फोटोफेरीसिस एक प्रकार की एफरीसिस है जिसमें रक्त से सफ़ेद रक्त कोशिकाएँ निकाली जाती हैं और UV प्रकाश से उनका उपचार किया जाता है।
फोटोफेरीसिस एक कार्यविधि है जिसमें अल्ट्रावॉइलेट (UV) प्रकाश से सफ़ेद रक्त कोशिकाओं का उपचार किया जाता है। इसका उपयोग ग्राफ़्ट वर्सेस होस्ट डिसीज़ (GVHD) आदि स्थितियों के उपचार में मदद के लिए किया जा सकता है।
फोटोफेरीसिस एक प्रकार की एफरीसिस है, जो एक ऐसी कार्यविधी है जो रक्त के एक भाग को निकालती है। एक मशीन रक्त को अलग करती है और श्वेत रक्त कोशिकाएं को निकालती है। मेथॉक्सेलेन (Uvadex®) नामक दवा इन सफ़ेद रक्त कोशिकाओं में डाली जाती है। सफ़ेद रक्त कोशिकाओं पर अल्ट्रावॉयलेट (UV) प्रकाश डाला जाता है। इससे दवा सक्रिय हो जाती है। सफ़ेद रक्त कोशिकाओं का उपचार हो जाने के बाद, उन्हें बाकी के रक्त के साथ शरीर में वापस पहुँचा दिया जाता है। किसी भी समय पर आपके बच्चे के रक्त का बहुत छोटी-सा भाग शरीर से बाहर होता है।
फोटोफेरीसिस में मिलने वाला UV प्रकाश सफ़ेद रक्त कोशिकाओं के काम करने के तरीके को बदल देता है। सफ़ेद रक्त कोशिकाएँ शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र का भाग होती हैं। सफ़ेद रक्त कोशिकाओं का उपचार करने के द्वारा, फोटोफेरीसिस शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली के नियंत्रण में मदद करती है। प्रतिरक्षा प्रणाली.
कार्यविधि से पहले वाली रात और कार्यविधि वाले दिन आपके बच्चे को अधिक वसा वाली चीज़ें खाने-पीने से बचना चाहिए। यदि रक्त में बहुत अधिक वसा हुई, तो संभव है कि मशीन रक्त कोशिकाओं को अलग न कर पाए और कार्यविधि को समय से पहले रोकना पड़ जाए।
फोटोफेरीसिस की प्रक्रिया में 2 से 4 घंटे लग सकते हैं। आपकी देखभाल टीम आपको समझाएगी कि क्या उम्मीद करें और आपके जो भी प्रश्न हों उनके उत्तर देगी।
आपका बच्चा कार्यविधि के दौरान बिस्तर पर रहेगा। आपके बच्चे को आरामदायक, ढीले-ढाले कपड़े पहनाएं। कार्यविधि के दौरान आपका बच्चा कोई फ़िल्म देख सकता है, कुछ पढ़ सकता है, रंग भर सकता है या बिस्तर पर खेले जा सकने वाले खेल खेल सकता है या खिलौनों से खेल सकता है।
आपकी देखभाल टीम आपके बच्चे की शिरा के आकार और उसे कितनी बार फोटोफेरीसिस उपचार मिल सकते हैं इस बात के आधार पर यह तय करती है कि उसकी शिराओं को एक्सेस करने का सर्वोत्तम तरीका क्या है। यह कार्यविधि आम तौर पर 2 लाइनों से की जाती है (डबल नीडल कार्यविधि)। एक्सेस के प्रकारों में ये शामिल हैं:
आपके बच्चे की देखभाल टीम को बच्चे के शरीर में वापस पहुँचाए जा रहे रक्त के साथ तरल पदार्थ देने की भी ज़रूरत पड़ सकती है। तरल पदार्थ एक सलाइन (यानी नमक का) घोल हो सकता है। या फिर वह एल्बुमिन मिला सलाइन हो सकता है। एल्बुमिन एक शोधित रक्त प्रोटीन होता है। कुछ मामलों में, आपके बच्चे को ब्लड ट्रांसफ़्यूज़न (रक्ताधान/रक्त चढ़ाने) की ज़रूरत पड़ सकती है।
आपका प्रदाता आपके बच्चे को हिपेरिन नामक एक दवा दे सकता है। यह एक रक्त पतला करने वाली दवा है। यह रक्त को एफरीसिस मशीन में थक्का बनाने से रोकती है।
आपकी देखभाल टीम संक्रमण का जोखिम घटाने के उपाय करेगी। रक्त को छूने वाली सभी ट्यूब स्टेराइल (रोगाणुओं से मुक्त) होती हैं और केवल एक बार उपयोग की जाती हैं।
प्रतिक्रियाओं या समस्याओं, यदि कोई हों, की निगरानी के लिए एक एफरीसिस नर्स सिरहाने रहेगी।
चूँकि आपके बच्चे को ट्यूब लगी होंगी जो एफरीसिस मशीन से जुड़ी होंगी, इसलिए कार्यविधि शुरू हो जाने पर वह कमरे से जा नहीं पाएगा। यदि ज़रूरत हो तो पोर्टेबल शौचालय उपकरण प्रदान किया जाएगा।
फोटोफेरीसिस के दुष्प्रभाव वही हैं जो पूर्ण रक्त का दान करने वाले व्यक्ति के साथ हो सकते हैं। दुष्प्रभाव, यदि कोई हों तो, आम तौर पर हल्के और अस्थायी होते हैं। दुर्लभ या अज्ञात दुष्प्रभाव का जोखिम हमेशा होता है।
दुष्प्रभावों में निम्नलिखित शामिल हो सकते हैं:
कुछ लोगों में कार्यविधि के बाद रक्तचाप कम हो सकता है। इस कारण आपके बच्चे को चक्कर या सिर घूमता महसूस हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो अपने बच्चे को बैठाएँ या लिटाएँ और उसके पैर थोड़ा ऊँचे उठा दें। जब उसे बेहतर लगने लगे तो पीने के लिए ठंडे पेय दें।
मेथॉक्सेलेन के कारण आपके बच्चे की त्वचा धूप के प्रति काफ़ी अधिक संवेदनशील हो जाती है। फोटोफेरीसिस के बाद कम-से-कम 1 दिन तक अपने बच्चे की त्वचा और आँखों की सुरक्षा के उपाय करें।
आपके बच्चे को:
फोटोफेरीसिस दौरान, आपका प्रदाता आपके बच्चे को हेपारिन नामक दवा दे सकता है। यह एक रक्त पतला करने वाली दवा है। यह रक्त को मशीन में थक्का बनाने से रोकती है।
हेपारिन से कुछ दुष्प्रभाव हो सकते हैं, जैसे:
यदि आपके बच्चे में फोटोफेरीसिस के दौरान इनमें से कोई भी लक्षण हो तो तुरंत अपनी देखभाल टीम के किसी सदस्य को बताएँ:
यदि आपके पास आपके बच्चे की कार्यविधि के बारे में कोई प्रश्न हों तो अपनी देखभाल टीम से बात करें।
—
समीक्षित: दिसंबर 2023
यदि आपके बच्चे में पर्याप्त रक्त कोशिकाएँ नहीं हैं तो उसे ब्लड ट्रांसफ़्यूज़न (रक्ताधान/रक्त चढ़ाने) की ज़रूरत पड़ सकती है। रक्त उत्पाद ट्रांसफ़्यूज़न के प्रकारों के बारे में और क्या उम्मीद करनी है इस बारे में जानें।
आईवी (अंतःशिरा) नली एक छोटी ट्यूब है जिसे एक नस में डाला जाता है जिसका उपयोग दवा, तरल पदार्थ और पोषक तत्वों के लिए किया जा सकता है। आईवी लगाने के बारे में अधिक जानें।
सेंट्रल लाइन (सेंट्रल वीनस कैथेटर) एक पतली ट्यूब होती है जिसे किसी बड़ी शिरा में लगाया जाता है और इसका उपयोग दवाएँ, तरल पदार्थ या पोषण देने और रक्त के नमूने लेने के लिए किया जाता है। सेंट्रल लाइन के बारे में जानें।