डायटीशियन यह सुनिश्चित करने में मदद कर सकता है कि आपके बच्चे को वह पोषण मिले जो उसे स्वास्थ्य और ठीक होने के लिए चाहिए।
डायटीशियन एक ऐसा स्वास्थ्य पेशेवर होता है जिसे आहार और पोषण में विशेष प्रशिक्षण मिला होता है। रोगियों और परिवारों को स्वास्थ्य में सुधार हेतु मदद करने और ठीक होने व रिकवरी में सहायता करने के लिए डायटीशियन पोषण देखभाल प्रदान करते हैं और स्वस्थ खान-पान की आदतों के बारे में सलाह देते हैं।
बाल पोषण देखभाल के मुख्य लक्ष्य हैं बच्चों को बढ़ने तथा सामान्य गतिविधियाँ करने में मदद देना। अच्छा पोषण स्वास्थ्य समस्याओं की रोकथाम कर सकता है और अस्वस्थता या उपचार के दौरान होने वाले साइड इफ़ेक्टऔर अन्य समस्याओं को संभालने में मदद दे सकता है।
डायटीशियन आपके बच्चे को उसकी ज़रूरत के पोषक तत्व पाने में मदद दे सकता है। क्लिनिकल डायटीशियन द्वारा दी जाने वाली सेवाओं में ये शामिल हैं:
जो रोगी मुँह से खा या पी नहीं सकते उन्हें पोषण सहायता की ज़रूरत हो सकती है। इस सहायता में शामिल हैं एंटेरल (आंत्रीय) पोषण (ट्यूब फ़ीडिंग) और पैरेंटेरल (आंत्रेतर) पोषण (अंतःशिरा पोषण)। पोषण सहायता ऐसे बच्चों के लिए एक थैरेपी है जिन्हें खाने या पीने से पर्याप्त पोषण नहीं मिलता है।
उपचार और उसके साइड इफ़ेक्ट आपके बच्चे की भूख को प्रभावित कर सकते हैं। इन साइड इफ़ेक्ट में शामिल हैं उबकाई, उल्टियाँ और निगलने में कठिनाई। जो बच्चे अस्वस्थ हैं संभव है कि उनकी कुछ खाने की इच्छा न हो। कुछ उपचार खाने-पीने की चीज़ों का स्वाद बदल सकते हैं। डायटीशियन आपके बच्चे की ज़रूरतों का आकलन कर सकता है और उसके लिए सर्वोत्तम पोषण थैरेपी सुझा सकता है।
वृद्धि और विकास के लिए अच्छा पोषण महत्वपूर्ण होता है। यदि आपके बच्चे की पोषण की ज़रूरतें पूरी नहीं हो रही हैं तो आपका डायटीशियन कोई सप्लिमेंट सुझा सकता है। हालाँकि, विटामिन, खनिज या पोषण सप्लिमेंट आम तौर पर तब तक नहीं सुझाए जाते हैं जब तक कोई स्वास्थ्य संबंधी ज़रूरत न हो।
स्वास्थ्य देखभाल सेटिंग्स में अधिकांश पोषण विशेषज्ञ पंजीकृत आहार विशेषज्ञ (RDs) या पंजीकृत डायटीशियन न्यूट्रीशनिस्ट (RDNs) होते हैं। उन्हें पोषण और रोगी देखभाल में उन्नत शिक्षा और प्रशिक्षण मिला होता है। रजिस्टर्ड डायटीशियन ने एक राष्ट्रीय परीक्षा भी पास की हुई होती है।
कई राज्य पोषण पेशेवरों के लिए लाइसेंस आवश्यक करते हैं, जैसे सर्टिफ़ाइड डायटीशियन न्यूट्रीशनिस्ट (CDN) और लाइसेंस्ड डायटीशियन न्यूट्रीशनिस्ट (LDN)। कुछ डायटीशियन के पास विशेष क्षेत्रों में प्रमाणन होते हैं, जैसे बालरोगविज्ञान (CSP) या कैंसरविज्ञान (CSO)।
आपकी देखभाल टीम आपको किसी ऐसे डायटीशियन को रेफ़र कर सकती है जो बच्चों के साथ काम करता है या जो कुछ स्वास्थ्य स्थितियों से ग्रस्त रोगियों की स्वास्थ्य संबंधी ज़रूरतों की पूर्ति में विशेषज्ञता रखता है।
—
समीक्षित: सितंबर 2024
आपके बच्चे को कुछ चिकित्सा परीक्षणों या कार्यविधियों से पहले खाना-पीना रोकना पड़ सकता है। उपवास दिशानिर्देशों, जिन्हें NPO निर्देश भी कहते हैं, के बारे में जानें।
कैंसर या अन्य गंभीर बीमारी के दौरान, कई बच्चों को स्वस्थ आहार लेने और पोषण के लक्ष्यों को पूरा करने में कठिनाई होती है। स्वस्थ खान-पान को बढ़ावा देने की रणनीतियाँ जानें।