मुख्य विषयवस्तु में जाएं

पैर हिलाने की बीमारी

पैर हिलाने की बीमारी क्या है?

पैर-हिलाने-की-बीमारी-(RLS) एक न्यूरोलॉजिकल नींद या आराम के दौरान पैरों के हिलने-डुलने से संबंधित निद्रा विकार। मरीजों को पैरों को हिलाने की तीव्र इच्छा होती है और साथ ही पैरों में अप्रिय या असहज संवेदनाएं भी होती हैं। लक्षण तब दिखाई देते हैं, जब कोई व्यक्ति सक्रिय नहीं होता है, सामान्य तौर पर शाम को या रात में। सिंड्रोम को विलिस-एकबॉम बीमारी के रूप में भी जाना जाता है।

RLS के कारण सोना या गहरी नींद लेना मुश्किल हो जाता है। उपचार में लक्षणों से निपटने और नींद के पैटर्न को बेहतर बनाने में मदद करने के लिए जीवनशैली में बदलाव शामिल है। कुछ मरीजों को दवा की भी आवश्यकता हो सकती है।

पैर हिलाने की बीमारी के लक्षण

पैर हिलाने की बीमारी (RLS) के लक्षणों में शामिल हैं:

  • आराम करते समय पैरों को हिलाने की इच्छा
  • पैरों में खुजली, रेंगने, खिंचाव या दर्द होना
    • लक्षण रात में बदतर हो जाते हैं; हिलने-डुलने या दबाव देने पर बेहतर हो जाते हैं या चले जाते हैं; सामान्य तौर पर शरीर के दोनों तरफ़ होते हैं, लेकिन एक तरफ भी हो सकते हैं या एक तरफ से दूसरी तरफ बदल सकते हैं; गंभीरता और आवृत्ति में भिन्न हो सकते हैं; और आ-जा सकते हैं।
पैर हिलाने की बीमारी (RLS) एक तंत्रिका-सम्बंधित नींद की बीमारी है, जो नींद या आराम के दौरान पैर हिलने से संबंधित है।

पैर हिलाने की बीमारी (RLS) एक तंत्रिका-सम्बंधित नींद की बीमारी है, जो नींद या आराम के दौरान पैर हिलने से संबंधित है।

पैर हिलाने की बीमारी के लक्षणों के बारे में बताना मुश्किल हो सकता है, खासकर बच्चों के लिए। संवेदना सामान्य तौर पर ऐसे लगती है, जैसे कि वे त्वचा की सतह के बजाय पैरों के भीतर होती हैं। बच्चे संवेदना का वर्णन इस तरह कर सकते हैं:

  • उनके पैरों को हिलाने, लात मारने या खींचने की जरूरत है
  • चींटियों या कीड़ों के काटने जैसा लग रहा है या उनके पैरों में कुछ रेंग रहा है
  • पैरों में "चुभन", "चिकोटी", “ऐंठन” "कुछ रेंगने जैसा" या "झुंझुनाहट" महसूस होती है

पैर हिलाने की बीमारी के कारण

कुछ कारकों के कारण RLS का जोखिम बढ़ जाता है। इनमें शामिल है:

पैर हिलाने की बीमारी के रोग की पहचान करना

पैर हिलाने की बीमारी (RLS) के आकलन में शामिल हैं:

  • चिकित्सा इतिहास और शारीरिक परीक्षा
  • लक्षणों को जानने के लिए मरीज और परिवार से बातचीत या उनसे सवाल पूछना
  • कुछ दवाइयों के दुष्प्रभाव के कारण नींद की समस्या हो रही है, यह जानने के लिए दवाइयों को जांचना
  • खून में आयरन के स्तर को मापने के लिए प्रयोगशाला में जांच करना

RLS के रोग की पहचान के लिए चिकित्सक 5 मापदंड देखते हैं:

  1. पैरों को हिलाने की अनियंत्रित/अप्रतिरोध्य इच्छा होती है, जो आमतौर पर असहज या अप्रिय संवेदनाओं के साथ जुड़ी होती है।
  2. निष्क्रियता या आराम के दौरान लक्षण विकसित होते हैं या बद्तर हो जाते हैं।
  3. गति के साथ लक्षणों में सुधार होता है।
  4. शाम या रात में लक्षण सबसे अधिक ध्यान देने योग्य होते हैं।
  5. लक्षण अन्य स्थिति के कारण नहीं होते हैं।

पैर हिलाने की बीमारी के रोग का उपचार

पैर हिलाने की बीमारी (RLS) का उपचार, कारण, स्थिति की गंभीरता और मरीज की उम्र पर निर्भर करता है। हर मरीज के लिए कोई एक ही उपचार काम नहीं करता है, और समय के साथ उपचार की ज़रूरतें बदल सकती हैं।

जीवनशैली और व्यवहार परिवर्तन – हल्के से मध्यम RLS लक्षणों का उपचार पहले जीवनशैली में बदलाव करके किया जाता है। अनुशंसाओं में निम्नलिखित शामिल है:

  • स्वस्थ्य नींद की आदतें
  • मध्यम-तीव्रता वाली शारीरिक गतिविधि और स्ट्रेचिंग व्यायाम
  • कैफीन और निकोटीन से बचना
  • पैरों की मांसपेशियों को आराम देने के लिए मालिश, गर्म पानी से स्नान, हीटिंग पैड या आइस पैक से सेंक करें (यदि मरीज का उपचार चल रहा है, तो पहले देखभाल टीम से पूछ लें)
  • विश्राम तकनीकें जैसे गहरी साँस लेना और ध्यान करना 

आयरन सप्लिमेंट - यदि मरीज के खूल में फेरिटिन का निम्न स्तर (कम सीरम फेरिटिन) हो, तो चिकित्सक आयरन सप्लिमेंट लेने की सलाह दे सकते हैं। सप्लिमेंट डॉक्टर के पर्चे के बिना उपलब्ध होते हैं। हालांकि, परिवारों को यह सुनिश्चित करने के लिए अपने चिकित्सक या फार्मासिस्ट से पूछना चाहिए कि आयरन का उचित प्रकार और खुराक दिया गया है या नहीं। दुष्प्रभावों में पेट खराब होना और कब्ज शामिल हो सकते हैं। बहुत अधिक आयरन खतरनाक हो सकता है, विशेषकर छोटे बच्चों के लिए।

अन्य दवाएं – अधिक गंभीर RLS लक्षणों के लिए, कई प्रकार की दवाओं से वयस्कों में RLS के लक्षणों के उपचार में लाभ होता है। हालांकि, अधिकांश दवाओं को बच्चों में RLS के उपचार के लिए स्वीकृत नहीं किया गया है। RLS के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कई दवाएं, अन्य स्थितियों के लिए भी इस्तेमाल की जाती हैं।

खुराक निर्देशों का सावधानीपूर्वक पालन करना ज़रूरी है। जब दवा का इस्तेमाल नींद और RLS के लक्षणों के लिए किया जाता है या अन्य कारणों के लिए इस्तेमाल होने पर किया जाता है, तो इसकी खुराक और समय अलग-अलग हो सकता है। यदि प्रिस्क्राइब की गई मात्रा से अधिक बार या अधिक मात्रा में दवाईयां ली जाएं, तो ये दवाइयां असुरक्षित हो सकती हैं। परिवारों को सुरक्षित रूप से दवाओं को रखना और बच्चों की पहुंच से दूर रखना सुनिश्चित करना चाहिए।

पैर हिलाने की बीमारी पर अधिक जानकारी के लिए संसाधन


समीक्षित: जून 2019