जी मिचलाना और उल्टी, कैंसर और कैंसर उपचारों से होने वाले सामान्य दुष्प्रभाव हैं। ये लक्षण हल्के से गंभीर तक हो सकते हैं। वे उपचार से पहले, के दौरान, या बाद में हो सकते हैं। बचपन के कैंसर रोगी और उनके परिवार यह अक्सर बताते हैं कि उबकाई उन कुछ साइड इफेक्ट में से एक है जो उन्हें सबसे अधिक परेशान करता है।
यदि उबकाई और उल्टी का प्रबंधन न किया जाए, तो उनका आपके बच्चे की जीवन की गुणवत्ता पर नकारात्मक प्रभाव हो सकता है। वे भावनात्मक कुशल-क्षेम, उपचार योजनाओं, और दैनिक गतिविधियों को प्रभावित कर सकते हैं। ये दुष्प्रभाव खराब पोषण, वज़न घटने, और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का भी कारण बन सकते हैं।
कैंसर से पीड़ित अधिकांश बच्चों के संबंध में, जी मिचलाने और उल्टी को कम करने के तरीके उपलब्ध हैं। इसमें दवाएं, आहार योजना में परिवर्तन और गहरी सांस लेने और ध्यान कहीं और लगाने जैसी रोग का सामना करने वाली रणनीतियां शामिल हैं। पूरक चिकित्सा जैसे एक्यूपंक्चर, अरोमाथेरेपी और सम्मोहन भी मदद कर सकते हैं।
कीमोथेरेपी कैंसर से पीड़ित बच्चों में जी मिचलाने का एक प्रमुख कारण है। हालांकि, विकीरण चिकित्सा और अन्य दवाओं से भी जी मिचला सकता है। कुछ बच्चों को स्वयं कैंसर के कारण या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण जी मिचलाना की परेशानी होती है।
दमस्तिष्क के ट्यूमर वाले बच्चों में हाइड्रोसेफेलस हो सकता है, जिसके कारण मस्तिष्क के अंदर तरल जमा होता जाता है। उनके सिर में दबाव बढ़ने से तंत्रिकाएँ दब सकती हैं जिस कारण उल्टी हो सकती है। स्वास्थ्य समस्याएँ, जैसे रोग और संक्रमण, दर्द, या हॉर्मोन के बदलाव भी कैंसर ग्रस्त बच्चों में उबकाई और उल्टी सक्रिय कर सकते हैं।
कीमोथैरेपी पाने वाले 70% तक बच्चों में उपचार के दौरान किसी-न-किसी समय उबकाई की समस्या होती है। लक्षण पेट में हल्की खराबी से लेकर गंभीर उल्टी तक, अलग-अलग तीव्रता के होते हैं।
कीमोथेरेपी से जी मिचलाने और उल्टी होने के बीच का कनेक्शन पूरी तरह से समझा नहीं गया है। लेकिन कीमोथैरेपी के कारण ऐसे कुछ रासायनिक संदेशवाहक मुक्त हो सकते हैं जो उबकाई और उल्टी को नियंत्रित करते हैं। कुछ जी मिचलाने से रोकने वाली दवाएं इन संकेतों को अवरुद्ध करने के लिए इन रसायनिक तंत्रों पर कार्य करती हैं।
तीन प्रकार की उबकाई और उल्टी का कीमोथैरेपी से संबंध होता है:
कीमोथैरेपी की कुछ दवाओं से उबकाई और उल्टी होने की अधिक संभावना होती है। इन दवाओं को इस आधार पर समूहबद्ध किया जा सकता है कि उनसे उबकाई और उल्टी होने की कितनी संभावना है:
यदि कोई जी मिचलाने से रोकने वाली दवाएं नहीं दी गई हैं तो ये ग्रुप लक्षणों की संभावना पर आधारित होती हैं। जी मिचलाना और उल्टी होने के उच्च या मध्यम जोखिम के साथ कीमोथेरेपी प्राप्त करने वाले बच्चों को सामान्य तौर पर लक्षण उत्पन्न होने से पहले ही जी मिचलाने और उल्टी को रोकने के लिए दवाएं दी जाती हैं। दवा आपके बच्चे को किस प्रकार प्रभावित करेगी इस बारे में अपनी स्वास्थ्य देखभाल टीम से बात करें। पता करें कि दवा किस समूह में है। यदि वह अधिक जोखिम वाले समूह में है, तो इस बारे में बात करें कि आप किन तरीकों से अपने बच्चे के लक्षणों को संभाल सकते हैं।
| जी मिचलाना और उल्टी होने के उच्च जोखिम के साथ कीमोथेरेपी |
जी मिचलाना और उल्टी होने के मध्यम जोखिम के साथ कीमोथेरेपी |
|---|---|
| कार्बोप्लैटिन | कारमुस्टिन |
| सिस्प्लैटिन | क्लोफ़ाराबाइन |
| साइक्लोफॉस्फमाइड (उच्च खुराक) | साइक्लोफॉस्फमाइड (निम्न खुराक) |
| साइट्राबाइन (उच्च खुराक) | साइट्राबाइन (मध्यम खुराक) |
| डैक्टिनोमाइसिन | डूनोरूबिसिन |
| मेथोट्रिक्सेट (उच्च खुराक) | डॉक्सोरूबिसिन (निम्न खुराक) |
| डकारबाज़िन | इफोस्फामाइड |
| डॉक्सोरूबिसिन (उच्च खुराक) | इमेटिनिब |
| साइट्राबाइन + इटोपोसाइड या टेनिपोसाइड | इंट्राथेकल कीमोथेरेपी |
| डॉक्सोरूबिसिन + इफोस्फामाइड | मेथोट्रिक्सेट (निम्न खुराक) |
| इटोपोसाइड + इफोस्फामाइड | टेमोज़ोलोमाइड |
| साइक्लोफॉस्फमाइड + डॉक्सोरूबिसिन, एपिरूबिसिन या इटोपोसाइड |
कुछ देखभाल टीम जी मिचलाने के बारे में बात करने में बच्चों की मदद करने के लिए रेटिंग स्केल का उपयोग करती हैं। इस स्केल को BARF स्केल कहते हैं। इसमें, बच्चों को कैसा महसूस हो रहा है यह दिखाने में उनकी मदद के लिए चित्रों का उपयोग होता है। चित्र विशेष रूप से उन छोटे बच्चों के लिए उपयोगी होते हैं जिन्हें अपने लक्षणों का वर्णन करना नहीं आता। इस स्केल के उपयोग से समय के साथ यह देखने में मदद मिल सकती है कि उनकी उबकाई बेहतर हो रही है या बदतर।
जी मिचलाने की रोकथाम और उपचार (एंटीएमेटिक्स) के लिए दवाओं का उपयोग जी मिचलाने और उल्टी को रोकने और उनका उपचार करने के लिए किया जा सकता है। कुछ लोगों को दवाओं का कोई संयोजन मिलता है। आपके बच्चे को कीमोथैरेपी की शुरुआत से पहले उबकाई-रोधी दवाएँ दी जा सकती हैं। या आपके बच्चे को उबकाई के लिए ज़रूरत के अनुसार दवाएँ दी जा सकती हैं। अपनी देखभाल टीम से बात करें ताकि जो भी दुष्प्रभाव हों उन्हें सर्वोत्तम संभव तरीके से संभाला जा सके।
बचपन में होने वाले कैंसर के रोगियों में इस्तेमाल की जाने वाली सामान्य दवाओं में शामिल हैं:
जी मिचलाना और उल्टी को कम करने की लिए उपयोग की जाने वाली बहुत सी दवाओं के अन्य उपयोग हैं। हर उस दवा जिसे आपका बच्चा लेता है, के उद्देश्य और निर्देशों के बारे में जानने के लिए अपने स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता से बात करें।
कुछ खाद्य पदार्थ और गंध जी मिचलाने को और बढ़ा सकते हैं। कैंसर उपचार के दौरान संभव है कि आपके बच्चे को भूख न लगे, या खान-पान के मामले में उसकी पसंद-नापसंद बदल जाए। आपके बच्चे के लिए कौनसे भोजन और स्नैक्स सबसे अच्छे से काम करते हैं यह पता लगाने में समय लग सकता है। एकआहार विशेषज्ञकीमोथैरेपी या अन्य उपचारों के कारण आने वाली पोषण-संबंधी चुनौतियों से निपटने में यह आपकी मदद कर सकता है।
जी मिचलाने और उल्टी से पीड़ित रोगियों के लिए पोषण संबंधी युक्तियां प्राप्त करें।
यदि आपके बच्चे को गंभीर रूप से जी मिचलाने और उल्टी की समस्या है, तो हो सकता है कि उन्हें फीडिंग ट्यूब के माध्यम से पोषण (एंटरल पोषण ) या IV पोषण (नस के माध्यम से पोषण) प्राप्त करने की आवश्यकता पड़े। आपके बच्चे को अच्छा पोषण मिल रहा हो और पानी की कमी से बचने लायक पर्याप्त तरल मिल रहे हों यह सुनिश्चित करने के लिए ये महत्वपूर्ण हैं।
पूरक थैरेपी और सामना करने की रणनीतियाँ उबकाई और उल्टी से राहत पाने में मदद कर सकती हैं। इनमें शामिल है:
किसी भी पूरक चिकित्सा को आज़माने से पहले आपका बच्चा सुरक्षित हो यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी देखभाल टीम से बात करें। आपकी देखभाल टीम भी यह तय करने में आपकी मदद कर सकती है कि लक्षणों को संभालने में कौनसे उपचार सबसे अच्छे से काम कर सकते हैं।
—
समीक्षित: सितंबर 2024
—
टुगेदर by St. Jude™ ऑनलाइन संसाधन इस लेख में उल्लिखित किसी भी ब्रांडेड उत्पाद का समर्थन नहीं करता है।
उबकाई और उल्टी रोग के कारण या दवाओं और उपचार के दुष्प्रभाव के रूप में हो सकने वाले आम लक्षण हैं। उबकाई और उल्टी के प्रबंधन के तरीके जानें।
कीमोथेरेपी कोशिकाओं के विभाजन में बाधा डालकर काम करने वाली दवाओं का उपयोग करके कैंसर का उपचार करती है। इस बारे में और जानें कि कीमो क्या है और अपने बच्चे को इसके लिए कैसे तैयार करें।
स्वास्थ्य के लिए, घाव भरने के लिए और ठीक होने के लिए अच्छा पोषण महत्वपूर्ण होता है। जानें कि डायटीशियन पोषण देखभाल और सहायता कैसे प्रदान करते हैं।