एनेस्थीज़िया का अर्थ कुछ चिकित्सीय परीक्षणों, उपचारों, सर्जरी और अन्य कार्यविधियों के दौरान सजगता, दर्द, या तकलीफ़ की रोकथाम के लिए दवाओं के उपयोग से है।
एनेस्थीज़िया 3 प्रकार का होता है:
आपके बच्चे को सिडेशन (शांतिकर) दवाएँ भी दी जा सकती हैं जो उसे शिथिल और उनींदा महसूस करने में मदद देती हैं। उसे नींद नहीं आएगी, लेकिन वह कम सजग रहेगा/रहेगी और उसे अधिकांश कार्यविधि याद नहीं रहेगी।
आपके बच्चे को सिडेशन या जनरल एनेस्थीज़िया के साथ-साथ लोकल या रीजनल एनेस्थीज़िया भी दिया जा सकता है। एनेस्थिसिया के बारे में और अधिक जानें
एनेस्थीज़िया के बाद रिकवरी वह समय है जो आपके बच्चे के शरीर को एनेस्थेटिक दवाएँ मिलने के बाद सामान्य स्थिति में लौटने में लगता है। यह कई कारकों पर निर्भर हो सकता है, जैसे आपके बच्चे की उम्र, संपूर्ण स्वास्थ्य, कार्यविधि का प्रकार, एनेस्थीज़िया की अवधि, और उपयोग हुईं एनेस्थीज़िया दवाओं का प्रकार और उनकी मात्रा।
एनेस्थीज़िया के बाद, आपके बच्चे को निगरानी के लिए एक रिकवरी स्थान में ले जाया जाएगा। आपका बच्चा रिकवरी स्थान से सुरक्षित ढंग से जा सकता हो यह सुनिश्चित करने के लिए नर्सें हृदयगति, रक्तचाप, साँसों और सजगता पर नज़र रखती हैं। समयावधि इस आधार पर अलग-अलग हो सकती है कि आपका बच्चा कितनी जल्दी जागता है और एनेस्थीज़िया से रिकवर करता है।
एनेस्थीज़िया की दवाएँ आपके बच्चे के शरीर में 24 घंटों या इससे भी अधिक समय तक बनी रह सकती हैं। एनेस्थीसिया के बाद के पहले 24 घंटों के दौरान अपने बच्चे की बारीकी से निगरानी करें। एनेस्थीज़िया के दौरान या उसके बाद, संभव है कि आपका बच्चा:
यदि कार या विमान में यात्रा करते समय समस्याएँ हुईं, तो आपके बच्चे को तुरंत चिकित्सीय सहायता दिलवाना मुश्किल होगा।
आपके बच्चे की कार्यविधि पर लागू विशिष्ट यात्रा दिशानिर्देशों के लिए हमेशा अपनी देखभाल टीम से पूछें।
किसी छोटी कार्यविधि के बाद, आपका बच्चा रिकवरी से छुट्टी मिलते ही कार से यात्रा कर सकता है। हालाँकि, हवाई यात्रा से पहले कम-से-कम 4 घंटे रुकें। इस समय के दौरान अस्पताल के करीब ठहरें ताकि आपके बच्चे को यदि मदद की ज़रूरत पड़े तो वह उसे जल्द मिल पाए। कुछ छोटी कार्यविधियाँ इस प्रकार हैं:
बड़ी कार्यविधियों के लिए, आपके बच्चे को अस्पताल में या किसी करीबी आवास सुविधा में रात भर या तब तक रुकना पड़ सकता है जब तक आपकी देखभाल टीम यह न कहे कि आपके बच्चे के लिए यात्रा करना सुरक्षित है। कुछ बड़ी कार्यविधियाँ इस प्रकार हैं:
कुछ बच्चों को एनेस्थीज़िया के बाद अतिरिक्त देखभाल की ज़रूरत हो सकती है। एनेस्थीज़िया रिकवरी के दौरान आपके बच्चे की अतिरिक्त निगरानी की जाने के कुछ कारण इस प्रकार हैं:
आपके बच्चे की चिकित्सीय ज़रूरतों और उपयोग किए जा रहे एनेस्थीज़िया के प्रकार पर लागू विशिष्ट यात्रा दिशानिर्देशों के लिए हमेशा अपनी देखभाल टीम से पूछें।
—
समीक्षित: मार्च 2026
एनेस्थीसिया (बेहोशी की दवा) ऐसी दवाओं के उपयोग की प्रक्रिया है जिसमें चिकितसीय परीक्षण और प्रक्रियाओं के दौरान चेतना में बदलाव कर दर्द की संवेदनाओं को रोक दिया जाता है। बच्चों में एनेस्थीसिया के बारे में पढ़ें।
यात्रा के दौरान दवाओं का प्रबंधन एक चुनौती हो सकता है, लेकिन एक योजना बनाकर रखने से मदद मिल सकती है। दवाओं के साथ यात्रा को आसान व सुरक्षित बनाने के तरीके जानें।