मुख्य विषयवस्तु में जाएं

सिकल सेल ट्रेट (विशेषक)

सिकल सेल ट्रेट (विशेषक) क्या है?

सिकल सेल ट्रेट (विशेषक) एक ऐसी (…) में हुआ बदलाव (उत्परिवर्तन) है जीन जो (…) को प्रभावित करती है हीमोग्लोबिन में लाल रक्त कोशिकाएं। सभी लाल रक्त कोशिकाओं में हीमोग्लोबिन होता है। हीमोग्लोबिन एक प्रोटीन है जो ऑक्सीजन को फेफड़ों से शरीर के बाकी सभी भागों तक लेकर जाता है।  

सिकल सेल ट्रेट (विशेषक) से ग्रस्त लोगों को एक माता-पिता से एक असामान्य जीन (हीमोग्लोबिन S) और दूसरे माता-पिता से एक सामान्य जीन (हीमोग्लोबिन A) मिलता है। यह ट्रेट (विशेषक) आम तौर पर स्वास्थ्य समस्याएँ नहीं करता है। 

ट्रेट (विशेषक) और बीमारी में अंतर होता है

सिकल सेल विशेषक से युक्त लोगों में सिकल सेल रोग नहीं होता है। उन्हें जीवन में आगे चलकर सिकल सेल रोग नहीं हो सकता है। लेकिन सिकल सेल बीमारी के जीन उनसे उनके बच्चों को मिल सकते हैं।

सिकल सेल विशेषक से युक्त लोगों की लाल रक्त कोशिकाओं में हीमोग्लोबिन A और असामान्य हीमोग्लोबिन S, दोनों होते हैं। सिकल सेल विशेषक से युक्त अधिकांश लोगों में बीमारी का कोई भी संकेत या लक्षण नहीं होता है। इस ट्रेट (विशेषक) से कभी-कभी एनीमिया हो सकता है।

सिकल सेल ट्रेट (विशेषक) के कारण स्वास्थ्य समस्याएँ होने की संभावना कुछ स्थितियों में अधिक होती है:

  • निर्जलीकरण यानी शरीर में पानी की कमी
  • गहन व्यायाम या शारीरिक गतिविधि जिसके कारण आपके शरीर को अधिक ऑक्सीजन का उपयोग करना पड़ता है
  • अधिक ऊँचे स्थान जहाँ हवा में ऑक्सीजन की कमी होती है

सिकल सेल रोग क्या है?

सिकल सेल बीमारी एक वंशानुगत रक्त विकार है जो लाल रक्त कोशिकाओं को प्रभावित करता है। सामान्य लाल रक्त कोशिकाएँ गोल और लचीली होती हैं। सिकल सेल बीमारी से ग्रस्त लोगों में लाल रक्त कोशिकाएँ कठोर, चिपचिपी और केले जैसी आकृति की होती हैं।

कुछ जीन यह नियंत्रित करते हैं कि शरीर हीमोग्लोबिन कैसे बनाता है।

  • स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं में सामान्य हीमोग्लोबिन A होता है।
  • सिकल लाल रक्त कोशिकाओं में असामान्य हीमोग्लोबिन S होता है।

सिकल सेल बीमारी के साथ जन्मने के लिए, बच्चों को माता-पिता से 2 सिकल सेल जीन मिलना आवश्यक होता है: 1 उनकी माता से और 1 उनके पिता से। इसके कारण लाल रक्त कोशिकाओं में अधिकांशतः हीमोग्लोबिन S होता है।
हीमोग्लोबिन S के कारण रक्त कोशिकाएँ चिपचिपी और केले जैसी आकृति की हो जाती हैं। सिकल सेल साथ में जुड़कर गुच्छा बना लेती हैं और रक्त वाहिकाओं को बाधित करती हैं। इसके कारण पूरे शरीर में समस्याएँ हो सकती हैं।

सिकल सेल बीमारी के बारे में और जानें

सिकल सेल बीमारी एक वंशानुगत रक्त विकार है जो लाल रक्त कोशिकाओं को प्रभावित करता है। इसके विकसित होने के तरीके, इसके लक्षणों और उपचार विकल्पों के बारे में जानने के लिए यह वीडियो देखें।

सिकल सेल ट्रेट (विशेषक) के जोखिम कारक

किसी भी नस्ल या राष्ट्रीयता के व्यक्ति में सिकल सेल ट्रेट (विशेषक) हो सकता है। सिकल सेल ट्रेट (विशेषक) अफ़्रीकी अमेरिकी लोगों या अफ़्रीकी वंशावली वाले लोगों में अधिक आम है। संयुक्त राज्य अमेरिका में हर 13 अश्वेत या अफ़्रीकी अमेरिकी शिशुओं में से लगभग 1 शिशु सिकल सेल ट्रेट (विशेषक) के साथ जन्म लेता है। यह उन लोगों को भी प्रभावित करता है जिनके वंशज लैटिन अमेरिका, एशिया, भारत और भूमध्यसागरीय क्षेत्र से आए थे।

सिकल सेल ट्रेट (विशेषक) के परीक्षण

एक रक्त परीक्षण से पता चल सकता है कि आपमें सिकल सेल ट्रेट (विशेषक) है या नहीं। संयुक्त राज्य अमेरिका में सभी नवजात शिशुओं का परीक्षण सिकल सेल ट्रेट (विशेषक) और सिकल सेल बीमारी के लिए होता है। रक्त परीक्षण आनुवांशिक परीक्षण के भाग के रूप में किए जा सकते हैं। यदि आपके परिवार में किसी को सिकल सेल बीमारी है तो भी आपका चिकित्सक इस परीक्षण का सुझाव दे सकता है।

सिकल सेल ट्रेट (विशेषक) वंशानुगत कैसे होता है

सिकल सेल ट्रेट (विशेषक)

सिकल सेल ट्रेट (विशेषक) पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है। बालों के रंग या आँखों के रंग की तरह, सिकल सेल ट्रेट (विशेषक) के जीन भी वंशानुगत होते हैं, यानी माता-पिता से बच्चों को मिलते हैं। सिकल सेल ट्रेट (विशेषक) वाले माता-पिता की संतान में सिकल सेल ट्रेट (विशेषक) या सिकल सेल बीमारी हो सकती है।

बच्चे को यह बीमारी है या नहीं यह बात माता और पिता, दोनों से प्राप्त जीन पर निर्भर करती है। इसीलिए यह समझना महत्वपूर्ण है कि सिकल सेल ट्रेट (विशेषक) एक से दूसरी पीढ़ी को कैसे मिलता है और कैसे वह आपके बच्चों और उनके बच्चों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।

यदि माता या पिता में सिकल सेल ट्रेट (विशेषक) है और पिता या माता में सामान्य हीमोग्लोबिन है तो:

हर गर्भावस्था के साथ, सिकल सेल ट्रेट (विशेषक) से ग्रस्त संतान होने की 50% (2 में से 1) की संभावना होती है।

सिकल सेल ट्रेट (विशेषक)

यदि माता और पिता, दोनों में सिकल सेल ट्रेट (विशेषक) है या यदि माता या पिता में सिकल सेल ट्रेट (विशेषक) है और पिता या माता में असामान्य हीमोग्लोबिन का कोई ट्रेट (विशेषक) है तो:

हर गर्भावस्था के साथ, सिकल सेल ट्रेट (विशेषक) से ग्रस्त संतान होने की 50% (2 में से 1) की संभावना होती है। सिकल सेल बीमारी से ग्रस्त संतान होने की भी 25% (4 में से 1) की संभावना होती है। सिकल सेल बीमारी एक आजीवन चलने वाली बीमारी है जिसके कारण गंभीर स्वास्थ्य समस्याएँ हो सकती हैं।

हर गर्भावस्था के संभावित परिणाम इस प्रकार हैं:

  • सिकल सेल ट्रेट (विशेषक) से ग्रस्त संतान होने की 50% (2 में से 1) की संभावना
  • सिकल सेल ट्रेट से मुक्त और सिकल सेल बीमारी से मुक्त संतान होने की 25% (4 में से 1) की संभावना
  • सिकल सेल बीमारी से ग्रस्त संतान होने की 25% (4 में से 1) की संभावना

ये परिणाम तब भी मिल सकते हैं यदि माता या पिता में सिकल सेल ट्रेट (विशेषक) है और पिता या माता में असामान्य हीमोग्लोबिन का कोई ट्रेट (विशेषक), जैसे बीटा थैलेसीमिया, हीमोग्लोबिन C या हीमोग्लोबिन E है।

ट्रेट (विशेषक) और आनुवांशिक स्थितियों के बारे में और जानने के लिए अपने चिकित्सक या आनुवांशिक परामर्शदाता से बात करें। आपकी देखभाल टीम आपकी और आपके बच्चे की ट्रेट (विशेषक) स्थिति के बारे में आपको और विवरण दे सकती है।

सिकल सेल ट्रेट (विशेषक) के बारे में मुख्य बिंदु

  • बालों या आँखों के रंग की तरह, सिकल सेल ट्रेट (विशेषक) व्यक्ति को उसके माता-पिता से मिलता है।
  • किसी भी नस्ल या राष्ट्रीयता के व्यक्ति में सिकल सेल ट्रेट (विशेषक) हो सकता है, लेकिन यह अश्वेत या अफ़्रीकी अमेरिकी लोगों में अधिक आम है।
  • सिकल सेल ट्रेट (विशेषक) से ग्रस्त लोगों की लाल रक्त कोशिकाओं में सामान्य हीमोग्लोबिन और असामान्य सिकल सेल हीमोग्लोबिन, दोनों होते हैं।
  • सिकल सेल ट्रेट (विशेषक) दुर्लभ मामलों में ही स्वास्थ्य समस्याएँ करता है। समस्याओं का जोखिम बढ़ाने वाली स्थितियों में शामिल हैं निर्जलीकरण (शरीर में पानी की कमी), गहन व्यायाम या अधिक ऊँचाइयाँ।
  • सिकल सेल ट्रेट (विशेषक) वाले माता-पिता के बच्चों में सिकल सेल बीमारी हो सकती है।


समीक्षित: जनवरी 2024

संबंधित सामग्री