थैरप्यूटिक प्लाज़्मा एक्सचेंज (प्लाज़्मेफरीसिस) एफरीसिस मशीन का उपयोग करके रक्त से प्लाज़्मा अलग करके निकालती है।
थैरप्यूटिक प्लाज़्मा एक्सचेंज (प्लाज़्मेफरीसिस) रक्त से प्लाज़्मा निकालकर उसके स्थान पर स्वस्थ प्लाज़्मा या कोई अन्य तरल पदार्थ चढ़ाने की एक कार्यविधि है। प्लाज़्मा रक्त का तरल अंश है जो रक्त कोशिकाओं को पूरे शरीर में ले जाता है। प्लाज़्मा एक्सचेंज का उपयोग कुछ चिकित्सीय स्थितियों, जैसे रक्त विकारों, कैंसरों, या तंत्रिकीय स्थितियों, के उपचार के लिए किया जा सकता है।
प्लाज़्मा एक्सचेंज एक प्रकार की एफरीसिस है, जो एक ऐसी कार्यविधि है जो रक्त के एक भाग को निकालती है। एफरीसिस मशीन किसी शिरा से रक्त हटाती है और उसे उसके भागों में अलग करती है। आपके बच्चे के प्लाज़्मा को एकत्र करके फेंक दिया जाता है। बाकी के रक्त में स्वस्थ प्लाज़्मा या कोई रिप्लेसमेंट तरल पदार्थ मिलाया जाता है। रक्त को किसी शिरा के ज़रिए शरीर में वापस पहुँचा दिया जाता है। किसी भी समय पर आपके बच्चे के रक्त का बहुत छोटी-सा भाग शरीर से बाहर होता है।
प्लाज़्मा एक्सचेंज में आम तौर पर कुल 2-3 घंटे लगते हैं। आपकी देखभाल टीम आपको समझाएगी कि क्या उम्मीद करें और आपके जो भी प्रश्न हों उनके उत्तर देगी।
आपका बच्चा कार्यविधि के दौरान बिस्तर पर रहेगा। आपके बच्चे को आरामदायक, ढीले-ढाले कपड़े पहनाएं। कार्यविधि के दौरान आपका बच्चा कोई फ़िल्म देख सकता है, कुछ पढ़ सकता है, रंग भर सकता है या बिस्तर पर खेले जा सकने वाले खेल खेल सकता है या खिलौनों से खेल सकता है।
आपकी देखभाल टीम आपके बच्चे की शिराओं को एक्सेस करने का सर्वोत्तम तरीका तय करती है। यह शिराओं के आकार पर और उसे कितनी बार लाल रक्त कोशिका एक्सचेंज उपचार की ज़रूरत पड़ सकती है इस बात पर आधारित होता है। यह कार्यविधि एक लाइन (सिंगल नीडल कार्यविधि) या 2 लाइनों (डबल नीडल कार्यविधि) के साथ की जा सकती है।
एक्सेस के प्रकारों में ये शामिल हैं:
आपकी देखभाल टीम संक्रमण का जोखिम घटाने के उपाय करेगी। रक्त को छूने वाली सभी ट्यूब स्टेराइल (रोगाणुओं से मुक्त) होती हैं और केवल एक बार उपयोग की जाती हैं।
प्रतिक्रियाओं या समस्याओं, यदि कोई हों, की निगरानी के लिए आपकी एफरीसिस नर्स सिरहाने रहेगी।
चूँकि आपके बच्चे को ट्यूब लगी होंगी जो एफरीसिस मशीन से जुड़ी होंगी, इसलिए कार्यविधि शुरू हो जाने पर वह कमरे से जा नहीं पाएगा। यदि ज़रूरत हो तो पोर्टेबल शौचालय उपकरण प्रदान किया जाएगा।
प्लाज़्मा एक्सचेंज के दुष्प्रभाव वही हैं जो पूर्ण रक्त का दान करने वाले लोगों के साथ हो सकते हैं। दुष्प्रभाव, यदि कोई हों तो, आम तौर पर हल्के और अस्थायी होते हैं। दुर्लभ या अज्ञात दुष्प्रभाव का जोखिम हमेशा होता है।
दुष्प्रभावों में निम्नलिखित शामिल हो सकते हैं:
प्लाज़्मा एक्सचेंज के दौरान, आपका प्रदाता आपके बच्चे को साइट्रेट नामक दवा दे सकता है। यह एक रक्त पतला करने वाली दवा है। यह रक्त को एफरीसिस मशीन में थक्का बनाने से रोकती है।
साइट्रेट से कुछ दुष्प्रभाव हो सकते हैं, जैसे:
देखभाल टीम इन प्रतिक्रियाओं की रोकथाम या के उपचार के लिए मुँह या शिरा से आपके बच्चे को कैल्सियम दे सकती है।
यदि आपके बच्चे में एफरेसिस के दौरान या बाद में इनमें से कोई भी लक्षण हो तो तुरंत अपनी देखभाल टीम के किसी सदस्य को बताएँ:
यदि आपके पास आपके बच्चे की कार्यविधि के बारे में कोई प्रश्न हों तो अपनी देखभाल टीम से बात करें।
—
समीक्षित: दिसंबर 2023
यदि आपके बच्चे में पर्याप्त रक्त कोशिकाएँ नहीं हैं तो उसे ब्लड ट्रांसफ़्यूज़न (रक्ताधान/रक्त चढ़ाने) की ज़रूरत पड़ सकती है। रक्त उत्पाद ट्रांसफ़्यूज़न के प्रकारों के बारे में और क्या उम्मीद करनी है इस बारे में जानें।
आईवी (अंतःशिरा) नली एक छोटी ट्यूब है जिसे एक नस में डाला जाता है जिसका उपयोग दवा, तरल पदार्थ और पोषक तत्वों के लिए किया जा सकता है। आईवी लगाने के बारे में अधिक जानें।
सेंट्रल लाइन (सेंट्रल वीनस कैथेटर) एक पतली ट्यूब होती है जिसे किसी बड़ी शिरा में लगाया जाता है और इसका उपयोग दवाएँ, तरल पदार्थ या पोषण देने और रक्त के नमूने लेने के लिए किया जाता है। सेंट्रल लाइन के बारे में जानें।