PET (पॉज़िट्रॉन एमिशन टोमॉग्रफी) स्कैन एक इमेजिंग परीक्षण है जिसमें शरीर के भीतर की तस्वीरें ली जाती हैं। यह स्कैन कोशिकाओं की गतिविधि के बारे में और अंग व ऊतक कैसे काम करते हैं इस बारे में जानकारी देता है।
PET स्कैन का उपयोग इनके लिए किया जा सकता है:
PET स्कैन के बारे में अधिक जानने के लिए यह वीडियो देखें।
PET स्कैन कोशिकाओं में ग्लूकोज़ या चीनी के स्तर को माप सकता है। सक्रिय कोशिकाएँ ऊर्जा के लिए अधिक शर्करा का उपयोग करती हैं। असामान्य कोशिकाएँ, जैसे कैंसर कोशिकाएँ, तेज़ी से बढ़ती और विभाजित होती हैं। उन्हें सामान्य कोशिकाओं से अधिक ग्लूकोज़ की ज़रूरत होती है।
इस स्कैन में ट्रेसर नामक एक पदार्थ का उपयोग होता है। ट्रेसर एक प्रकार का ग्लूकोज़ होता है जिसमें थोड़ी मात्रा में रेडियोएक्टिव सामग्री मिली हुई होती है। जिन स्थानों में कोशिकाएँ सामान्य से अधिक सक्रिय हैं वहाँ यह ट्रेसर ऊर्जा (प्रकाश) की एक छोटी-सी मात्रा मुक्त करता है। यह प्रकाश PET स्कैन मशीन में मौजूद एक विशेष कैमरा द्वारा ली गईं तस्वीरों में दर्ज हो जाता है।
प्रत्येक देखभाल केंद्र की अपनी कार्यप्रणालियाँ होती हैं। क्या उम्मीद करनी है और अपने अपॉइंटमेंट के लिए कैसे तैयार हों इस बारे में अपनी देखभाल टीम से बात करें।
स्कैन से पहले खान-पान: आपका बच्चा स्कैन से पहले क्या खा या पी सकता है इस बारे में आपकी देखभाल टीम आपको उपवास दिशानिर्देश (जिन्हें कभी-कभी NPO कहते हैं) देगी। परीक्षण के प्रकार या आपके बच्चे की चिकित्सीय ज़रूरतों के आधार पर ये निर्देश अलग हो सकते हैं।
स्कैन से पहले गतिविधि: परीक्षण से पहले के कई घंटों के दौरान अपने बच्चे को व्यायाम न करने दें क्योंकि इससे PET स्कैन के परिणाम प्रभावित हो सकते हैं।
अपने बच्चे से स्थिर रहने के बारे में बात करें: यह महत्वपूर्ण है कि आपके बच्चे को पता हो कि क्या उम्मीद करनी है और यह कि उसे परीक्षण के दौरान बिना हिले-डुले लेटना होगा। यदि वह हिला, तो तस्वीरें धुँधली आएँगी। कोई बाल-जीवन विशेषज्ञ या देखभाल टीम का कोई सदस्य आपके बच्चे को शिथिल होने, शांत रहने और हिले-डुले बिना रहने के तरीके (शिथिलन की तकनीकें) सिखा सकता है।
आराम की वस्तु: अधिकांश केंद्र आपके बच्चे को उसके साथ उसे सहज बनाने वाली कोई वस्तु, जैसे स्टफ़्ड एनिमल या कंबल, लाने की अनुमति देंगे। अपनी देखभाल टीम से पूछें कि क्या आपका बच्चा उसे सहज बनाने वाली कोई वस्तु अपॉइंटमेंट में ला सकता है।
अपने अपॉइंटमेंट के लिए चेक-इन करना: कई मिनट पहले पहुँचना सुनिश्चित करें। आप अपने बच्चे के साथ पंजीकरण डेस्क पर चेक-इन करें। उसके बाद आपके बच्चे का नाम पुकारे जाने का इंतिज़ार करेंगे।
देखभाल टीम को यह बताना सुनिश्चित करें कि यदि आपके बच्चे को:
क्या पहनें: सुनिश्चित करें कि आपका बच्चा ढीले-ढाले व आरामदायक कपड़े पहने। ऐसे कपड़ों और एक्सेसरीज़ से बचें जिनमें धातु हो। इनमें शामिल है:
कुछ मामलों में आपके बच्चे को अपने कपड़ों के बदले हॉस्पिटल गाउन पहनने की ज़रूरत हो सकती है। PET स्कैनर को ठंडा रखा जाना जरूरी होता है, इसलिए कमरा ठंडा हो सकता है।
आपके बच्चे को PET स्कैन के दौरान बिना हिले-डुले रहना होगा ताकि तस्वीरें धुँधली न आएँ। कुछ मामलों में, आपके बच्चे को PET स्कैन के लिए सिडेशन (शांतिकर) दवाएँ या जनरल एनेस्थीसिया दिया जा सकता है।
एनेस्थीसिया अधिकांश रोगियों के लिए सुरक्षित होता है। लेकिन स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता बच्चों में जनरल एनेस्थीसिया के उपयोग को सीमित रखने की कोशिश करते हैं। अपने बच्चे के लिए विकल्पों के बारे में अपनी देखभाल टीम से बात करें। इमेजिंग परीक्षणों के दौरान आपके बच्चे को स्थिर रहने में मदद देने के अन्य तरीके भी हो सकते हैं।
PET मशीन डोनट जैसी एक विशाल मशीन होती है। इसके बीच में एक विशेष बिस्तर होता है जिसे टेबल कहते हैं। यह टेबल बीच के खाली स्थान में खिसक सकती है ताकि आपका बच्चा स्कैन के लिए सही स्थान पर हो।
PET स्कैन में दर्द नहीं होगा, लेकिन कुछ बच्चों को 30-45 मिनट तक स्थिर लेटे रहने में बेचैनी या परेशानी हो सकती है। यदि आप अपने बच्चे को स्टैचू बनने को कहें तो इससे मदद मिल सकती है। या फिर वह सोने का नाटक कर सकता है। आपके बच्चे की उम्र के आधार पर, टेक्नॉलजिस्ट उससे अपनी साँस कुछ पल रोकने को कह सकता है। कुछ मामलों में, आपके बच्चे को पूरी प्रक्रिया के दौरान सुलाए रखने के लिए जनरल एनेस्थीसिया या सिडेशन की (शांतिकर) दवा दी जा सकती है।
आपका बच्चा PET स्कैन के दौरान क्या देखेगा और सुनेगा
टेबल धीरे-धीरे स्कैनर में तब तक जाएगी जब तक आपका बच्चा सही स्थान पर न आ जाए। स्कैन शुरू होने पर,आपके बच्चे को कैमरे की लाल लाइनें दिखाई देंगी। PET स्कैन मशीन से, स्कैनर चालू होने पर “क्लंक” जैसी आवाज़ें आएँगी। जब-जब कैमरा काम करेगा तो इससे “व्हर” और “व्हूश” जैसी आवाज़ें आएँगी।
मशीन आपके बच्चे के चारों ओर घूमेगी ताकि अलग-अलग कोणों से तस्वीरें ली जा सकें। कैमरा आपके बच्चे को स्पर्श नहीं करेगा। आपके बच्चे को स्कैन के दौरान कुछ भी महसूस नहीं होगा। परीक्षण के दौरान टेबल मशीन के बीच में बने बड़े छेद से होकर कुछ बार अंदर-बाहर खिसकेगी।
आपका बच्चा स्कैन के दौरान संगीत सुनने या मूवी देखने में समर्थ हो सकता है।
स्कैन पूरा हो जाने पर टेक्नॉलजिस्ट सुरक्षा बेल्ट खोल देगा और IV अलग कर देगा तथा तौलियों या कुशनों, यदि उपयोग किया गया हो, को हटा देगा। उसके बाद आपका बच्चा टेबल से उतरकर वहाँ से जा सकता है।
यदि आपके बच्चे को जनरल एनेस्थेसिया या सिडेशन नहीं दिया गया था तो वह अपनी सामान्य गतिविधियाँ बहाल कर सकता है। यदि आपके बच्चे को ये दवाएँ दी गई थीं, तो उसे पहले उनसे रिकवर होना होगा।
PET स्कैन के बाद रेडिएशन सुरक्षा
PET स्कैन में रेडिएशन का स्तर बहुत कम होता है। रेडियोधर्मी ट्रेसर की केवल एक छोटी-सी मात्रा का उपयोग होता है और वह शरीर में अधिक समय तक नहीं रुकता है। ट्रेसर समय से साथ अपनी रेडियोधर्मिता भी खो देगा। यह परीक्षण के बाद के पहले कुछ घंटों के दौरान मूत्र या मल के माध्यम से शरीर से बाहर निकल सकता है।
सुनिश्चित करें कि आपका बच्चा रेडियोधर्मी पदार्थ को उसके शरीर से निकाल बाहर करने में मदद के लिए भरपूर मात्रा में तरल पदार्थ पिए।
यद्यपि रेडियोधर्मिता की मात्रा कम है, फिर भी स्कैन के बाद अपने बच्चे की देखभाल करते समय इन सावधानियों का पालन करें:
एक चिकित्सक जिसे रेडियोलॉजिस्ट कहते हैं, तस्वीरों का अध्ययन करके आपके बच्चे की देखभाल टीम के लिए परिणामों की रिपोर्ट तैयार करेगा। रिपोर्ट में कुछ दिन लग सकते हैं।
आपका स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता PET स्कैन के परिणामों पर आपसे बात करेगा।
PET स्कैन में थोड़ी मात्रा में रेडिएशन का उपयोग किया जाता है। आपके बच्चे की देखभाल टीम इसमें शामिल जोखिमों और लाभों पर चर्चा करेगी। अगर रोगी और परिवारों को कोई चिंता है, तो उन्हें अपनी देखभाल टीम से बात करनी चाहिए।
गर्भवती महिलाओं को FDG ट्रेसर दिए जाने के बाद 12 घंटे तक, या परमाणु चिकित्सा स्टाफ द्वारा निर्देश दिए जाने तक, रोगी के साथ सीधे संपर्क में नहीं आना चाहिए।
ट्रेसर के दुष्प्रभाव
PET स्कैन के लिए उपयोग होने वाले FDG ट्रेसर के कुछ दुष्प्रभाव इस प्रकार हैं (हालाँकि वे दुर्लभ होते हैं):
यदि आपको अधिक या कम रक्त शर्करा के, या किसी एलर्जिक प्रतिक्रिया के संकेत दिखें तो तुरंत सहायता प्राप्त करें।
यदि आपके पास PET स्कैन के दुष्प्रभाव या सुरक्षा के बारे में कोई प्रश्न हों तो अपने बच्चे की देखभाल टीम से बात करें। इमेजिंग परीक्षणों के बारे में और जानें।
—
समीक्षित: जनवरी 2024
बचपन के गंभीर रोगों की पहचान करने के लिए CT स्कैन का उपयोग किया जा सकता है। CT स्कैन के बारे में सवालों के जवाब के लिए पढ़ें।
रेडिएशन का उपयोग कुछ इमेजिंग परीक्षणों और उपचारों में किया जाता है। जानें कि स्वास्थ्य देखभाल में रेडिएशन का उपयोग कैसे किया जाता है, इसके क्या खतरे हैं, और रेडिएशन सुरक्षा दिशानिर्देश क्या हैं।