मुख्य विषयवस्तु में जाएं

ऑडियोलॉजी और सुनने संबंधी देखभाल

ऑडियॉलजी क्या है?

अनुसंधान ऑडियोलॉजिस्ट बचपन में होने वाले कैंसर के रोगी की जांच करता है।

प्रारंभिक देखभाल रोगियों को सुनने की परेशानी के साथ बेहतर ढंग से सामना करने में मदद कर सकती है।

ऑडियोलॉजी एक प्रकार की देखभाल है जो लोगों की सुनने की क्षमता में कमी, ऑडिटरी प्रोसेसिंग डिसऑर्डर और संतुलन संबंधी समस्याओं के निदान और उपचार में मदद करती है।

ऑडियॉलजिस्ट समस्याओं के बारे में जानने और उपचार सुझाने के लिए परीक्षण कर सकता है। यदि कोई श्रवण यंत्र या अन्य डिवाइस की आवश्यकता होती है, तो एक ऑडियोलॉजिस्ट सही डिवाइस का चयन करने और इसे बच्चे के लिए फिट करने में मदद कर सकता है।

कुछ दवाएं और उपचार सुनने की क्षमता में नुकसान पहुंचा सकते हैं। परिवर्तनों को देखने के लिए नियमित रूप से सुनने की क्षमता का परीक्षण करना महत्वपूर्ण है। सुनने से बोलने की क्षमता, सामाजिक रिश्ते, सीखने और स्कूल के प्रदर्शन पर असर पड़ता है। जल्द देखभाल मिलने से आपके बच्चे को श्रवणशक्ति की हानि का सामना बेहतर ढंग से करने में मदद मिल सकती है।

एक ऑडियोलॉजिस्ट ढूँढना

ऑडियोलॉजिस्ट ऑडियोलॉजी (AuD) में स्नातकोत्तर डिग्री वाले लाइसेंस प्राप्त स्वास्थ्य पेशेवर होते हैं।

ये विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हैं जिसमें अस्पताल, क्लीनिक, और स्कूल शामिल है। अपने चिकित्सक से बात करें कि क्या कोई ऑडियोलॉजिस्ट आपके बच्चे की मदद कर सकता है। अधिकांश बीमा कंपनियां सुनने की समस्याओं के लिए परीक्षण की लागतों को कवर करेंगी।

ऑडियॉलजी (श्रवणविज्ञान) के बारे में मुख्य बिंदु

  • ऑडियॉलजिस्ट श्रवणशक्ति की हानि, आवाज़ों की प्रोसेसिंग के विकारों और अन्य संबंधित स्थितियों में मदद दे सकते हैं।
  • ऑडियॉलजिस्ट इन स्थितियों के लिए उपचार विकल्प सुझा सकते हैं।
  • यदि आपको लगता है कि आपके बच्चे को किसी ऑडियॉलजिस्ट को दिखाए जाने की ज़रूरत है तो अपने बच्चे की देखभाल टीम से बात करें।


समीक्षित: सितंबर 2024

संबंधित सामग्री