पाइका एक खानपान विकार है जिसके कारण व्यक्ति अखाद्य पदार्थों के लिए तरसता है और उन्हें खाता है। इन चीज़ों में मिट्टी, गारा, चॉक, बाल, कागज़, गत्ता, बेकिंग पाउडर, साबुन, बर्फ़ या पेंट के टुकड़े शामिल हैं।
पाइका बच्चों और किशोरों में, गर्भवती महिलाओं में और कुछ मानसिक स्वास्थ्य स्थितियों या चिकित्सीय स्थितियों से ग्रस्त लोगों में अधिक आम होता है।
पाइका एक खानपान विकार है जिसमें व्यक्ति ऐसी चीज़ें खाता है जिन्हें आम तौर पर भोजन नहीं माना जाता है।
पाइका स्वास्थ्य समस्याएँ कर सकता है जो इस पर निर्भर हैं कि आपका बच्चा क्या चीज़ें खाता है और इस व्यवहार की बारंबारता क्या है। पाइका की कुछ जटिलताएँ इस प्रकार हैं:
पाइका का कारण भली-भाँति समझा नहीं जा सका है, लेकिन कुछ स्थितियाँ आपके बच्चे का जोखिम बढ़ा सकती हैं। इनमें शामिल है:
पाइका सामान्य जनसंख्या की तुलना में सिकल सेल रोग से ग्रस्त लोगों में अधिक आम होता है। विशेषज्ञ नहीं जानते कि ऐसा क्यों होता है। कम हीमोग्लोबिन, आयरन डेफ़िशिएंसी एनीमिया और ज़िंक की कमी संभावित संबंधित कारक हैं।
यदि आपको पाइका के संकेत दिखें तो अपनी देखभाल टीम से बात करें। पाइका की पहचान के लिए, यह आवश्यक है कि खानपान व्यवहार:
अखाद्य वस्तुएँ खाना हानिकारक हो सकता है, जो इस पर निर्भर है कि आपका बच्चा किस प्रकार की वस्तु खाता है। आपकी देखभाल टीम स्वास्थ्य समस्याओं की तलाश के लिए अन्य परीक्षण कर सकती है। इनमें शामिल है:
क्या पाइका व्यवहार किसी विकास-संबंधी देरी या मानसिक स्वास्थ्य समस्या से जुड़े हैं यह देखने के लिए मानसिक स्वास्थ्य प्रदाता मूल्यांकन कर सकता है।
लालसा के कारण, आपके बच्चे को यह व्यवहार रोकने में मुश्किल हो सकती है। यदि आपको यह लगता है कि आपके बच्चे को पाइका है तो अपने बच्चे की देखभाल टीम को बताना महत्वपूर्ण है।
पाइका के उपचार में कई चरण होते हैं। आपके बच्चे की उपचार योजना इन पर निर्भर करेगी:
पाइका के कुछ उपचार इस प्रकार हैं:
यदि आपके पास पाइका के बारे में प्रश्न हों या आप इसके बारे में और जानना चाहते हों तो अपनी देखभाल टीम से बात करें।
अपने बच्चे के खानपान व्यवहार का रिकॉर्ड रखना मददगार हो सकता है। लिखें कि आपका बच्चा क्या खाता है, व्यवहार कब-कब होता है, यह कितना या कितनी बार होता है और समस्याएँ या दुष्प्रभाव क्या हैं।
यदि आपको लगे कि आपके बच्चे ने ऐसा कुछ खा लिया है जो विषैला या हानिकारक है तो तुरंत चिकित्सीय सहायता प्राप्त करें।
—
समीक्षित: अगस्त 2024
सिकल सेल बीमारी लाल रक्त कोशिकाओं के भीतर मौजूद हीमोग्लोबिन को प्रभावित करने वाले वंशानुगत रक्त विकारों का एक समूह है। सिकल सेल बीमारी के बारे में और जानें।
कैंसर या अन्य गंभीर बीमारी के दौरान, कई बच्चों को स्वस्थ आहार लेने और पोषण के लक्ष्यों को पूरा करने में कठिनाई होती है। स्वस्थ खान-पान को बढ़ावा देने की रणनीतियाँ जानें।
मनोविज्ञानी और अन्य मानसिक स्वास्थ्य प्रदाता आपके बच्चे को गंभीर बीमारी के साथ एडजस्ट होने में मदद दे सकते हैं। जानें कि मनोविज्ञान और मानसिक स्वास्थ्य सेवाएँ कैसे मदद कर सकती हैं