टीका प्रतिरक्षा तंत्र को रोगाणुओं और बीमारियों के विरुद्ध रक्षा करना सीखने में मदद देता है। टीका आपके बच्चे को अस्वस्थ होने से बचा सकता है। या फिर आपके बच्चे को, टीके के बिना होने वाले संक्रमण से हल्का संक्रमण हो सकता है। टीके गंभीर रोगों जैसे पोलियो, काली खाँसी, COVID-19, फ़्लू, मीज़ल्स (खसरा), और टिटेनस (लॉकजॉ), के विरुद्ध सुरक्षा दे सकते हैं।
रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सेंटर्स फ़ॉर डिसीज़ कंट्रोल एंड प्रिवेंशन, CDC) ने संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों के लिए उम्र के अनुसार अनुशंसित टीकाकरण की सूचियाँ तैयार की हैं। उन्हें टीका या प्रतिरक्षीकरण शेड्यूल कहा जाता है। रक्तस्राव विकारों से ग्रस्त अधिकांश बच्चे अनुशंसित शेड्यूल के अनुसार अपने टीके लगवा सकते हैं। आपकी देखभाल टीम आपसे इस बारे में बात करेगी कि आपके बच्चे को किन टीकों की ज़रूरत है।
बचपन के कई टीके इंजेक्शन (शॉट) द्वारा दिए जाते हैं। इससे कुछ बच्चों में रक्तस्राव हो सकता है या नील पड़ सकता है। यदि आपके बच्चे को कोई रक्तस्राव विकार है, उसकी प्लेटलेट कम हैं, या वह रक्त पतला करने वाली दवाएँ लेता है, तो टीका लगवाते समय रक्तस्राव या नील पड़ने का जोखिम घटाने के लिए उसे विशेष देखभाल की ज़रूरत हो सकती है।
यदि आपके बच्चे को कोई रक्तस्राव विकार है, तो अपनी देखभाल टीम से इस बारे में बात करें कि टीका लगवाने के बाद रक्तस्राव या नील पड़ने को कैसे घटाया जाए।
यदि आपके बच्चे को कोई रक्तस्राव विकार है या यदि उसे कोई टीका लगवाने के बाद नील पड़ा था या रक्तस्राव हुआ था तो अपने स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता को बताना न भूलें।
आपकी देखभाल टीम रक्तस्राव या नील पड़ना घटाने के लिए कुछ उपाय या सावधानियाँ सुझा सकती है। इनमें शामिल है:
टीकाकरण के बाद, इंजेक्शन (शॉट) स्थल पर रक्तस्राव, सूजन और नील पड़ना घटाने के उपाय करें:
इंजेक्शन स्थल के आस-पास सूजन पर नज़र रखें। संभव है कि इंजेक्शन स्थल थोड़ा लाल हो जाए और उसमें उभार आ जाए। यदि ऐसा हो तो:
बचपन के सुझावित टीकाकरणों के लिए अपनी देखभाल टीम से मिले निर्देशों का हमेशा पालन करें। यदि आपके पास इस बारे में प्रश्न हों कि आपके बच्चे का रक्तस्राव विकार उसके प्रतिरक्षीकरण शेड्यूल को कैसे प्रभावित कर सकता है, तो अपने स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता से बात करें।
—
समीक्षित: सितंबर 2024
टीके कुछ रोगों के विरुद्ध सुरक्षा देने का एक महत्वपूर्ण तरीका हैं। कैंसर व अन्य रोगों से ग्रस्त बच्चों में टीका लगाने के शेड्यूल और टीकों के बारे में जानें।
यदि आपके बच्चे को कोई रक्तस्राव विकार है, तो यह जानना महत्वपूर्ण है कि रक्तस्राव होने पर क्या करना चाहिए। घर पर मामूली रक्तस्रावों के उपचार का तरीका जानें।