मानसिक स्वास्थ्य देखभाल एक प्रकार की स्वास्थ्य देखभाल है जो भावनात्मक, व्यवहार-संबंधी और मानसिक स्वास्थ्य ज़रूरतों के लिए सहायता और उपचार प्रदान करती है। मानसिक स्वास्थ्य देखभाल आपके बच्चे को समस्याओं का सामना करने, तनाव का प्रबंधन करने और रोग के साथ एडजस्ट होने में मदद दे सकती है।
मानसिक स्वास्थ्य प्रदाता विशिष्ट ज़रूरतों की पूर्ति के लिए साइकोथेरेपी (परामर्श, टॉक थेरेपी), व्यवहार-संबंधी हस्तक्षेपों और अन्य उपचारों का उपयोग कर सकते हैं।
आपके बच्चे को बस एक संक्षिप्त सत्र या अल्पकालिक थेरेपी की ज़रूरत हो सकती है। या थेरेपी निरंतर जारी रह सकती है। थेरेपी में परिवार परामर्श, समूह थेरेपी या समकक्ष सहायता समूह शामिल हो सकते हैं।
मानसिक स्वास्थ्य देखभाल सेवाएँ आपके बच्चे की मदद कर सकती हैं:
अच्छे मानसिक स्वास्थ्य और अच्छे परिवारिक स्वास्थ्य से चिकित्सीय परिणामों में वास्तव में सुधार हो सकता है।
प्रदाताओं में ये शामिल हो सकते हैं:
आपके बच्चे को उसकी देखभाल टीम के भाग के रूप में मानसिक स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकती हैं। या आप सामुदायिक प्रदाताओं से देखभाल प्राप्त कर सकते हैं। आपकी देखभाल टीम आपके स्थानीय क्षेत्र में संसाधन ढूँढने में आपकी मदद कर सकती है।
जानें कि मानसिक स्वास्थ्य प्रदाता कैसे ढूँढें।
मनोवैज्ञानिक परीक्षण और आकलन से प्रदाताओं को समस्याओं को समझने और उनका उपचार करने में मदद मिलती है।
परीक्षण इन्हें माप सकते हैं:
एक साइकॉलजिस्ट या अन्य विशेषज्ञ आपसे और आपके बच्चे से मिलेगा। वह विचारों, भावनाओं और व्यवहारों के बारे में और जानने के लिए प्रश्न पूछ सकता है। साइकॉलजिस्ट आपके बच्चे के चिकित्सा रिकॉर्ड देखेगा और देखभाल टीम के अन्य सदस्यों से बात करेगा। इस जानकारी का उपयोग आपके बच्चे की विशिष्ट ज़रूरतों की पूर्ति की योजना बनाने में किया जाता है।
साइकोलॉजिकल (मनोवैज्ञानिक) और न्यूरोसाइकोलॉजिकल (तंत्रिकामनोवैज्ञानिक) मूल्यांकनों के बारे में और जानें।
—
समीक्षित: सितंबर 2024
बीमारी के दौरान लक्षणों या दुष्प्रभाव के उपचार के लिए कॉम्प्लिमेंटरी यानी पूरक तरीकों का उपयोग किया जा सकता है। जानें कि इंटीग्रेटिव चिकित्सा का उपयोग पारंपरिक देखभाल के साथ कैसे किया जाता है।
बच्चों के स्वास्थ्य विशेषज्ञों की एक टीम, रोगियों और उनके परिवारों की निदान से लेकर उपचार तक और उसके बाद भी मदद करेगी। देखभाल टीम के हर सदस्य की भूमिकाएँ जानें।