चे को डिसफ़िब्रिनोजनीमिया है, तो उसका फ़िब्रिनोजन प्रोटीन रक्त को थक्का जमाने में मदद करने के लिए ठीक से काम नहीं कर पाता है।
फ़िब्रिनोजन एक प्रोटीन है जो रक्त को थक्का जमाकर रक्तस्राव रोकने में मदद देने के लिए महत्वपूर्ण होता है।
डिसफ़िब्रिनोजनीमिया से ग्रस्त कुछ बच्चों में संभव है कि कोई भी लक्षण न हो।
डिसफ़िब्रिनोजनीमिया के संकेतों और लक्षणों में ये शामिल हो सकते हैं:
डिसफ़िब्रिनोजनीमिया 2 प्रकार का होता है: वंशानुगत और अर्जित (अक्वायर्ड)।
वंशानुगत डिसफ़िब्रिनोजनीमिया जीन में एक ऐसे बदलाव (उत्परिवर्तन) के कारण होता है जो बच्चे को उसकी माता या उसके पिता से मिला होता है।
अर्जित डिसफ़िब्रिनोजनीमिया किसी अन्य कारण या अंतर्निहित स्थिति, जैसे कैंसर या उपचार, से जुड़ा होता है। अर्जित डिसफ़िब्रिनोजनीमिया तब भी हो सकता है यदि आपके बच्चे को कोई ऑटोइम्यून रोग (जिसमें शरीर का प्रतिरक्षा तंत्र खुद शरीर पर हमला करता है) हो ।
आपके बच्चे का चिकित्सक आपके बच्चे को किसी हिमेटॉलजिस्ट को रेफ़र कर सकता है जो एक ऐसा चिकित्सक होता है जो रक्त विकारों की पहचान और उपचार करता है। डिसफ़िब्रिनोजनीमिया की पहचान आपके बच्चे के चिकित्सा इतिहास, शारीरिक परीक्षा और लैब परीक्षणों के आधार पर की जाती है।
लैब परीक्षणों में ये शामिल हो सकते हैं:
रक्त का थक्का जमने के परीक्षण (जिन्हें ब्लड कोएगुलेशन पैनल भी कहते हैं) रक्त का थक्का जमने में लगा समय मापते हैं। यह परीक्षण दिखाता है कि फ़िब्रिनोजन प्रोटीन ठीक से काम कर रहा है या नहीं।
रक्त का थक्का जमने के परीक्षणों में कुछ अन्य रक्त परीक्षण, जैसे PT (प्रोथ्रॉम्बिन टाइम), aPTT (एक्टिवेटेड पार्शियल थ्रॉम्बोप्लास्टिन टाइम) और TT (थ्रॉम्बिन टाइम) भी शामिल हैं। ये परीक्षण देखभाल टीम को रक्त का थक्का जमने के बारे में अधिक विस्तृत जानकारी प्रदान करते हैं।
आपके बच्चे का उपचार निर्भर करेगा उसके लक्षणों पर, उसकी चिकित्सा समस्याओं पर और आपके परिवार में रक्त का थक्का जमने और रक्तस्राव से संबंधित समस्याओं के इतिहास पर। यदि डिसफ़िब्रिनोजनीमिया किसी अन्य स्थिति से जुड़ा हुआ है, तो अंतर्निहित कारण की पहचान करके उसका उपचार करना महत्वपूर्ण है।
डिसफ़िब्रिनोजनीमिया से ग्रस्त कई लोगों को उपचार की ज़रूरत नहीं पड़ती है। लेकिन आपके बच्चे को रक्तस्राव का प्रबंधन करने या जटिलताओं की रोकथाम में मदद पाने के लिए उपचारों की ज़रूरत पड़ सकती है।
उपचारों में ये शामिल हैं:
—
समीक्षित: सितंबर 2024
रक्तस्राव विकारों से ग्रस्त अधिकांश बच्चे सुरक्षित ढंग से नियमित टीके लगवा सकते हैं। जानें कि बचपन के टीकाकरणों की मदद से रक्तस्राव और नील पड़ने की रोकथाम कैसे करें।
यदि आपके बच्चे में पर्याप्त रक्त कोशिकाएँ नहीं हैं तो उसे ब्लड ट्रांसफ़्यूज़न (रक्ताधान/रक्त चढ़ाने) की ज़रूरत पड़ सकती है। रक्त उत्पाद ट्रांसफ़्यूज़न के प्रकारों के बारे में और क्या उम्मीद करनी है इस बारे में जानें।