पैथॉलजी रिपोर्ट में मरीज का निदान होता है। यह रिपोर्ट सर्वोत्तम संभव उपचार योजना तय करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है।
इस रिपोर्ट में अन्य चिकित्सा पेशेवरों के लिए उद्दिष्ट तकनीकी भाषा होती है। यदि ज़रूरत हो तो देखभाल टीम का कोई सदस्य इसे समझा सकता है।
एक बीमारीविज्ञानी कोशिकाओं और ऊतकों को माइक्रोस्कोप के ज़रिए जाँच लेने और लैबॉरटरी परीक्षणों के परिणामों की व्याख्या करने के बाद यह रिपोर्ट लिखता है।
अलग-अलग केंद्रों की पैथॉलजी रिपोर्ट देखने में अलग-अलग हो सकती हैं। लेकिन उनमें समान प्रकार की जानकारी होती है।
पैथॉलजी रिपोर्ट में मरीज का निदान होता है। इस रिपोर्ट में अन्य चिकित्सा पेशेवरों के लिए उद्दिष्ट तकनीकी भाषा होती है और यह रिपोर्ट सर्वोत्तम संभव उपचार योजना तय करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है।
इस अनुभाग में मरीज का नाम, जन्म दिनांक, चिकित्सा अभिलेख संख्या, और बायोप्सी दिनांक होते हैं। पैथॉलजी विभागों में स्पेसिमेन, यानी जाँच हेतु निकाले गए ऊतक, की लेबलिंग के लिए नंबरिंग यानी संख्या-निर्धारण के सिस्टम होते हैं।
इस अनुभाग में स्पेसिमेन के स्रोत या स्थान का उल्लेख होता है, जैसे “सिंपल उच्छेदन, बायाँ घुटना” या “त्वचा बायोप्सी (टुकड़ा निकालना), दायीं बाँह।”
इस अनुभाग में यह लिखा होता है कि नंगी आँखों से ऊतक कैसा दिखता है: नमूनों के आकार, वज़न, रंग और संख्या।
इस अनुभाग में यह लिखा होता है कि कोशिकाएँ माइक्रोस्कोप के ज़रिए कैसी दिखती हैं। इसमें सामान्य कोशिकाओं की तुलना में उनके रंग-रूप का विस्तृत वर्णन होता है।
इस अनुभाग में बीमारी-पहचान का उल्लेख होता है। जानकारी में ये शामिल हो सकते हैं:
इस अनुभाग में केस के महत्वपूर्ण विवरण होते हैं।
जो भी मुद्दे अस्पष्ट हों उनके स्पष्टीकरण के लिए पैथॉलजिस्ट इस अनुभाग का उपयोग करते हैं। कुछ पैथॉलजी रिपोर्टों में ऐसा अतिरिक्त डेटा भी होता है जिससे देखभाल टीम को सर्वोत्तम संभव उपचार योजना तैयार करने में मदद मिल सकती है।
इस रिपोर्ट में पैथॉलजिस्ट का नाम और हस्ताक्षर होते हैं।
—
समीक्षित: अगस्त 2018
बचपन के कैंसर के उपचारों में दवाएँ, सर्जरी, रेडिएशन, स्टेम सेल ट्रांस्पलांट, इम्यूनोथेरेपी, या टारगेटेड थेरेपी शामिल हैं। इन उपचारों के बारे में जानें।
आपके बच्चे को रोग-पहचान और उपचार के लिए विभिन्न कार्यविधियों की ज़रूरत हो सकती है। जानें कि इन कार्यविधियों से पहले, के दौरान और बाद में क्या उम्मीद करनी है।
चिकित्सीय देखभाल के लिए पेमेंट करना और स्वास्थ्य देखभाल का खर्च संभालना बहुत मुश्किल हो सकता है। हेल्थ इंश्योरेंस, वित्तीय मदद और चिकित्सीय बिलों की भूल-भुलैया में रास्ता ढूँढने के बारे में और जानें।