देखभाल के समन्वय में कई बदलाव या हैंडऑफ़ शामिल होते हैं, जिनमें मरीज़ की देखभाल की ज़िम्मेदारी टीम के एक सदस्य से दूसरे सदस्य को सौंपी जाती है। टीम सदस्यों के बीच ड्यूटी का सुचारु परिवर्तन और सटीक संवाद रोगी की प्रतिदिन की देखभाल के महत्वपूर्ण पहलू हैं।
कभी-कभी देखभाल की ज़िम्मेदारी सौंपना रोगी और परिवारों के लिए तनावपूर्ण और उलझन से भरा हो सकता है। इसलिए यह समझना उपयोगी होता है कि नर्स और दूसरे लोग क्या जानकारी साझा करते हैं। कुछ अस्पतालों में गलतियों की संभावना को कम करने और रोगी के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए देखभाल की ज़िम्मेदारी सौंपने की निश्चित प्रक्रियाएं होती हैं।
ड्यूटी बदलने के दौरान स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के बीच रोगी की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जाती है।
रोगी की देखभाल के लिए ड्यूटी तब बदली जाती है या उसकी ज़िम्मेदारी तब सौंपी जाती है जब:
ड्यूटी बदलने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जाती है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि आने वाले देखभाल टीम के सदस्य के पास नवीनतम जानकारी होगी।
देखभाल की ज़िम्मेदारी सौंपने के दौरान साझा की जाने वाली जानकारी यह होती है:
नर्स दिन में कई बार जानकारी की पुष्टि करने के लिए सवाल पूछती हैं। इससे रोगी और परिवारवाले तंग हो सकते हैं। लेकिन इससे गलतियों की संभावना कम हो जाती है। टीम के सदस्यों के बीच स्पष्ट और सटीक संवाद से रोगी को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है।
कई अस्पतालों में ड्यूटी बदलने के दौरान संवाद के लिए निश्चित प्रक्रियाएं होती हैं। हर अस्पताल के अपने अलग प्रोटोकॉल होते हैं लेकिन सामान्य रूप से इनमें कुछ ज़रूरी बातें शामिल होती हैं।
देखभाल की ज़िम्मेदारी संभाल रहे टीम सदस्यों को कुछ स्थितियों में एक-दूसरे की भूमिकाओं और काम सहित एक-दूसरे को जानने की आवश्यकता होती है।
बच्चे की देखभाल में शामिल सभी लोगों का पता रखना तनाव और उलझन से भरा हो सकता है। देखभालकर्ता के ऊपर यह अतिरिक्त ज़िम्मेदारी होती है क्योंकि बच्चे खुद की हिमायत उस तरह से नहीं कर सकते हैं, जिस तरह से बड़े कर सकते हैं।
कई तरीकों से रोगी और परिवार के सदस्य देखभाल के तालमेल में मदद कर सकते हैं। सक्रिय भूमिका निभाकर चिंता, तनाव और गलतियों की संभावना को कम किया जा सकता है।
नोटबुक में यह लिखें:
जब संभव हों, बच्चों को मदद करने दें। बच्चों के मन में खुद के प्रश्न हो सकते हैं। उन्हें अक्सर वह बातें याद रहती हैं, जो अभिभावक भूल जाते हैं। बच्चों के पसंदीदा शौक या खेल टीम जैसी अन्य जानकारी देखभाल टीम को बताएं। इससे अच्छा संबंध बनाने में मदद मिल सकती है और उससे संवाद और देखभाल में सुधार होता है।
—
समीक्षित: जून 2018
बचपन के कैंसर के उपचारों में दवाएँ, सर्जरी, रेडिएशन, स्टेम सेल ट्रांस्पलांट, इम्यूनोथेरेपी, या टारगेटेड थेरेपी शामिल हैं। इन उपचारों के बारे में जानें।
बच्चों के स्वास्थ्य विशेषज्ञों की एक टीम, रोगियों और उनके परिवारों की निदान से लेकर उपचार तक और उसके बाद भी मदद करेगी। देखभाल टीम के हर सदस्य की भूमिकाएँ जानें।
अपने बच्चे के कैंसर की पहचान के बारे में उससे बात करना कठिन हो सकता है। अपने बच्चे से बात करने के सर्वोत्तम तरीके जानने के लिए अपनी स्वास्थ्य देखभाल टीम के साथ काम करें।