गंभीर रोगों से ग्रस्त बच्चों के माता-पिता और पारिवारिक देखभालकर्ताओं में अपराधबोध एक सामान्य भावना है। यह स्वाभाविक है कि आप अपने बच्चे की रक्षा करना चाहते हैं। जब आपका बच्चा कष्ट में होता है, तो हो सकता है कि आप खुद को दोष दें या अपने बच्चे की मदद करने में खुद को बेबस महसूस करें।
गंभीर रोगों से ग्रस्त बच्चों के देखभालकर्ताओं में अपराधबोध के अलग-अलग स्रोत होते हैं। कुछ सामान्य ट्रिगर इस प्रकार हैं:
कभी-कभार अपराधबोध होना सामान्य है। लेकिन अपराधबोध की निरंतर भावनाओं के नकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं। ये भावनाएँ:
आप अपराधबोध की भावनाओं को कई तरीकों से हल कर सकते हैं।
अपराधबोध को संभालने का पहला कदम अपनी भावनाओं को पहचानना है। पहचानें कि क्या चीज़ें आपके अपराधबोध को ट्रिगर करती हैं। अपनी भावनाओं को समझना आपको उनसे निपटने की योजना बनाने में मदद देता है।
अपनी भावनाएँ किसी से बाँटना राहत भरा हो सकता है। कोई करीबी दोस्त, परिवार का सदस्य, थैरेपिस्ट, धार्मिक गुरु, या आप जैसी स्थिति से गुज़र रहे कोई अन्य माता-पिता आपको आपकी भावनाएँ साझा करने की एक सुरक्षित जगह दे सकते हैं।
अपराधबोध अक्सर असहाय या अनिश्चित महसूस करने से जुड़ा होता है। उन भावनाओं को पूरी तरह से दूर कर पाना संभव नहीं हो सकता है। लेकिन आपके बच्चे की देखभाल टीम मदद कर सकती है। उनसे उपचार, दुष्प्रभाव, आनुवंशिकी, या अन्य चिकित्सीय विषयों से संबंधित प्रश्नों और चिंताओं के बारे में उनसे बात करें। सवालों और जवाबों को लिखें। योजना और अगले चरणों की एक नोटबुक रखें। यह आश्वस्त कर सकता है कि आप और देखभाल टीम एक कठिन परिस्थिति में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं।
कई देखभाल करने वालों के लिए, अपराधबोध बहुत अधिक मांगों और सब कुछ करने में अक्षमता से संबंधित होता है। जीवन सामान्य होने पर माता-पिता सभी ओर से अपने आप को खींचा हुआ महसूस करते हैं। किसी गंभीर बीमारी के दौरान, इसे संभालना लगभग असंभव हो सकता है।
हर समय सब कुछ संतुलित करना संभव नहीं होता है। फ़िलहाल के लिए अपनी शीर्ष प्राथमिकताओं पर ध्यान दें। पहचानें कि आपको बाद में किन चीज़ों का ध्यान रखना है। उसके बाद, ऐसे छोटे-छोटे लक्ष्य तय करें जो वास्तविकता के करीब हों।
जो व्यक्ति अपराधबोध से जूझ रहा है, उसके लिए चीज़ों को 'जाने देना’ ज़रूरी है, ताकि वह उस अपराधबोध से आगे बढ़ सके। जाने देने का यह अर्थ हो सकता है:
कुछ माता-पिता यह भी पाते हैं कि विचारों और भावनाओं को लिखना और भावनाओं को अभिव्यक्त करने में मदद कर सकता है।
छोड़ना सीखने से आप ज़िम्मेदारियाँ बाँट पाते हैं और सबसे महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान दे पाते हैं।
इस बात पर ध्यान दें कि आप क्या सही कर रहे हैं। सकारात्मक बातों पर ध्यान केंद्रित करने के कुछ तरीकों में ये शामिल हैं:
सकारात्मक चीज़ों पर ध्यान केंद्रित करना कठिन हो सकता है, लेकिन ऐसा करने के कई लाभ हैं। इससे:
कई माता-पिता के लिए अपराधबोध का एक स्रोत स्वयं के लिए समय निकालना होता है। हालाँकि, यह शक्ति का एक स्रोत है। आपके बच्चे को आपके सबसे बेहतरीन रूप की ज़रूरत है, और उसे वह देने के लिए, खुद का खयाल रखना ज़रूरी है। अपने स्वास्थ्य और भलाई पर ध्यान केंद्रित करने के तरीके खोजें। जैसे, आराम करने, प्रार्थना करने, ध्यान लगाने, व्यायाम करने या अकेले रहने का समय निकालें अथवा दोस्तों संग समय बिताएँ। खुद की देखभाल करना अपने बच्चे की देखभाल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
यदि अपराधबोध से निकल न पा रहे हों, तो किसी मानसिक स्वास्थ्य प्रदाता की मदद लें। ये पेशेवर आपको कठिन भावनाओं से निपटने और अपराधबोध की भावनाओं को समझने में मदद दे सकते हैं।
सहायता समूह अपराधबोध से निपटने वाले माता-पिता के लिए एक और महत्वपूर्ण स्रोत हो सकते हैं।
—
समीक्षित: अक्टूबर 2024
परिवार और चिकित्सा अवकाश अधिनियम (फ़ैमिली एंड मेडिकल लीव एक्ट, FMLA) रोगियों और परिवार के सदस्यों को उपचार और देखभाल के लिए जॉब-संरक्षित अवकाश लेने में मदद देता है। जानें कि FMLA उन पर कैसे लागू होता है।