छोटे बच्चों और उनके परिवारों के लिए गंभीर अस्वस्थता तनावपूर्ण हो सकती है, लेकिन अपने बच्चे के भावनात्मक, व्यवहार-संबंधी और सामाजिक स्वास्थ्य में मदद के तरीके मौजूद हैं।
एक नया निदान या चिकित्सा परिवेश तनावपूर्ण हो सकता है। गंभीर अस्वस्थता छोटे बच्चे के जीवन के कई पहलुओं को अस्त-व्यस्त कर देती है। लेकिन आपका बच्चा और परिवार समय के साथ एडजस्ट कर लेंगे। आपके बच्चे के भावनात्मक, व्यवहार-संबंधी और सामाजिक विकास में सहायता देने के कुछ तरीके यहाँ बताए जा रहे हैं।
कोई एकसमान दिनचर्या तय कर दें ताकि आपके बच्चे को पता हो कि क्या उम्मीद करनी है। इससे जीवन को अधिक सामान्य और कम तनावपूर्ण महसूस करने में मदद मिल सकती है।
सोने का एकसमान माहौल, झपकी लेने और सोने का शेड्यूल, और सोने जाने के समय की दिनचर्या बनाएँ।
शेड्यूल, दवाओं, और अन्य चिकित्सा कार्यों का प्रबंधन कठिन हो सकता है। आपको और अन्य देखभालकर्ताओं को आपके बच्चे की चिकित्सा देखभाल के साथ-साथ चलने में कुछ टूल और रणनीतियाँ मदद दे सकते हैं।
कुछ आसान रणनीतियाँ आपके बच्चे को दर्द का प्रबंधन करने, बेचैनी घटाने और कार्यविधियों के दौरान अधिक सहज रहने में अक्सर मदद कर सकती हैं। दर्द से राहत के विकल्पों के बारे में अपने बच्चे की टीम से बात करें।
आपके बच्चे को उन्हीं प्रकार की सहायता की ज़रूरत है जैसी बाकी सभी छोटे बच्चों को होती है। उन्हें पोषित और सुरक्षित महसूस करने की ज़रूरत होती है। आप अभी जिन लालन-पालन प्रथाओं का उपयोग करते हैं वही प्रथाएँ आपके बच्चे के जीवन में आगे चलकर उसके व्यवहार और भावनात्मक कार्यशीलता का मंच खड़ा करती हैं। एकसमान सीमाएँ बनाए रखने से आपका छोटा बच्चा सुरक्षित महसूस करता है और उसमें सुरक्षा के भाव को बढ़ावा मिलता है। पूरे शुरुआती बचपन के दौरान, यह महत्वपूर्ण है कि आपकी अपेक्षाएँ आपके बच्चे की ज़रूरतों से मेल खाती हों।
कैंसर शुरुआती बचपन के विकास को कैसे प्रभावित कर सकता है इस बारे में और जानकारी पाएँ।
यदि आपके बच्चे के बीमारी के साथ तालमेल बिठाने या उनके सामाजिक, भावनात्मक, या व्यवहार संबंधी विकास के बारे में आपके कोई प्रश्न हैं, तो अपनी केयर टीम से बात करें। आपकी, आपके बच्चे की और आपके परिवार की मदद के लिए देखभाल टीम सदस्य उपलब्ध हैं। मनोसामाजिक सेवाओं में शामिल हैं मनोविज्ञानी, चैपलेन (पादरी)/धर्मगुरु, बाल-जीवन विशेषज्ञ, म्यूज़िक थैरेपिस्ट, स्कूली अध्यापक और समाजसेवी।
—
टुगेदर by St. Jude™ ऑनलाइन संसाधन इस लेख में उल्लिखित किसी भी ब्रांडेड उत्पाद का समर्थन नहीं करता है।
—
समीक्षित: जनवरी 2024