एनयूरीसिस का अर्थ बिना इरादा किए मूत्रत्याग (पेशाब) करना है। ऐसा रात में व्यक्ति के सोए होने के दौरान सबसे आम होता है। चिकित्सीय भाषा में इसे नॉक्टर्नल एनयूरीसिस कहते हैं। कुछ लोगों को दिन में जागे होने के दौरान भी अपने पेशाब को रोकने में दिक्कत होती है। इसे डाइअर्नल एनयूरीसिस कहते हैं।
सिकल सेल बीमारी से ग्रस्त कई बच्चों और किशोरों को बिस्तर गीला करने की समस्या होती है। कुछ को इसे उनके किशोरावस्था के वर्षों में काफ़ी आगे तक झेलना पड़ता है।
बिस्तर गीला करने की समस्या सिकल सेल बीमारी से ग्रस्त लोगों में अधिक होती है क्योंकि:
आपके बच्चे की उम्र बढ़ने के साथ बिस्तर गीला करने की समस्या आम तौर पर चली जाती है। लेकिन नॉक्टूरिया (रात में शौचालय जाने के लिए जागना) वयस्कावस्था तक बनी रह सकती है।
एनयूरीसिस के कुछ लक्षण इस प्रकार हैं:
सिकल सेल बीमारी से ग्रस्त रोगियों में बिस्तर गीला करने की समस्या के लिए कोई मानक चिकित्सीय उपचार नहीं है। लेकिन आपके बच्चे की सहायता करने और एनयूरीसिस के प्रबंधन में तथा बिस्तर गीला करने की बारंबारता घटाने में मदद करने के कुछ तरीके मौजूद हैं। पहला कदम है आपके बच्चे की उम्र के अनुसार उपयुक्त रणनीतियों के साथ बिस्तर गीला करने की समस्या के प्रबंधन की कोशिश करना। कुछ मामलों में, आपकी देखभाल टीम दवाएँ लिख सकती है।
बिस्तर गीला करने की समस्या घटाने के लिए, रात में तरल पदार्थ सीमित रखें और अपने बच्चे को पूरे दिन तथा सोने जाने से पहले नियमित रूप से शौचालय जाने की याद दिलाते रहें।
इन सुझावों से मदद मिल सकती है। लेकिन संभव है कि ये तरीके हमेशा काम न आएँ। बिस्तर गीला करने के बारे में किसी मनोविज्ञानी या परामर्शदाता से बात करके भी मदद मिल सकती है।
यदि कुछ सप्ताह तक ये रणनीतियाँ आज़माने के बाद भी एनयूरीसिस में सुधार न हो तो अपनी देखभाल टीम से बात करें। बिस्तर गीला करने की कोई भी दवा पहले देखभाल टीम से बात किए बिना अपने बच्चे को न दें।
—
समीक्षित: अगस्त 2024
सिकल सेल बीमारी लाल रक्त कोशिकाओं के भीतर मौजूद हीमोग्लोबिन को प्रभावित करने वाले वंशानुगत रक्त विकारों का एक समूह है। सिकल सेल बीमारी के बारे में और जानें।
नींद संबंधी अश्वसन एक साँस लेने की बीमारी है, जिसके कारण नींद में व्यक्ति का साँस लेते लेते कुछ समय के लिए रुक जाती है। साँस बार-बार रुकने और शुरू होने के साथ अनियमित होती है।
आपके बच्चे के ठीक होने और उसके कुशल-क्षेम के लिए लक्षणों और साइड इफ़ेक्ट का प्रबंधन करना महत्वपूर्ण है। रक्त विकार के लक्षणों और उपचार के साइड इफ़ेक्ट के बारे में और जानें।