मुख्य विषयवस्तु में जाएं

आंख निकालने की सर्जरी के बाद घर पर देखभाल

आँख निकालने की सर्जरी (इन्यूक्लिएशन) बच्चों और उनके परिवारों के लिए मुश्किल हो सकती है। लेकिन समय और सहायता के साथ, आप और आपका बच्चा बदलावों के हिसाब से एडजस्ट कर लेंगे और ढल जाएँगे।

आंख को निकालने की सर्जरी के बाद, आपका बच्चा अपनी प्रभावित आंख पर पट्टी बांधकर घर आएगा। पलक को सिलकर बंद करने की संभावना होगी।

सर्जरी के दौरान चिकित्सक सॉकेट में कंफर्मर नामक एक साफ़ डिवाइस लगाएंगे। यह आंख के गड्ढे को आंख निकालने के बाद उसके सामान्य आकार और आकृति को बनाए रखने में मदद करता है।

पूरी तरह ठीक होने के बाद, आपके बच्चे को ऑक्यूलर प्रोस्थेसिस (नकली आँख) लगाया जा सकता है।

दवाओं का प्रबंधन

आपके बच्चे की सर्जरी के बाद, आपकी देखभाल टीम उसकी रिकवरी में मदद के लिए दवाएँ लिखेगी। दवाएँ कैसे और कब देनी हैं इस बारे में अपनी देखभाल टीम के निर्देशों का पालन करें।

जी मिचलाना पर (मतली-रोधी) दवा

आपके बच्चे को सर्जरी के बाद उबकाई और उल्टी हो सकती है जो एनेस्थीज़िया या दर्द की दवाओं के कारण हो सकती है।

  • आपकी देखभाल टीम आपको कोई उबकाई-रोधी दवा जैसे Zofran® दे सकती है।
  • सर्जरी के बाद 24 घंटे तक यह दवा समय पर दें, या जैसा आपकी देखभाल‑टीम ने बताया है।
  • यदि आपके बच्चे का जी नहीं मिचलाता है तो आप 24 घंटे के बाद कम बार दे सकते हैं।

एंटीबायोटिक्स (जीवाणु नाशक दवाइयां)

आपकी देखभाल टीम संक्रमण की रोकथाम में मदद के लिए एंटीबायोटिक दवाएँ दे सकती है।

  • इस दवा के नाम Augmentin® या Cleocin® हो सकते हैं। लेकिन इसे कुछ और भी कहा जा सकता है।
  • आप इसे सर्जरी के बाद 10 दिनों (लगभग डेढ़ सप्ताह) तक अपने बच्चे को दिन में 2 बार देंगे। हमेशा अपनी देखभाल टीम के निर्देशों का पालन करें।

घर पर पट्टियां हटाना

जहाँ से आपके बच्चे की आँख निकाली गई थी वहाँ एक प्रेशर बैंडेज लगाई जाएगी। 

  • पट्टी को रात भर लगा रहने दें। 
  • बैंडेज हटाने के लिए अपनी देखभाल टीम के सुझावों का पालन करें। आप इसे सर्जरी के 24 घंटे बाद हटा सकते हैं। 

आपका ध्यान इन पर जा सकता है: 

  • सर्जरी के बाद कुछ नील पड़ना और सूजन सामान्य हैं। यह समय के साथ ठीक होता जाता है। 
  • पट्टी पर कुछ खून और गीलापन। यदि आप खून की मात्रा को लेकर चिंतित हैं तो अपने बच्चे की देखभाल टीम को कॉल करें। 

अपने बच्चे को बैंडेज को छूने या हटाने से रोकने की कोशिश करें। यदि बैंडेज जल्दी निकल जाए तो उसे दोबारा न लगाएँ। इसकी बजाए अपनी देखभाल टीम को कॉल करें।  

आंख के ऑइंटमेंट का उपयोग करना

आपके बच्चे को उस जगह पर लगाने हेतु आँखों का मरहम देकर घर भेजा जा सकता है। इस मरहम का नाम निओमाइसिन/पॉलिमिक्सिन B/डेक्सामेथासोन या Maxitrol® हो सकता है।

  • ऑइंटमेंट सूजन और लालिमा को कम करता है और संक्रमण को रोकता है।
  • बैंडेज हटने के बाद (सामान्य तौर पर सर्जरी के 24 घंटे बाद) इसे दिन में 2 बार उस जगह पर लगाएँ जहाँ से आँख निकाली गई थी।
  • अगर पलकों को सिलकर बंद किया गया है, तो उन पर भी ऑइंटमेंट लगाएं।
  • आपके बच्चे के शरीर की गर्मी से ऑइंटमेंट आंखों में पिघल जाएगा।
  • जब तक टाँके निकल न जाएँ, तब तक मरहम का उपयोग करें।
  • 6 से 8 सप्ताह (लगभग 2 महीने) में आपके बच्चे के अपॉइंटमेंट पर टांके निकाले जा सकते हैं।
  • अपने बच्चे की पलक खुलने के बाद ऑइंटमेंट को दिन में 2 बार सॉकेट (खुलने वाले भाग) में लगाएं।
  • ऐसा तब तक करें जब तक आपके बच्चे को ऑक्यूलर प्रोथेसिस न लग जाए।

अपने बच्चे के कंफर्मर (आंख का उपकरण) की देखभाल

अगर कंफर्मर सॉकेट से बाहर आ जाए तो घबराएं नहीं। इसे वापस लगाने के लिए इन चरणों का अनुसरण करें।

  1. अपने हाथ धोएं।
  2. कंफर्मर को माइल्ड (सौम्य) साबुन और पानी से साफ़ करें।
  3. कंफर्मर के ऊपर वाले हिस्से पर आंख का ऑइंटमेंट लगाएं।
  4. ऊपरी पलक को ऊपर उठाएं और उसके नीचे कंफर्मर लगाएं।
  5. निचली पलक को बाहर की ओर खीचें और कंफर्मर अपनी जगह पर चला जाएगा।

सॉकेट में कन्फ़ॉर्मर डालना शुरू में मुश्किल लग सकता है। समय के साथ आपको इसकी आदत हो जाएगी।

कंफर्मर को 1 दिन से अधिक बाहर न छोड़ें। यदि आप इसे वापस नहीं लगा सकते हैं तो अपने बच्चे की देखभाल टीम को कॉल करें।

आपके बच्चे की आंखों के भाग की सफ़ाई

सर्जरी के बाद आपके बच्चे की आंख के गड्ढे से कुछ तरल आना सामान्य है। इसमें शामिल हो सकता है:

  • सामान्य आंसू
  • सर्जरी के कारण पतला, पानी जैसा तरल पदार्थ
  • कुछ रक्त युक्त तरल

अपने बच्चे की पलकों के आसपास के क्षेत्र को साफ़ और सूखा रखें। आंसू त्वचा में जलन पैदा कर सकते हैं।

  • उस भाग को पोंछने के लिए एक साफ, गर्म कपड़े का प्रयोग करें।
  • जोर से रगड़ें या खुरचें
  • उस भाग को धीरे से पोछें।

अपनी देखभाल करने वाली टीम को कॉल कब करें

यदि आपको संक्रमण के संकेत दिखें तो तुरंत अपने बच्चे की देखभाल टीम को कॉल करें; कुछ संकेत इस प्रकार हैं:

  •  बुखार जो 101° F (38.3 °C) से अधिक हो
  • सर्जरी वाले क्षेत्र में अधिक लालिमा या सूजन
  • सर्जरी वाले क्षेत्र में अधिक दर्द
  • आंख से मवाद निकलना

आँखों की सुरक्षा के लिए चश्मा पहनना

आपके बच्चे को नए चश्मे के लिए प्रिस्क्रिप्शन मिलेगा। यह चश्मा आपके बच्चे की बची आँख की दृष्टि ठीक कर भी सकता है और नहीं भी।

लेंस पॉलीकार्बोनेट नामक एक मजबूत सामग्री से बने होने चाहिए। आपके बच्चे की बची हुई आँख की सुरक्षा के लिए इन लेंसों की आवश्यकता है।

यह बहुत ज़रूरी है कि आपका बच्चा जागे रहने के दौरान सारे समय अपना चश्मा पहने रहे। इस नियम से कोई छूट नहीं है।

सामान्य उपयोग से चश्मा नहीं टूटना चाहिए। वह उछल-कूद करने पर टूट सकता है या यदि आपका बच्चा उसे जानबूझकर तोड़ने की कोशिश करे तो वह टूट सकता है।

ऑक्यूलर प्रोस्थेसिस लगवाना 

 प्रॉस्थेटिक (मानव-निर्मित) आँख आपके बच्चे की दृष्टि वापस नहीं लाएगा, लेकिन वह उसे अधिक प्राकृतिक रूप पाने में मदद देगा। आपकी देखभाल टीम आपको ऑक्यूलर प्रॉस्थेसिस की फ़िटिंग का अपॉइंटमेंट लेने में मदद देगी। यह सामान्य तौर पर सर्जरी के लगभग 6-8 सप्ताह (लगभग 2 महीने) बाद होता है।

आँख निकालने की सर्जरी का सामना करना

एक आँख के साथ जीना सीखना बहुत मुश्किल हो सकता है, विशेष रूप से शुरुआत में। आपका बच्चा 1 आँख का होने पर कितने अच्छे से एडजस्ट करता है, यह बात उसकी उम्र पर निर्भर है। छोटे बच्चे दृष्टि और रूप में हुए बदलावों के हिसाब से अधिक जल्दी ढल सकते हैं, जबकि बड़े बच्चों और किशोरों को अधिक समय व सहायता की ज़रूरत हो सकती है।

आँख निकालने की सर्जरी के बाद बच्चों और परिवारों का दुखी, चिंतित या परेशान महसूस करना सामान्यबात है। नुकसान की भावनाओं और शरीर में होने वाले बदलावों के बारे में खुलकर बात करने से मदद मिल सकती है। आपकी देखभाल टीम आप और आपके बच्चे, दोनों को आँख निकालने की सर्जरी के बाद के जीवन में एडजस्ट करने में मदद दे सकती है।

आँख निकलवाने के बाद घर पर देखभाल के बारे में मुख्य बिंदु

  • इन्यूक्लिएशन (आँख निकालने की) सर्जरी के बाद घर पर अच्छी देखभाल सफल रिकवरी के लिए ज़रूरी होती है।
  • दवाओं के लिए और सर्जरी के बाद उस स्थान की देखभाल कैसे करनी है इसके लिए निर्देशों का पालन करें।
  • संक्रमण के संकेतों पर नज़र रखें। इनमें बुखार, सूजन, लालिमा और मवाद शामिल हो सकते हैं। 
  • सुनिश्चित करें कि आपका बच्चा आँखों की सुरक्षा के लिए चश्मा पहने।
  • सर्जरी से 6 से 8 सप्ताह (लगभग 2 महीने) बाद आपके बच्चे को एक ऑक्यूलर प्रॉस्थेसिस फ़िट किया जाएगा।
  • यदि आँख निकालने की सर्जरी के बाद अपने बच्चे की देखभाल या उसकी सहायता करने के बारे में आपके कोई प्रश्न या चिंताएँ हों, तो अपनी देखभाल टीम से बात करें।


समीक्षित: मार्च 2026

संबंधित सामग्री