मुख्य विषयवस्तु में जाएं

लाल रक्त कोशिका एक्सचेंज (लाल रक्त कोशिका आदान-प्रदान)

लाल रक्त कोशिका एक्सचेंज (लाल रक्त कोशिका आदान-प्रदान) क्या है?

लाल रक्त कोशिका एक्सचेंज (लाल रक्त कोशिका आदान-प्रदान) एक कार्यविधि है जिसमें लाल रक्त कोशिका को निकाला जाता है और उन्हें किसी दाता से प्राप्त स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं से बदला जाता है। इसका उपयोग सिकल सेल बीमारी या अन्य रक्त विकारों के उपचार में मदद के लिए किया जा सकता है।

लाल रक्त कोशिका एक्सचेंज एक प्रकार की एफरीसिस है, जो एक ऐसी कार्यविधि है जो रक्त के एक भाग को निकालती है। एफरीसिस मशीन आपके बच्चे की किसी शिरा से रक्त निकालती है और उसे उसके भागों में अलग करती है। ये भाग हैं प्लाज़्मा, प्लेटलेट्स, श्वेत रक्त कोशिकाएं, और लाल रक्त कोशिकाएं। लाल रक्त कोशिकाओं वाले अंश को दाता की स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं से बदला जाता है और स्वस्थ कोशिकाओं को आपके बच्चे के शरीर में वापस पहुँचा दिया जाता है।

किसी भी समय पर आपके बच्चे के रक्त का बहुत छोटी-सा भाग शरीर से बाहर होता है। आपके बच्चे की देखभाल टीम यह तय करती है कि कितनी लाल रक्त कोशिकाएँ निकालनी और बदलनी हैं।

लाल रक्त कोशिका एक्सचेंज के दौरान क्या उम्मीद करें

अस्पताल के बिस्तर पर IV के ज़रिए लाल रक्त कोशिका एक्सचेंज पा रही एक बच्ची का चिकित्सीय चित्र

लाल रक्त कोशिका एक्सचेंज में एक एफरीसिस मशीन का उपयोग करके लाल रक्त कोशिकाओं को निकाला जाता है और उन्हें किसी दाता से प्राप्त स्वस्थ कोशिकाओं से बदला जाता है।

लाल रक्त कोशिका एक्सचेंज में आम तौर पर कुल 2-3 घंटे लगते हैं। आपकी देखभाल टीम आपको समझाएगी कि क्या उम्मीद करें और आपके जो भी प्रश्न हों उनके उत्तर देगी।

आपका बच्चा कार्यविधि के दौरान बिस्तर पर रहेगा। आपके बच्चे को आरामदायक, ढीले-ढाले कपड़े पहनाएं। कार्यविधि के दौरान आपका बच्चा कोई फ़िल्म देख सकता है, कुछ पढ़ सकता है, रंग भर सकता है या बिस्तर पर खेले जा सकने वाले खेल खेल सकता है या खिलौनों से खेल सकता है।

आपकी देखभाल टीम आपके बच्चे की शिराओं को एक्सेस करने का सर्वोत्तम तरीका तय करती है। यह शिराओं के आकार पर और उसे कितनी बार लाल रक्त कोशिका एक्सचेंज उपचार की ज़रूरत पड़ सकती है इस बात पर आधारित होता है। यह कार्यविधि एक लाइन (सिंगल नीडल कार्यविधि) या 2 लाइनों (डबल नीडल कार्यविधि) के साथ की जा सकती है।

एक्सेस के प्रकारों में ये शामिल हैं:

आपकी देखभाल टीम संक्रमण का जोखिम घटाने के उपाय करेगी। रक्त को छूने वाली सभी ट्यूब स्टेराइल (रोगाणुओं से मुक्त) होती हैं और केवल एक बार उपयोग की जाती हैं।

प्रतिक्रियाओं या समस्याओं, यदि कोई हों, की निगरानी के लिए एक एफरीसिस नर्स सिरहाने रहेगी।

चूँकि आपके बच्चे को ट्यूब लगी होंगी जो एफरीसिस मशीन से जुड़ी होंगी, इसलिए कार्यविधि शुरू हो जाने पर वह कमरे से जा नहीं पाएगा। यदि ज़रूरत हो तो पोर्टेबल शौचालय उपकरण प्रदान किया जाएगा।

लाल रक्त कोशिका एक्सचेंज के संभावित दुष्प्रभाव

लाल रक्त कोशिका एक्सचेंज के दुष्प्रभाव वही हैं जो पूर्ण रक्त का दान करने वाले लोगों के साथ हो सकते हैं। दुष्प्रभाव, यदि कोई हों तो, आम तौर पर हल्के और अस्थायी होते हैं। दुर्लभ या अज्ञात दुष्प्रभाव का जोखिम हमेशा होता है।

दुष्प्रभावों में निम्नलिखित शामिल हो सकते हैं:

  • मतली
  • चक्कर आना
  • बेहोश हो जाना
  • नीडल लगाने के स्थल पर दर्द या नील पड़ना
  • रक्त हानि
  • संक्रमण
  • कार्यविधि के बाद रक्त कोशिकाओं की संख्या में गिरावट। यह कमी आम तौर पर छोटी होती है। लेकिन ब्लड ट्रांसफ़्यूज़न या अन्य थेरेपी आवश्यक हो सकती है।
  • इस विनिमय के दौरान प्राप्त रक्त उत्पादों के प्रति एक प्रतिक्रिया। हालाँकि ऐसा होना आम नहीं है, पर इसके कारण प्रक्रिया (procedure) को रोकने की आवश्यकता हो सकती है।
  • यदि लाल रक्त कोशिका एक्सचेंज को पूरा होने से पहले रोक दिया जाए, तो रक्त की एक छोटी-सी मात्रा शरीर में वापस नहीं आ पाएगी।

रक्त पतला करने वाली दवाओं के दुष्प्रभाव

लाल रक्त कोशिका एक्सचेंज के दौरान, आपका प्रदाता आपके बच्चे को साइट्रेट नामक दवा दे सकता है। यह एक रक्त पतला करने वाली दवा है। यह रक्त को एफरीसिस मशीन में थक्का बनाने से रोकती है।

साइट्रेट से कुछ दुष्प्रभाव हो सकते हैं, जैसे:

  • मांसपेशियों में ऐंठन
  • सुन्नपन
  • ठंड लगना
  • झुनझुनी की संवेदनाएँ
  • मुँह में अजीब या धातु जैसा स्वाद
  • व्याकुल महसूस करना
  • दौरे (दुर्लभ मामलों में)

देखभाल टीम इन प्रतिक्रियाओं की रोकथाम या के उपचार के लिए मुँह या शिरा से आपके बच्चे को कैल्सियम दे सकती है।

अपनी देखभाल टीम से कब संपर्क करें

यदि आपके बच्चे में एफरीसिस के दौरान असामान्य संवेदनाएँ या असुविधा हो तो तुरंत अपनी देखभाल टीम के किसी सदस्य को बताएँ।

यदि आपको ये लक्षण दिखें, जो कार्यविधि के बाद 24 घंटों से 2 सप्ताह के भीतर हो सकते हैं, तो अपनी देखभाल टीम से संपर्क करें:

  • मूत्र में रक्त
  • ज्वर
  • साँस की तकलीफ होना
  • चकत्ते

यदि आपके पास आपके बच्चे की कार्यविधि के बारे में कोई प्रश्न हों तो अपनी देखभाल टीम से बात करें।

लाल रक्त कोशिका एक्सचेंज के बारे में मुख्य बिंदु

  • लाल रक्त कोशिका एक्सचेंज एक प्रकार की एफरीसिस कार्यविधि है जो असामान्य लाल रक्त कोशिकाएँ निकालने के लिए की जाती है।
  • दाता की स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं को बाकी रक्त में मिलाकर यह रक्त आपके बच्चे के शरीर में वापस पहुँचा दिया जाता है।
  • लाल रक्त कोशिका एक्सचेंज से सिकल सेल बीमारी और कुछ अन्य स्थितियों के उपचार में मदद मिलती है।
  • लाल रक्त कोशिका एक्सचेंज के दौरान, कार्यविधि या कार्यविधि के दौरान दी गईं दवाओं के दुष्प्रभाव, यदि कोई हों, के लिए देखभाल टीम आपके बच्चे की निगरानी करती है।
  • कार्यविधि से पहले और बाद के देखभाल निर्देशों के बारे में अपनी देखभाल टीम से बात करें।


समीक्षित: नवंबर 2023

संबंधित सामग्री