कुछ कैंसर उपचारों के कारण रीढ़ असामान्य ढंग से टेढ़ी हो सकती है।
स्कॉलियोसिस और काइफोसिस रीढ़ की ऐसी 2 स्थितियाँ हैं जो हो सकती हैं। दोनों का उपचार किया जा सकता है।
स्कॉलियोसिस में रीढ़ एक साइड की ओर घूम जाती है।
पीठ की ओर देखे जाने पर स्वस्थ्य रीढ़ की हड्डी एक सीधी रेखा के रूप में दिखाई देती है। स्कोलिओसिस में, रीढ़ की हड्डी "S" या "C" अक्षर की तरह टेढ़ी हो जाती है।
स्कोलिओसिस रोग की पहचान तब होती है जब एक्स-रे पर कम से कम एक 10-डिग्री का पार्श्विक (एक ओर से दूसरी ओर तक) वक्र होता है।
संकेत इस प्रकार हैं:
स्कोलिओसिस कई युवा लोगों, विशेष रूप से किशोरावस्था के बच्चों में हो सकता है। अक्सर इसका कारण अज्ञात होता है।
जिन रोगियों को कुछ प्रकार की रेडिएशन प्राप्त हुई है, उनमें पीठ की मांसपेशियों, हड्डियों और कोमल ऊतकों के असमान रूप से विकसित होने का बड़ा जोखिम होता है।
बचपन के कैंसर से जीत चुके जिन लोगों में स्कॉलियोसिस होने का जोखिम होता है उनमें वे शामिल हैं जिन्हें/जिनकी:
काइफोसिस पीठ के ऊपरी भाग का असामान्य रूप से गोल हो जाना है। काइफोसिस ग्रस्त लोगों के कंधे आगे झुके दिखते हैं या ऐसा लगता है मानो उनकी पीठ पर कूबड़ हो।
काइफोसिस की पुष्टि तब होती है जब एक्स-रे पर एक 50-डिग्री या उससे अधिक डिग्री का वक्र होता है।
लक्षणों में निम्न शामिल हैं:
काइफोसिस के जोखिम वाले लोगों में वे शामिल हैं जिन्हें/जिनकी:
यदि स्कॉलियोसिस या काइफोसिस की पहचान हुई है, तो रोगियों को आम तौर पर किसी ऑर्थोपीडिक विशेषज्ञ के पास भेज दिया जाता है।
दोनों स्थितियों के लिए उपचार आमतौर पर कई चरणों में किया जाता है:
अधिक जानकारी के लिए, चिल्ड्रन्स ऑन्कॉलजी ग्रुप के स्कॉलियोसिस और काइफोसिस हेल्थ लिंक पर जाएँ।
—
समीक्षित: मई 2020