थैरप्यूटिक फ्लेबॉटमी एक कार्यविधि है जिसमें किसी रोग या स्थिति के उपचार के लिए आपके बच्चे के शरीर से थोड़ा रक्त निकाला जाता है।
आपके बच्चे को आयरन ओवरलोड के उपचार के लिए थैरप्यूटिक फ्लेबॉटमी की ज़रूरत हो सकती है। आयरन ओवरलोड का अर्थ रक्त में आयरन की अधिकता से है। कुछ रोगों और उपचारों के साथ आयरन ओवरलोड होने की अधिक संभावना होती है। इनमें शामिल हैं:
यदि आप इस बारे में अनिश्चित हैं कि आपके बच्चे को थैरप्यूटिक फ्लेबॉटमी की ज़रूरत क्यों है तो अपने स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता से पूछें।
थैरप्यूटिक फ्लेबॉटमी किसी चिकित्सीय स्थिति के उपचार के लिए शरीर से रक्त निकालने की कार्यविधि है।
यदि आपके बच्चे को थैरप्यूटिक फ्लेबॉटमी की ज़रूरत है, तो उसे यह तब करवानी चाहिए जब:
थैरप्यूटिक फ्लेबॉटमी में आम तौर पर 20 से 40 मिनट लगते हैं। इस कार्यविधि के दौरान आपका बच्चा किसी आरामदायक कुर्सी पर बैठेगा।
थैरप्यूटिक फ्लेबॉटमी में नीडल चुभोने या सेंट्रल लाइन की ज़रूरत पड़ती है। इसे किसी IV के ज़रिए (शिरा द्वारा) किया जाता है। यदि आपके बच्चे को कोई सेंट्रल लाइन लगी हुई है तो इसे उसके ज़रिए भी किया जा सकता है।
आपके बच्चे की देखभाल टीम का एक सदस्य इस कार्यविधि से पहले, के दौरान और बाद में आपके बच्चे के महत्वपूर्ण संकेतों की जाँच करेगा। महत्वपूर्ण संकेतों में रक्तचाप, हृदयगति, श्वसन, तापमान, और ऑक्सीजन स्तर शामिल हैं।
देखभाल टीम यह देखने के लिए भी जाँचेगी कि आपका बच्चा बेचैन, चिड़चिड़ा, चक्कर से परेशान, बेरंग, या प्यासा तो नहीं है। यदि आपके बच्चे को इनमें से कोई भी समस्या है, तो देखभाल टीम कार्यविधि रोक देगी। जब तक चिकित्सक न कहे, कार्यविधि दोबारा शुरू नहीं होगी।
चिकित्सक टीम को बताएगा कि कितना रक्त लेना है। थैरप्यूटिक फ्लेबॉटमी में 500 mL तक रक्त निकाला जा सकता है। यह लगभग 1 पिंट (2 कप) जितनी मात्रा है।
इसके बाद, जितना रक्त निकाला गया है उसकी भरपाई के लिए आपके बच्चे को एक सलाइन घोल दिया जाएगा। सलाइन घोल नमक और पानी का मिश्रण होता है। यह घोल आपके बच्चे की IV या सेंट्रल लाइन के ज़रिए दिया जाएगा। इस प्रक्रिया में करीब 30 मिनट लगते हैं।
आपके बच्चे को सलाइन दे दिए जाने के बाद, एक नर्स IV को निकाल देगी (यदि लगाई गई हो)। यदि आपके बच्चे को सेंट्रल लाइन लगी है, तो उसे निकाला नहीं जाएगा। आपके बच्चे को कार्यविधि स्थल से जाने से पहले कोई स्नैक खा लेना चाहिए और उसके पास पीने के लिए कुछ होना चाहिए।
यदि आपका बच्चा पर्याप्त रूप से अच्छा महसूस कर रहा है और उसका रक्तचाप, श्वसन, ऑक्सीजन, और अन्य महत्वपूर्ण संकेत सामान्य हैं तो वह घर जा सकता है।
आपका बच्चा कार्यविधि के 1 घंटे बाद सामान्य गतिविधियों पर लौट सकता है। लेकिन उसे कार्यविधि से पहले और बाद के 24 घंटों में किसी भी गहन व्यायाम, जैसे दौड़ने या कूदने, से बचना चाहिए।
सामान्य खान-पान ठीक है, तब के सिवाय जब आपके बच्चे का चिकित्सक आपको कुछ और बताए।
आपके बच्चे को कई बार थैरप्यूटिक फ्लेबॉटमी करवाने की ज़रूरत पड़ सकती है, तब तक जब तक उसके रक्त में आयरन की मात्रा सामान्य न हो जाए। देखभाल टीम वे परीक्षण सुझाएगी जो आपके बच्चे के आयरन स्तर की जाँच के लिए ज़रूरी हैं।
यदि आपके बच्चे के रक्त में बहुत अधिक आयरन है, तो उसे आयरन सप्लिमेंट या ऐसे विटामिन न दें जिनमें आयरन होता है। आपके बच्चे को अतिरिक्त विटामिन C भी नहीं लेना चाहिए। विटामिन C शरीर में भोजन से आयरन का अवशोषण बढ़ाता है। विटामिन C से युक्त खाद्य और पेय पदार्थ, जैसे संतरे का जूस और स्ट्रॉबेरी, आपके बच्चे के लिए सुरक्षित हैं। लेकिन अपने बच्चे को कोई भी सप्लिमेंट देने से पहले देखभाल टीम से बात करें।
यदि रक्त में बहुत अधिक आयरन है तो एल्कोहॉल का सेवन खतरनाक है। एल्कोहॉल जिगर को नुकसान पहुँचा सकता है। यदि आपका बच्चा अधिक उम्र का है, तो उसे बताएँ कि एल्कोहॉल उसकी स्थिति के लिए खतरनाक है और उससे बचा जाना चाहिए।
यदि आपके बच्चे को इनमें से किसी का भी अनुभव हो तो आपको अपनी देखभाल टीम को कॉल करना चाहिए:
हमेशा अपने बच्चे की देखभाल टीम द्वारा दिए गए विशिष्ट निर्देशों का पालन करें।
—
समीक्षित: सितंबर 2024
लाल रक्त कोशिका एक्सचेंज (लाल रक्त कोशिका आदान-प्रदान) क्षतिग्रस्त लाल रक्त कोशिकाओं को निकालता है और उनके स्थान पर किसी दाता से प्राप्त स्वस्थ कोशिकाएँ डालता है। लाल रक्त कोशिका एक्सचेंज के बारे में और जानें।
यदि आपके बच्चे में पर्याप्त रक्त कोशिकाएँ नहीं हैं तो उसे ब्लड ट्रांसफ़्यूज़न (रक्ताधान/रक्त चढ़ाने) की ज़रूरत पड़ सकती है। रक्त उत्पाद ट्रांसफ़्यूज़न के प्रकारों के बारे में और क्या उम्मीद करनी है इस बारे में जानें।
बच्चों और किशोरों में होने वाले रक्त के विकारों के प्रकारों के बारे में जानकारी पाएँ। इन गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त छोटी उम्र के लोगों की सहायता करने के तरीकों के बारे में और जानें।