मुख्य विषयवस्तु में जाएं

दूसरी बार होने वाले कैंसर

दूसरे कैंसर क्या हैं?

कभी-कभी, बचपन के कैंसर के उपचार के कारण आगे चलकर एक दूसरा कैंसर हो जाता है। ऐसा होना दुर्लभ है।

दूसरा कैंसर एक अलग कैंसर है जो कैंसर उपचार खत्म होने से कम-से-कम 2 माह बाद होता है।

हम सभी में उम्र बढ़ने के साथ कैंसर होने का जोखिम होता है। लेकिन बचपन के कैंसर से जीत चुके लोगों में कैंसर का जोखिम अन्य लोगों से अधिक होता है। कुछ जोखिमों को कम किया जा सकता है। कुछ को नहीं।

अपना जोखिम जानने से, आप योजना विकसित करने के लिए अपने स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता के साथ काम कर सकते हैं। दूसरे कैंसर का जोखिम बढ़ाने वाले कुछ कारक इस प्रकार हैं:

  • पहचान के समय कम उम्र (कुछ कैंसरों के लिए)
  • कुछ कीमोथेरेपी और रेडिएशन
  • आपके जीन और पारिवारिक इतिहास
  • जीवनशैली संबंधी आदतें
  • बढ़ती आयु

वे उपचार जो दूसरे कैंसर होने के जोखिम को बढ़ाते हैं

कुछ कीमोथेरेपी दवाएँ और रेडिएशन उपचार जीवन में आगे चलकर कैंसर कर सकते हैं। लेकिन समय के साथ यह जोखिम लगातार घट रहा है। चिकित्सक यह जान चुके हैं कि दूसरे कैंसरों की संभावना घटाने के लिए उपचारों को कैसे एडजस्ट करना है। इन प्रगतियों में कीमोथैरेपी और रेडिएशन की पहले से कम डोज़ शामिल हैं। कुछ मामलों में, रेडिएशन का उपयोग खत्म किया जा चुका है।

कीमोथेरेपी

कुछ कीमोथेरेपी एक्यूट माइलॉइड लूकीमिया (AML) कर सकती हैं। लेकिन नई उपचार पद्धतियों के साथ ऐसा होना दुर्लभ है।  यह अधिकांशतः उपचार के बाद 10 वर्षों के भीतर हो जाता है। 

आपमें जोखिम अधिक हो सकता है यदि आपको मिले थे:

विकीरण चिकित्सा

विकीरण चिकित्सा त्वचा, नर्म ऊतकों और हड्डियों के कैंसर का जोखिम बढ़ाती है। अधिकांश दूसरे कैंसर उस स्थान में या उसके आस-पास होते हैं जिसे रेडिएशन मिला था। ये कैंसर अधिकांशतः उपचार से 10 वर्षों के बाद होते हैं।

यदि आपको कम उम्र में और हाई डोज़ पर रेडिएशन मिला था तो जोखिम सर्वाधिक होता है। सबसे आम स्थानों में ये शामिल हैं:

  • त्वचा
  • स्तन
  • केंद्रीय तंत्रिका तंत्र (दिमाग और मेरु रज्जु)
  • थाइरॉयड ग्रंथि
  • हड्डियां

दूसरे कैंसरों के अन्य जोखिम कारक

वंशानुगत जोखिम

कुछ लोगों में कैंसर होने की अधिक संभावना इसलिए होती है क्योंकि वे एक आनुवंशिक स्थिति के साथ जन्मे थे। इसे कैंसर की पूर्वप्रवृत्ति कहते हैं। 

कभी-कभी लोगों को यह स्थिति माता या पिता या दोनों से मिलती है। अन्य मामलों में, वे परिवार में कैंसर ग्रस्त होने वाले पहले व्यक्ति होते हैं। 

अध्ययन दर्शाते हैं कि बचपन के लगभग 10% कैंसर वंशानुगत होते हैं। 

जीवनशैली संबंधी आदतें

स्वस्थ जीवनशैली महत्वपूर्ण है। इससे मोटापे की रोकथाम में मदद मिल सकती है। मोटापा कैंसर का जोखिम कारक हो सकता है। स्वास्थ्य की अच्छी आदतें भी कुछ प्रकार के वयस्क कैंसरों का जोखिम कम कर सकती हैं।

कैंसर से बचे लोग क्या कर सकते हैं

दूसरे कैंसरों के बारे में पूछने के लिए प्रश्न

  • मुझमें दूसरा कैंसर होने का क्या जोखिम है?
  • क्या मुझे मिला उपचार मुझमें दूसरी बार कैंसर होने का जोखिम बढ़ाता है?
  • क्या मैं बचपन के कैंसर के उपचार के कारण अन्य जटिलताओं के जोखिम में हूँ?
  • दूसरा कैंसर होने का मेरा जोखिम घटाने के लिए मैं क्या करूँ?
  • दूसरी बार कैंसर होने के बारे में मेरी दुश्चिंता घटाने के लिए मैं क्या कर सकता हूँ?

 

दूसरे कैंसरों के बारे में मुख्य बिंदु

  • बचपन में होने वाले कैंसर के बाद दूसरे कैंसर दुर्लभ हैं। लेकिन वे अन्य लोगों की तुलना में बचपन के कैंसर से जीत चुके लोगों में अधिक होते हैं।
  • दूसरा कैंसर एक अलग कैंसर है जो कैंसर उपचार खत्म होने से कम-से-कम 2 माह बाद होता है।
  • कुछ जोखिमों को कम किया जा सकता है। अन्य नहीं कर सकते।
  • जोखिम कारकों में शामिल हैं उपचार के समय कम उम्र, कीमोथेरेपी की दवाएँ, रेडिएशन, वंशानुगत स्थितियाँ, जीवनशैली संबंधी कुछ आदतें, और उम्र बढ़ना।
  • दूसरा कैंसर होने का अपना जोखिम कम करने के लिए अपने स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता के साथ काम करें। 


समीक्षित: जनवरी 2023

संबंधित सामग्री