बचपन में होने वाले कैंसर के कुछ उपचारों से फेफड़े और श्वास से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। आप अपने फेफड़ों के स्वास्थ्य की रक्षा करने और उसे बढ़ावा देने के कदम उठा सकते हैं।
आप फेफड़ों की समस्याओं की रोकथाम में मदद कर सकते हैं, और यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि समस्याओं का पता जल्द चले और उनका उपचार भी जल्द हो।
वे उपचार जिनसे फेफड़े को नुकसान पहुंच सकता है, उनमें कुछ कीमोथेरेपी दवाएं, रेडिएशन, सर्जरी और हेमेटोपोएटिक कोशिका प्रत्यारोपण (जिसे बोन मैरो ट्रांसप्लांट या स्टेम सेल ट्रांसप्लांट के नाम से भी जाना जाता है) की जटिलताएं शामिल हैं। वे फेफड़े में मौजूद छोटे-छोटे वायु कोशों को और रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुँचा सकते हैं। विभिन्न उपचारों से भी वायु मार्गों में सूजन आ सकती है और जलन व संक्रमण के कारण अधिक श्लेष्मा का उत्पादन हो सकता है।
ऐसी सर्जिकल कार्यविधियाँ जिनमें छाती या फेफड़े शामिल हैं। इनमें सेंट्रल वीनस एक्सेस डिवाइस लगाने की सर्जरी शामिल नहीं है।
ग्राफ्ट वर्सेज होस्ट डिसीज़ से ग्रस्त प्रत्यारोपण वाले रोगियों को जोखिम होता है।
एंथ्रासाइक्लिन वर्ग की दवाएँ हृदय को नुकसान पहुँचा सकती हैं और फेफड़ों की समस्याओं में योगदान दे सकती हैं। यदि रोगियों को फेफड़ों की समस्याएँ करने वाली कीमोथेरेपी और रेडिएशन के साथ एंथ्रासाइक्लिन वर्ग की दवा मिली थी तो यह जोखिम बढ़ जाता है।
फेफड़ो की क्षमता के परीक्षण फेफड़े से संबंधित उन समस्याओं को दर्शा सकते हैं जो नियमित जाँच के दौरान स्पष्ट नहीं होती।
अपने प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा प्रदाता को अपने जोखिम के बारे में बताएं। अपनी सर्वाइवर्शिप केयर प्लान की एक प्रति साझा करें, जिसमें उपचार का सारांश शामिल होगा।
अपने कैंसर विशेषज्ञ से अपने देरी से होने वाले प्रभावों के जोखिम के बारे में पूछें।
फेफड़े की क्षमता के परीक्षण, जिसमें DLCO और श्वासमिति या स्पाइरोमीट्री शामिल हैं, फेफड़े से संबंधित उन समस्याओं को दर्शा सकते हैं जो नियमित जाँच के दौरान स्पष्ट नहीं होती।
कैंसर का उपचार पूरा होने के कम-से-कम 2 वर्षों बाद, इन परीक्षणों को कम-से-कम एक बार करवाना लाभकारी रहता है, ताकि पता चल सके कि कोई समस्या तो नहीं है। परिणामों के आधार पर, आपका प्रदाता यह तय कर सकता है कि आगे और परीक्षणों की ज़रूरत है या नहीं।
अधिक जानकारी के लिए, चिल्ड्रन्स ऑन्कोलॉजी ग्रुप के कैंसर उपचार के बाद फेफड़ों का स्वास्थ्य' पेज पर जाएँ।
—
समीक्षित: मई 2020