दवाओं के उचित भंडारण और निपटान से हर किसी को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है। यदि ठीक से भंडारित न हों, निर्देशानुसार न ली जाएँ और उनका सुरक्षित ढंग से निपटान न किया जाए तो सभी दवाएँ खतरनाक हो सकती हैं।
यदि दवाएँ सही तरीके से भंडारित न की जाएँ तो संभव है कि वे उतनी अच्छी तरह काम न करें या वे हानिकारक भी हो सकती हैं। सुरक्षित भंडारण से भूलवश विषाक्तता, ओवरडोज़ या दुरुपयोग का जोखिम भी कम होता है।
दवाओं के सुरक्षित भंडारण के कुछ रिमाइंडर इस प्रकार हैं:
उपयोग नहीं हुईं या एक्सपायर हो चुकी दवाओं के सुरक्षित निपटान के लिए अपने फार्मासिस्ट या स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता से आपके करीब सुरक्षित दवा वापसी के स्थानों के बारे में पूछें।
अपने फार्मासिस्ट या स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता से पूछें कि दवाओं का निपटान कैसे करें। वे दवा के प्रकार के आधार पर अलग-अलग चरण सुझा सकते हैं। खतरनाक दवाओं की सुरक्षित हैंडलिंग के लिए अपनी देखभाल टीम के निर्देशों का पालन करें।
घरेलू कचरे में फेंकी जा सकने वाली दवाओं के लिए इन चरणों का पालन करें:
जब तक अन्यथा निर्देश न दिया जाए, दवाओं को शौचालय (टॉयलेट) में फ्लश न करें। दवाएँ जल प्रणाली में पहुँच सकती हैं और दूसरों को अस्वस्थ कर सकती हैं या पर्यावरण को नुकसान पहुँचा सकती हैं।
यदि आप संयुक्त राज्य अमेरिका में रहते हैं, तो अपने स्थानीय इलाके में दवा वापसी के स्थानों की तलाश करें। आप FDA की फ़्लश लिस्ट भी देख सकते हैं।
निम्न स्थितियों में दवाओं का निपटान कर दिया जाना चाहिए:
—
समीक्षित: जनवरी 2026
जब घर पर कीमोथेरेपी या अन्य खतरनाक दवाएं दी जाती हैं, तो सुरक्षा सावधानी बरतना आवश्यक है। खतरनाक दवाओं के सुरक्षित भंडारण, हैंडलिंग और निपटान का तरीका जानें।
मरीज़ों और उनके देखभालकर्ताओं के लिए दवाओं का प्रबंधन करना एक बहुत बड़ी चुनौती हो सकती है। जानें कि कैसे परिवार दवाओं को ट्रैक कर सकते हैं और उन्हें सुरक्षित ढंग से प्रबंधित कर सकते हैं।