जब किसी स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता को किसी संक्रमण का संदेह होता है, तो उसके लिए ये चीज़ें जानना ज़रूरी होता है:
इस जानकारी से प्रदाता को सर्वोत्तम उपचार योजना चुनने में मदद मिलती है। कुछ मामलों में आपका स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता, संक्रमण का सटीक कारण पता चलने से पहले ही, विभिन्न प्रकार के रोगाणुओं को निशाना बनाने वाला उपचार तुरंत शुरू कर सकता है।
आपका स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता विस्तृत चिकित्सा इतिहास लेगा और एक शारीरिक परीक्षा करेगा। वह अस्वस्थता और संक्रमण के संकेतों और लक्षणों को तलाशेगा। इनमें ये शामिल हो सकते हैं:
शारीरिक परीक्षा के बाद, आपका स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता यह पता लगाने के लिए परीक्षणों का आदेश दे सकता है कि संक्रमण किस प्रकार का है और उसने आपके बच्चे के शरीर को कैसे प्रभावित किया है।
बुखार और संक्रमण के संकेतों के बारे में और जानें।
संक्रमणों की पहचान करने के लिए, स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता आपके बच्चे के चिकित्सा इतिहास, शारीरिक जाँच, लैब परीक्षणों और अन्य कार्यविधियों से प्राप्त जानकारी को संयुक्त रूप से उपयोग में लेते हैं।
ब्लड कल्चर एक परीक्षण है जिसका उपयोग रक्त में बैक्टीरिया, फ़ंगस या अन्य रोगाणुओं की तलाश के लिए किया जाता है। इस प्रक्रिया में आपके बच्चे के शरीर से खून निकाला जाता है और इस खून के नमूने को प्रयोगशाला में भेज दिया जाता है।
आपकी देखभाल टीम परीक्षण के लिए आपके बच्चे से मूत्र (पेशाब) का नमूना ले सकती है। यूरिन कल्चर और यूरिनएनालिसिस उन रोगाणुओं या पदार्थों का पता लगा सकते हैं जो किसी संक्रमण या अन्य स्वास्थ्य समस्या का संकेत देते हैं।
यदि आपके बच्चे में श्वसन-संबंधी लक्षण हैं, जैसे खाँसी या नाक बहना, तो देखभाल टीम का एक सदस्य नेज़ोफेरिंजियल स्वॉब ले सकता है। इस परीक्षण के लिए, एक स्टेराइल स्वॉब (फ़ाहे) को आपके बच्चे के नासाछिद्र से होकर नाक के तल के साथ-साथ चलाते हुए गले में पीछे के स्थान (नेज़ोफेरिंक्स) में घुसाया जाता है। कोशिकाओं और तरल पदार्थ का नमूना लेने के लिए स्वॉब को घुमाया जाता है और फिर निकाल लिया जाता है।
यदि आपके स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता को त्वचा संक्रमण के संकेत दिखें, तो वह त्वचा की बायोप्सी (टुकड़ा निकालना) संक्रमण के कारण का पता लगाने के लिए कर सकता है। इस कार्यविधि के लिए, देखभाल टीम का एक सदस्य उस स्थान को सुन्न करेगा और त्वचा ऊतक का एक टुकड़ा निकालकर उसे जाँच के लिए लैब भेजेगा। आपकी देखभाल टीम समझाएगी कि घाव की देखभाल कैसे करनी है।
यदि किसी घाव में संक्रमण के संकेत दिखते हैं तो वुंड (घाव) कल्चर किया जा सकता है। इस परीक्षण के लिए, आपकी देखभाल टीम घाव से तरल पदार्थ या ऊतक का एक नमूना लेगी। इस नमूने को परीक्षण के लिए एक लैब में भेजा जाता है।
आपकी देखभाल टीम कल्चर या अन्य प्रकार के परीक्षणों के लिए मल का नमूना ले सकती है। मल का ताज़ा नमूना किसी साफ़ कंटेनर में लिया जाना चाहिए। यह महत्वपूर्ण है कि नमूना अन्य पदार्थों, जैसे मूत्र या पानी से या टॉयलेट अथवा डायपर के स्पर्श से, संदूषित न हो। मलाशय के स्वैब के माध्यम से भी मल का नमूना एकत्र किया जा सकता है। नमूना लिए जाने के बाद उसे प्रयोगशाला में भेज दिया जाएगा।
यदि आपके स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता को किसी CNS संक्रमण का संदेह हो, तो वह लंबर पंक्चर परीक्षण का या किसी इमेजिंग अध्ययन, जैसे दिमाग की MRI, का आदेश दे सकता है।
परीक्षण परिणाम कब मिलेंगे यह बात परीक्षण के प्रकार पर निर्भर करती है। कुछ परीक्षण परिणाम कुछ घंटों के भीतर तैयार हो जाते हैं। अन्य परिणामों में कई दिन या उससे भी अधिक समय लग सकता है।
यदि आपके बच्चे की लैब जाँचों या परीक्षणों में किसी रोगाणु का पता चलता है, तो आपका स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता ससेप्टिबिलिटी (सुग्राह्यता) परीक्षण का आदेश दे सकता है। यह परीक्षण दिखाएगा कि रोगाणु एंटीबायोटिक दवाओं द्वारा मारा जाएगा या उनका प्रतिरोध करेगा। इस परीक्षण से प्रदाता को सबसे अच्छा उपचार चुनने में मदद मिलती है।stroke
परिणाम उपलब्ध हो जाने पर आपका स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता आपको सूचित करेगा और आपसे उपचार विकल्पों पर चर्चा करेगा।
कभी-कभी, संक्रमण के सभी परीक्षण परिणाम नेगेटिव आ सकते हैं। इसका यह अर्थ है कि लैब लक्षणकारी रोगाणु के प्रकार की पहचान नहीं कर सकी। यदि तब भी संक्रमण का संदेह हो, तो आपका स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता संक्रमण के अधिकांश संभावित कारणों के विरुद्ध काम करने वाली उपचार योजना शुरू कर सकता है या जारी रख सकता है।
—
समीक्षित: सितंबर 2024
बुखार शरीर के तापमान में होने वाली वह वृद्धि है जो अक्सर संक्रमण के कारण होती है। आपके बच्चे को बुखार है या वह संक्रमण का कोई अन्य लक्षण दिखा रहा है, तो इस स्थिति में आप अगले कदम के बारे में जानिए।
प्रतिरक्षा प्रणाली, संक्रमण से शरीर की रक्षा करती है। विशेष कोशिकाओं, ऊतकों और अंगों का एक नेटवर्क जो शरीर को "नुकसान पहुंचाने वालों" की एक किस्म या रोगाणुओं से बचाने के लिए एक साथ काम करता है।
गंभीर बीमारीों से ग्रस्त बच्चे संक्रमणों के प्रति अधिक असुरक्षित हो सकते हैं। इस बारे में और जानें कि आप किन तरीकों से अपने बच्चे की सुरक्षा कर सकते हैं।