श्रवण यंत्रों और आवाज़ बढ़ाने (तेज़ करने) वाले सहायक उपकरणों का उपयोग 4 सप्ताह जितने छोटे नवजातों के लिए भी किया जा सकता है।
श्रवणशक्ति की हानि से ग्रस्त बच्चों के बोलने, सीखने और विकास के लिए जल्द हस्तक्षेप (उपचार) ज़रूरी है।
बच्चों के लिए कौनसे श्रवण यंत्र सर्वोत्तम हैं?
कान के पीछे लगने वाले (BTE) श्रवण यंत्र बच्चों के लिए उपयोग होने वाले सबसे सामान्य श्रवण यंत्र हैं। एक ऑडियॉलजिस्ट आपको यह जानने में मदद देंगे कि आपके बच्चे की ज़रूरतों के लिए कौनसा उपकरण सबसे अच्छा है।
कान के पीछे लगने वाले श्रवण यंत्रों के लाभों में ये शामिल हैं:
श्रवण यंत्रों के प्रकारों के बारे में और पढ़ें।
जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होगा और विकास करेगा, श्रवण यंत्रों को एडजस्ट किया जाएगा। छोटे बच्चे अपने श्रवण यंत्रों को खुद एडजस्ट नहीं कर पाते हैं। माता-पिता और पारिवारिक देखभालकर्ताओं के लिए श्रवण यंत्र की जाँच और एडजस्टमेंट आसान होना चाहिए।
ऐसे श्रवण यंत्र होना अच्छा है जिसमें ये एडजस्टमेंट आसानी से किए जा सकते हों:
जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते हैं, वे श्रवण यंत्र एडजस्टमेंट के लिए अधिक जटिल परीक्षणों पर प्रतिक्रिया दे सकते हैं।
जैसे-जैसे उम्र के साथ कान बढ़ता है, आपके बच्चे को भी बार-बार और नियमित रूप से ईयरमोल्ड बदलने की ज़रूरत होगी।
बच्चे के बोलने, सीखने और विकास के लिए सुनना ज़रूरी है। कम उम्र में होने वाली श्रवणशक्ति की हानि का बच्चे के विकास पर अधिक असर पड़ता है। श्रवणशक्ति की हानि को ठीक करने या श्रवणशक्ति की हानि की भरपाई करने के लिए उचित हस्तक्षेप दीर्घकालिक प्रभाव को घटा सकता है।
अशक्त व्यक्ति शिक्षा अधिनियम (इंडिविज़ुअल्स विथ डिसेबिलिटीज़ एजुकेशन एक्ट, IDEA) एक संघीय कानून है जो श्रवणशक्ति की हानि से ग्रस्त बच्चों के लिए मुफ़्त और उचित प्रारंभिक हस्तक्षेप कार्यक्रम सुनिश्चित करता है।
शिशुओं और छोटे बच्चों के लिए प्रारंभिक हस्तक्षेप परिवार-केंद्रित होता है और इसमें कई तरह के संसाधन और सेवाएँ शामिल होते हैं। लक्ष्य ये हैं:
यदि कोई विद्यार्थी IDEA के तहत सेवाओं के लिए पात्र है, तो स्कूल को:
बच्चों के लिए श्रवण यंत्र पर जाकर अधिक जानकारी पाएँ।
—
समीक्षित: सितंबर 2022