मुख्य विषयवस्तु में जाएं

बचपन के कैंसर से जीत चुके लोगों के लिए HPV का टीका

HPV क्या है?

मास्क पहने चिकित्सक एक बच्ची को Band-Aid लगा रहा है।

शोध से पता चला है कि HPV का टीका सुरक्षित व प्रभावी होता है और लंबे समय तक प्रभावी रहता है।

ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) एक वायरस है जो 6 प्रकार के कैंसर कर सकता है। HPV टीकाकरण से, HPV से होने वाले 90% से भी अधिक कैंसरों की रोकथाम की जा सकती है।

बचपन के कैंसर से जीत चुके लोगों में कैंसर की रोकथाम विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। कई अध्ययनों से यह पता चला है कि जैसे-जैसे बचपन के कैंसर से बचे हुए लोग (Survivors) बड़े होते हैं, उनमें सामान्य आबादी के उनकी समान आयु वाले लोगों की तुलना में, दूसरा कैंसर विकसित होने का जोखिम थोड़ा अधिक होता है।

HPV 80 प्रतिशत लोगों को उनके जीवनकाल में कभी-न-कभी प्रभावित करता है। यौन रूप से सक्रिय लगभग सभी पुरुषों और महिलाओं को उनके जीवन में कभी-न-कभी HPV होता है। संयुक्त राज्य अमेरिका में HPV हर वर्ष लगभग 14 मिलियन लोगों को संक्रमित करता है। दूसरा सबसे आम यौन संचारी संक्रमण है क्लैमाइडिया जिसके हर वर्ष लगभग 3 मिलियन नए मामले आते हैं।

HPV के लगभग 90 प्रतिशत संक्रमण एक-दो वर्षों में ठीक हो जाते हैं, बिना किसी लक्षण के होते हैं और कैंसर पैदा नहीं करते हैं। मज़बूत प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया अधिकांश HPV संक्रमणों को मिटाने में मदद देती है।

हालाँकि, कुछ प्रतिरक्षा तंत्र HPV से लड़ नहीं पाते हैं। यदि संक्रमण कई वर्षों तक बना रहे, तो वह कैंसर का कारण बन सकता है।

HPV 6 प्रकार के कैंसर पैदा कर सकता है:

  • गुदा
  • सर्वाइकल
  • ओरोफेरिंजियल (मुँह और गला)
  • शिश्न
  • योनि
  • योनिमुख

HPV महिलाओं में सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर का सबसे बड़ा कारण है। तंबाकू और एल्कोहॉल के बाद, HPV पुरुषों में ओरोफेरिंजियल (गले के) कैंसर के अधिक मामलों का कारण है।

HPV का टीका सुरक्षित है, छह प्रकार के कैंसरों के विरुद्ध प्रभावी है और लंबे समय तक प्रभावी रहता है

बचपन के कैंसर से बचे हुए लोगों को HPV का टीका ज़रूर लगवाना चाहिए। HPV के विरुद्ध टीका लगवाने की सबसे अच्छी उम्र 9-12 की है।

HPV का टीका क्या है?

टीका आपके प्रतिरक्षा तंत्र को कुछ संक्रमणों से लड़ने में मदद देता है। HPV टीका प्रतिरक्षा तंत्र को उत्पन्न करने के लिए प्रेरित करता है प्रतिपिंड बनाता है जो शरीर को HPV संक्रमण से बचाते हैं।

अमेरिकन कैंसर सोसायटी का यह सुझाव है कि  9–12 की उम्र के लड़कों और लड़कियों को HPV का टीका लगाया जाए, इसमें बचपन के कैंसर से जीत चुके लोग शामिल हैं।

HPV का टीका सबसे प्रभावी तब होता है जब HPV से संपर्क से पहले लगा दिया जाए, और HPV अंतरंग यौन संपर्क से फैलता है। HPV के विरुद्ध टीका लगवाने की सबसे अच्छी उम्र 9-12 की है। इस उम्र में प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया सबसे अच्छी होती है। लगभग सभी बच्चे HPV के संपर्क में नहीं आए होंगे। बच्चों में 16 की उम्र से पहले प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया सबसे मज़बूत होती है।

यदि HPV का टीका स्कूल जाने के लिए अनिवार्य न हो तो भी बच्चों को यह टीका लगवाना चाहिए। 9-12 की उम्र में HPV टीकाकरण से यह सुनिश्चित होता है कि आपमें HPV कैंसरों के विरुद्ध सर्वोत्तम सुरक्षा होगी। HPV टीकाकरण सुरक्षित है, यह काम करता है और लंबे समय तक प्रभावी रहता है।

यदि किसी को 9-12 की उम्र में टीका नहीं लगा था तो हर किसी के लिए 26 की उम्र तक और कुछ लोगों के लिए  27–45 वर्ष तक टीका लगवाना अनुमोदित है।

रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सेंटर्स फ़ॉर डिसीज़ कंट्रोल एंड प्रिवेंशन, CDC) ने 9-14 की उम्र के बच्चों और किशोरों के लिए HPV के टीके की 2 डोज़ की सलाह दी है। जिन लोगों ने अपने 15वें जन्मदिन के बाद HPV टीका शृंखला की शुरुआत की है उनके लिए 3 डोज़ की सलाह दी जाती है।

बचपन के कैंसर से जीत चुके लोगों या कमज़ोर प्रतिरक्षा वाले लोगों के लिए, चिल्ड्रन्स ऑन्कॉलजी ग्रुप (COG) ने HPV के टीके की 3 डोज़ की सलाह दी है, उनकी उम्र चाहे जो हो।  

HPV कैसे फैलता है

HPV के 200 से भी अधिक प्रकार मौजूद हैं। उनमें से 40 प्रकार ऐसे हैं जो यौन संपर्क, जिसमें योनि, गुदा या मुख मैथुन अथवा यौनांग-से-अंगुली का संपर्क शामिल हैं, के ज़रिए आसानी से फैलते हैं। त्वचा और श्लेष्मल झिल्ली का सीधा संपर्क वायरस को संक्रमित व्यक्ति से उसके साथी तक पहुँचने का मार्ग दे देता है।

यदि संक्रमित व्यक्ति का प्रतिरक्षा तंत्र अंततः संक्रमण को खत्म कर दे तो भी संक्रमित व्यक्ति से HPV अन्य लोगों तक पहुँच सकता है। हो सकता है कि अन्य व्यक्ति का प्रतिरक्षा तंत्र ऐसा न कर पाए। जिन लोगों में HPV के लक्षण नहीं हैं वे भी अन्य व्यक्ति तक HPV फैला सकते हैं और उस अन्य व्यक्ति में लक्षण विकसित हो सकते हैं।

रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सेंटर्स फ़ॉर डिसीज़ कंट्रोल एंड प्रिवेंशन, CDC) का अनुमान है कि यौन रूप से सक्रिय 80% महिलाएँ और यौन रूप से सक्रिय 90% से अधिक पुरुष HPV से संक्रमित हो जाएँगे — और आधे मामले HPV के हाई-रिस्क या कैंसरकारी प्रकार के होंगे। वर्तमान में लगभग आधी जनसंख्या (पुरुष और महिलाएँ, दोनों) HPV से संक्रमित हैं (14-59 की उम्र की 42.5% महिलाएँ, 20-24 की उम्र की 53.8% महिलाएँ, 18-70 की उम्र के 52–69% पुरुष)

HPV की रोकथाम कैसे करें?

HPV की रोकथाम के लिए, बचपन और किशोरावस्था के कैंसरों से जीत चुके लोगों को:

  • टीकाकरण करवाएं: HPV का टीका सुरक्षित व प्रभावी है और लंबे समय तक प्रभावी रहता है।
  • संभोग के दौरान कॉन्डोम का सही तरीके से उपयोग करें: इससे HPV होने का जोखिम घटेगा लेकिन कॉन्डोम सभी स्थानों को कवर नहीं करता है।
  • परस्पर एकसंगमनी संबंध में रहें – या केवल उससे यौन संबंध बनाएँ जो केवल आपसे यौन संबंध बनाता है।
  • सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर की स्क्रीनिंग के लिए नियमित पैप परीक्षणों में भाग लें21 से 29 की उम्र की महिलाओं की हर 3 वर्ष पर जाँच होनी चाहिए। 30 से 65 की उम्र की महिलाएँ पैप और HPV, दोनों का संयुक्त परीक्षण हर 5 वर्ष पर या अकेले पैप परीक्षण हर 3 वर्ष पर करवा सकती हैं।

HPV के टीके से जुड़े मिथक और तथ्य

HPV का संबंध यौन गतिविधि से है, इसलिए इस संक्रमण के बारे में, इसके फैलने के तरीके के बारे में और टीके के प्रभावों के बारे में कई मिथक प्रचलित हैं।

HPV का टीका कैसे लगवाएँ

अपने बच्चे के प्राथमिक देखभाल प्रदाता से टीका लगवाने के बारे में पूछें या स्थानीय स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करें।

अधिकांश निजी बीमा योजनाएँ इस टीके को कवर करती हैं।

 वैक्सीन्स फ़ॉर चिल्ड्रन (VFC) कार्यक्रम 18 वर्ष और इससे कम उम्र के ऐसे बच्चों के लिए टीके प्रदान करता है जो बीमाहीन हैं, मेडिकएड-पात्र हैं, अमेरिकी इंडियन हैं या अलास्का मूल के हैं। VFC प्रदाता द्वारा पात्र बच्चों को दिए जाने वाले टीकों के लिए कोई भी शुल्क नहीं होता है।

जो भी बच्चा 19 वर्ष से कम उम्र का है और इनमें से किसी भी एक आवश्यकता को पूरा करता है वह इस कार्यक्रम के लिए पात्र है:

  • मेडिकएड-पात्र
  • बीमाहीन
  • अमेरिकी इंडियन या अलास्का मूल निवासी
  • अल्पबीमित (यानी आपके बच्चे के पास स्वास्थ्य बीमा है लेकिन वह इस टीके को कवर नहीं करता है। VFC कार्यक्रम में 40,000 से अधिक स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता नामांकित हैं।)

अतिरिक्त जानकारी


समीक्षित: फरवरी 2024

संबंधित सामग्री