मुख्य विषयवस्तु में जाएं

ल्यूकेफेरेसिस

ल्यूकेफेरेसिस क्या है?  

लूकेफरीसिस एक कार्यविधि है जो रक्त से श्वेत रक्त कोशिकाएं निकालती है। इसका उपयोग लूकोसाइटोसिस नामक एक स्थिति, जिसमें सफ़ेद रक्त कोशिकाओं की संख्या बढ़ जाती है, के उपचार में मदद के लिए किया जा सकता है।

लूकेफरीसिस एक प्रकार की एफरीसिस है, जो एक ऐसी कार्यविधइ है जो रक्त के एक भाग को निकालती है। एफरीसिस मशीन रक्त को अलग करती है और सफ़ेद रक्त कोशिकाओं को निकालती है। बाकी के रक्त को वापस किसी शिरा के ज़रिए शरीर में पहुँचा दिया जाता है। किसी भी समय पर आपके बच्चे के रक्त का बहुत छोटी-सा भाग शरीर से बाहर होता है।

लूकेफरीसिस को लूकोडिप्लीशन या सफ़ेद रक्त कोशिकाओं का रिक्तीकरण के नाम से भी जाना जाता है।

लूकेफरीसिस के दौरान क्या उम्मीद करें  

अस्पताल के बिस्तर पर लेटकर IV के ज़रिए लूकेफरीसिस करवा रहे एक पुरुष बच्चे का चिकित्सीय चित्र

लूकेफरीसिस में एक एफरीसिस मशीन का उपयोग करके रक्त से सफ़ेद रक्त कोशिकाओं को निकाला जाता है।

लूकेफरीसिस की प्रक्रिया में 2 से 4 घंटे लग सकते हैं। आपकी देखभाल टीम आपको समझाएगी कि क्या उम्मीद करें और आपके जो भी प्रश्न हों उनके उत्तर देगी।

आपका बच्चा कार्यविधि के दौरान बिस्तर पर रहेगा। आपके बच्चे को आरामदायक, ढीले-ढाले कपड़े पहनाएं। कार्यविधि के दौरान आपका बच्चा कोई फ़िल्म देख सकता है, कुछ पढ़ सकता है, रंग भर सकता है या बिस्तर पर खेले जा सकने वाले खेल खेल सकता है या खिलौनों से खेल सकता है।

आपकी देखभाल टीम आपके बच्चे की शिरा के आकार और उसे कितनी बार उपचार मिल सकते हैं इस बात के आधार पर यह तय करती है कि उसकी शिराओं को एक्सेस करने का सर्वोत्तम तरीका क्या है। यह कार्यविधि आम तौर पर 2 लाइनों से की जाती है (डबल नीडल कार्यविधि)। एक्सेस के प्रकारों में ये शामिल हैं:

आपकी देखभाल टीम संक्रमण का जोखिम घटाने के उपाय करेगी। रक्त को छूने वाली सभी ट्यूब स्टेराइल (रोगाणुओं से मुक्त) होती हैं और केवल एक बार उपयोग की जाती हैं।

प्रतिक्रियाओं या समस्याओं, यदि कोई हों, की निगरानी के लिए एक एफरीसिस नर्स सिरहाने रहेगी।

चूँकि आपके बच्चे को ट्यूब लगी होंगी जो एफरीसिस मशीन से जुड़ी होंगी, इसलिए कार्यविधि शुरू हो जाने पर वह कमरे से जा नहीं पाएगा। यदि ज़रूरत हो तो पोर्टेबल शौचालय उपकरण प्रदान किया जाएगा।

लूकेफरीसिस कार्यविधि के साथ-साथ आपके बच्चे को अन्य परीक्षणों या कार्यविधियों की भी ज़रूरत हो सकती है। इसमें शामिल हो सकते हैं:

  • लैब परीक्षण: आपके बच्चे की रक्त कोशिकाओं की संख्या जाँचने के लिए रक्त परीक्षण किए जा सकते हैं। यदि आपके बच्चे में रक्त कोशिकाओं की संख्या कम मिली, तो लूकेफरीसिस शुरू करने से पहले ब्लड ट्रांसफ़्यूज़न (रक्ताधान/रक्त चढ़ाना) ज़रूरी हो सकता है।
  • रक्त प्राइमिंग: यदि आपके बच्चे में लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या कम है या बच्चे का आकार छोटा है, तो स्टाफ़ को कार्यविधि शुरू करने से पहले एफरीसिस मशीन की ट्यूबिंग में दान से प्राप्त रक्त डालने की ज़रूरत पड़ सकती है। इससे यह सुनिश्चित करने में मदद मिलती है कि लूकेफरीसिस के दौरान आपके बच्चे की लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या बहुत कम न हो।
  • रिप्लेसमेंट तरल पदार्थ और रक्त कोशिकाएँ:लूकेफरीसिस आपके बच्चे के रक्त का एक भाग निकालती है। कुछ मामलों में, स्टाफ़ को लौट रहे रक्त में तरल पदार्थ या कोशिकाएँ डालने की ज़रूरत पड़ सकती है। आपकी देखभाल टीम आपको बताएगी कि इसकी ज़रूरत है या नहीं और क्या उम्मीद करनी है।

लूकेफरीसिस के संभावित दुष्प्रभाव

लूकेफरीसिस के दुष्प्रभाव वही हैं जो पूर्ण रक्त का दान करने वाले लोगों के साथ हो सकते हैं। दुष्प्रभाव, यदि कोई हों तो, आम तौर पर हल्के और अस्थायी होते हैं। दुर्लभ या अज्ञात दुष्प्रभाव का जोखिम हमेशा होता है।

लूकेफरीसिस के दुष्प्रभाव में ये शामिल हो सकते हैं:

  • मतली
  • चक्कर आना
  • बेहोश हो जाना
  • नीडल लगाने के स्थल पर दर्द या नील पड़ना
  • रक्त हानि
  • संक्रमण
  • कार्यविधि के बाद रक्त कोशिकाओं की संख्या में गिरावट। यह कमी आम तौर पर छोटी होती है। लेकिन ब्लड ट्रांसफ़्यूज़न या अन्य थैरेपी आवश्यक हो सकती है।
  • लूकेफरीसिस के दौरान प्राप्त रक्त उत्पादों पर प्रतिक्रिया। हालाँकि ऐसा होना आम नहीं है, पर इस स्थिति में देखभाल टीम को कार्यविधि रोकनी पड़ सकती है।
  • यदि लूकेफरीसिस को पूरा होने से पहले रोक दिया जाए, तो रक्त की एक छोटी-सी मात्रा शरीर में वापस नहीं आ पाएगी।

रक्त पतला करने वाली दवाओं के दुष्प्रभाव

लूकेफरीसिस के दौरान, आपका प्रदाता आपके बच्चे को सिट्रेट नामक दवा दे सकता है। यह एक रक्त पतला करने वाली दवा है। यह रक्त को एफरीसिस मशीन में थक्का बनाने से रोकती है। सिट्रेट से कुछ दुष्प्रभाव हो सकते हैं, जैसे:

  • मांसपेशियों में ऐंठन
  • सुन्नपन
  • ठंड लगना
  • झुनझुनी की संवेदनाएँ
  • मुँह में अजीब या धातु जैसा स्वाद
  • व्याकुल महसूस करना
  • दौरे (दुर्लभ मामलों में)

देखभाल टीम इन प्रतिक्रियाओं की रोकथाम या उपचार के लिए आपके बच्चे को कैल्शियम, मुँह या शिरा द्वारा दे सकती है।

अपनी देखभाल करने वाली टीम से संपर्क कब करें

यदि आपके बच्चे में लूकेफरीसिस के दौरान इनमें से कोई भी लक्षण हो तो तुरंत अपनी देखभाल टीम के किसी सदस्य को बताएँ:

  • असामान्य संवेदनाएँ
  • असुविधा
  • अन्य दुष्प्रभाव

यदि आपके पास आपके बच्चे की लूकेफरीसिस कार्यविधि के बारे में कोई प्रश्न हों तो अपनी देखभाल टीम से बात करें।

लूकेफरीसिस के बारे में मुख्य बिंदु

  • लूकेफरीसिस एक प्रकार की एफरीसिस है जिसमें रक्त से सफ़ेद रक्त कोशिकाओं को निकाला जाता है।
  • लूकेफरीसिस को लूकोडिप्लीशन या सफ़ेद रक्त कोशिकाओं का रिक्तीकरण भी कहते हैं।
  • अधिकांश दुष्प्रभाव हल्के होते हैं और वैसे ही होते हैं जैसे रक्त देने से आपको हो सकते हैं। 
  • लूकेफरीसिस के दौरान, कार्यविधि या कार्यविधि के दौरान दी गईं दवाओं के दुष्प्रभाव, यदि कोई हों, के लिए देखभाल टीम आपके बच्चे की निगरानी करती है।
  • कार्यविधि से पहले और बाद के देखभाल निर्देशों के बारे में अपनी देखभाल टीम से बात करें।


समीक्षित: नवंबर 2023

संबंधित सामग्री