अपर GI (जठरांत्रीय मार्ग) सीरीज़ परीक्षण रेडियोलॉजी टीम को अपर GI मार्ग देखने की सुविधा देती है। इसमें भोजन-नली, पेट और छोटी आंत का ऊपरी भाग (डुओडिनम) शामिल है।
छोटी आंत सीरीज़ के साथ अपर GI सीरीज़ में भोजन-नली, पेट और पूरी छोटी आंत शामिल है।
यह प्रक्रिया शरीर के अंदर का निरीक्षण करने और आंतरिक गतिमान अंगों को देखने के लिए फ़्लोरोस्कोपी नामक एक प्रौद्योगिकी का उपयोग करती है। यह एक तरह का “लाइव” एक्स-रे होता है जिसे कंप्यूटर स्क्रीन पर देखा जाता है।
आपका बच्चा एक कंट्रास्ट तरल पदार्थ को निगलेगा जिसमें बेरियम नामक पदार्थ होता है। यह दूधिया-सफ़ेद रंग का तरल पदार्थ भोजन-नली, पेट और आंतों को स्पष्ट रूप से दिखाने में मदद करता है।
जब यह बेरियम जठरांत्रीय मार्ग से होकर गुज़रता है तब रेडियोलॉजी टीम उसका निरीक्षण करती है। छवियों को और स्पष्ट करने के लिए कुछ रोगियों को बेकिंग-सोडा के क्रिस्टल (Alka-Seltzer® जैसे) भी दिए जाते हैं। इस प्रक्रिया को एयर-कंट्रास्ट या डबल-कंट्रास्ट अपर GI कहा जाता है।
निम्नलिखित कुछ लक्षणों के कारण का पता लगाने में मदद के लिए रोगियों का अपर GI सीरीज़ परीक्षण किया जा सकता है:
अपर GI सीरीज़ परीक्षण में 20 मिनट से 1 घंटे तक का समय लग सकता है। इस जांच को एक रेडियोलॉजिस्ट और रेडियोलॉजिकल टेक्नोलॉजिस्ट करते हैं।
ध्यान रखें कि अपर जीआई और छोटी आंत की जांच में 2 से 6 घंटे या उससे भी अधिक समय लग सकता है। समयावधि, कंट्रास्ट तरल पदार्थ के छोटी आंत से होकर गुज़रने में लगने वाले समय पर निर्भर करती है।
ऊपरी जठरांत्रीय मार्ग में भोजन-नली, पेट और छोटी आंत का ऊपरी भाग (डुओडिनम) शामिल है।
अपर GI सीरीज़ एक प्रकार का एक्स-रे है। इसमें छवियों को तैयार करने के लिए थोड़ी मात्रा में आयनकारी विकिरण का उपयोग किया जाता है। चिकित्सा के लाभ रेडिएशन के संपर्क में आने के मामूली जोखिम की तुलना में कहीं अधिक हैं। यदि आपको कोई चिंता या संदेह हो, तो अपने बच्चे की देखभाल टीम (केयर टीम) से बात करें।
सुनिश्चित करें कि आपका बच्चा:
इस जांच से दर्द नहीं होता। एक्स-रे मशीन (फ़्लोरो टावर) आपके बच्चे को छुएगी नहीं।
हो सकता है कि कंट्रास्ट तरल पदार्थ का स्वाद अच्छा न हो। आप फ़्लेवरिंग डालने के बारे में पूछ सकते हैं।
सिस्टम के माध्यम से बेरियम कितनी तेजी से गुज़रता है, इसके आधार पर परीक्षण में कई घंटे लग सकते हैं। इस बारे में देखभाल टीम से बात करें कि प्रतीक्षा अवधि के दौरान आपका बच्चा क्या कर सकता है।
अपने बच्चे को अधिक द्रव दें क्योंकि बेरियम से कब्ज़ हो सकता है।
बेरियम के कारण एक दो दिन तक मल सफेद या स्लेटी रंग का दिखाई दे सकता है।
रेडियोलॉजिस्ट परिणामों की व्याख्या करेगा और जांच का आदेश देने वाले चिकित्सक को एक रिपोर्ट भेजेगा। देखभाल टीम का एक सदस्य अगली नियोजित मुलाकात पर परिणामों को साझा करेगा।
—
टूगेदर इस आलेख में उल्लेखित किसी भी ब्रांडेड उत्पाद का समर्थन नहीं करता है।
—
समीक्षित: अगस्त 2022