सिकल सेल बीमारी (SCD) से ग्रस्त बच्चों और किशोरों में संक्रमण होने का अधिक जोखिम होता है। इनमें शामिल है:
यदि आपके बच्चे को सिकल सेल बीमारी है, तो संक्रमण प्राणघातक हो सकते हैं। संक्रमण, सिकल सेल बीमारी से ग्रस्त नवजात शिशुओं और छोटे बच्चों में मृत्यु का एक सबसे बड़ा कारण है।
यदि आपके बच्चे को बुखार है या संक्रमण के अन्य संकेत हैं तो तुरंत चिकित्सा देखभाल प्राप्त करें।
संक्रमण के संकेतों और लक्षणों में ये शामिल हैं:
कुछ रोगियों में, बुखार संक्रमण का एकमात्र लक्षण हो सकता है।
ज़्यादातर मामलों में, शरीर हानिकारक कीटाणुओं के विरुद्ध स्वयं की रक्षा कर सकता है। लेकिन सिकल सेल बीमारी आपके बच्चे के प्रतिरक्षा तंत्र को कमज़ोर कर सकती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि स्प्लीन (प्लीहा/तिल्ली) रोगाणुओं को फ़िल्टर करने और संक्रमण से लड़ने के लिए ठीक से काम नहीं करता है।
सिकल सेल बीमारी से ग्रस्त बच्चों का स्प्लीन (प्लीहा/तिल्ली) संक्रमणों से लड़कर उन्हें खत्म करने का काम सामान्य जितना अच्छे से नहीं कर पाता है।
स्प्लीन (तिल्ली) एक अंग है जो पसली-पिंजर के नीचे शरीर की बायीं साइड पर होता है। यह लगभग एक मुट्ठी के आकार का होता है। तिल्ली ये कार्य करती है:
सिकल सेल बीमारी के कारण लाल रक्त कोशिकाओं सख्त, चिपचिपी और केले के आकार जैसी हो जाती हैं। सिकल (दराँती/हँसिया) जैसी आकृति की हो चुकी लाल रक्त कोशिकाएँ आपस में चिपककर स्प्लीन (प्लीहा/तिल्ली) के भीतर रक्त वाहिकाओं को जाम कर देती हैं। इसके फलस्वरूप नुकसान होता है और तिल्ली ठीक से काम नहीं कर पाती है।
आपके बच्चे को संक्रमण अधिक आसानी से हो सकता है और संक्रमण अधिक गंभीर, यहाँ तक कि जानलेवा भी हो सकता है।
सिकल सेल बीमारी से ग्रस्त बच्चों में बुखार एक मेडिकल इमरजेंसी होता है। यदि आपको आपके बच्चे में बुखार दिखे या संक्रमण के अन्य संकेत दिखें तो तुरंत चिकित्सा देखभाल प्राप्त करें।
जब तक आपकी देखभाल टीम न कहे, बुखार के लिए बुखार घटाने वाली दवाएँ, जैसे एसिटेमिनोफेन या आइबुप्रोफ़ेन न दें। ये दवाएँ संक्रमण के लक्षणों को छिपा सकती हैं। एसिटेमिनोफेन या आइबुप्रोफ़ेन देने से पहले हमेशा अपने बच्चे का तापमान मापें।
अपने बच्चे को उसके क्लिनिक या स्थानीय इमरजेंसी रूम ले जाएँ। संक्रमण का कारण ढूँढने के लिए आपका स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता एक जाँच करेगा और लैब परीक्षणों का आदेश देगा। संभव है कि वह संक्रमण के उपचार के लिए कोई एंटीबायोटिक (जीवाणु नाशक दवा) लिखेगा।
911 पर कॉल करें या अपने बच्चे को निकटतम इमरजेंसी रूम ले जाएँ यदि:
आप अपने बच्चे को स्वस्थ रहने में मदद के लिए घर पर कुछ उपाय कर सकते हैं।
संक्रमण से बचने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है अपने हाथों को साफ़ रखना। साबुन और पानी से कम से कम 15–20 सेकंड तक अपने हाथ धोएं या अल्कोहल से निर्मित हैंड सैनिटाइज़र का उपयोग करें। सुनिश्चित करें कि आपका बच्चा जानता हो कि हाथ अच्छे से कैसे धोए जाते हैं। छोटे बच्चों को हाथ धोने में मदद दें।
टीके कई गंभीर संक्रमणों की रोकथाम कर सकते हैं। यह सुनिश्चित करें कि आपके बच्चे को वे सभी टीके (वैक्सीन) लगें जिनकी सिफारिश उनकी केयर टीम ने की है। इन टीकों में निम्नलिखित शामिल होती हैं:
सिकल सेल बीमारी से ग्रस्त सभी नवजात शिशुओं और छोटे बच्चों में संक्रमणों की रोकथाम के लिए दैनिक पेनिसिलिन लिखी जाती है। सिकल सेल बीमारी से ग्रस्त कुछ लोगों को आजीवन पेनिसिलिन लेनी पड़ सकती है। सुनिश्चित करें कि आपका बच्चा सभी दवाएँ निर्देशानुसार ले। अगर आपके प्रश्न हैं तो अपने स्वास्थ्य सेवा प्रदाता या फार्मासिस्ट से बात करें।
संक्रमणों की रोकथाम करना हमेशा संभव नहीं होता है। आपके बच्चे को इन सभी दिशानिर्देशों के पालन के बाद भी संक्रमण हो सकते हैं। चिकित्सीय देखभाल प्राप्त करें ताकि संक्रमणों को शुरुआत में ही पकड़ा जा सके।
अगर संक्रमण के बारे में आपके कोई भी प्रश्न हैं, तो अपनी देखभाल टीम से बात करें। हमेशा अपनी देखभाल टीम द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।
—
समीक्षित: अक्टूबर 2024
सिकल सेल बीमारी लाल रक्त कोशिकाओं के भीतर मौजूद हीमोग्लोबिन को प्रभावित करने वाले वंशानुगत रक्त विकारों का एक समूह है। सिकल सेल बीमारी के बारे में और जानें।
बुखार शरीर के तापमान में होने वाली वह वृद्धि है जो अक्सर संक्रमण के कारण होती है। आपके बच्चे को बुखार है या वह संक्रमण का कोई अन्य लक्षण दिखा रहा है, तो इस स्थिति में आप अगले कदम के बारे में जानिए।
डिजिटल थर्मोमीटर तापमान मापने का सर्वोत्तम तरीका हैं। बुखार है या नहीं यह ज्ञात करने के लिए अपने बच्चे का तापमान मापने के विभिन्न तरीके जानें