मुख्य विषयवस्तु में जाएं

ऊष्मा उपचार

हीट यानी गर्मी आपके बच्चे के दर्द में राहत दे सकती है। यह जोड़ों की जकड़न घटाकर आपके बच्चे को शिथिल करने में भी मदद कर सकती है। 

देखभाल टीम अस्पताल में हीट ट्रीटमेंट प्रदान कर सकती है। आप इसका घर पर भी उपयोग कर सकते हैं

हीट ट्रीटमेंट सुरक्षित ढंग से देना महत्वपूर्ण है, नहीं तो आप अपने बच्चे को जला सकते हैं।  

यदि आपके बच्चे को कोई दवा पैच लगा है, तो उसे हीट ट्रीटमेंट नहीं लेना चाहिए। हीट के कारण पैच से बहुत अधिक दवा निकलकर आपके बच्चे की रक्तधारा में पहुँच सकती है। इस कारण दवा की जरूरत से ज्यादा खुराक हो सकती है, जो बहुत खतरनाक होती है।

अस्पताल में हीट ट्रीटमेंट

अस्पताल में आपके बच्चे को जिन तरीकों से हीट ट्रीटमेंट मिल सकता है उनमें से कुछ इस प्रकार हैं:

  • डिस्पोज़ेबल इंस्टेंट हीट पैक – छोटे स्थानों पर कम समय के लिए उपयोग किया जाता है।
  • गुनगुने पानी से भरा डिस्पोज़ेबल पैड – एक पंप पानी को गुनगुना रखता है।

अस्पताल में इलेक्ट्रिक होम हीटिंग पैड या माइक्रोवेव जैल पैड का उपयोग न करें।  यदि आपके कोई प्रश्न हों तो कृपया अपनी देखभाल टीम से बात करें।

हीट ट्रीटमेंट से पहले अपने बच्चे का आकलन करना

हीट ट्रीटमेंट देने से पहले नर्स आपके बच्चे की जाँच करेगी। नर्स इनके लिए जाँचेगी: 

  • त्वचा में टूट-फूट - कोई खुला स्थान या घाव
  • सूजन और संक्रमण के संकेत
  • आपके बच्चे की स्थान बहुत गर्म है यह कहने की योग्यता या यदि हीट तकलीफ़देह हो जाए तो उससे दूर हटने की योग्यता।

इन स्थानों पर कोई हीट ट्रीटमेंट नहीं

आपके बच्चे को कुछ स्थानों पर हीट ट्रीटमेंट नहीं मिलना चाहिए।

इनमें शामिल है:

  • चेहरा
  • यौनांगों के आस-पास का स्थान
  • कोई ऐसा स्थान जहाँ त्वचा में टू-फूट हो, रक्त प्रवाह खराब हो, सूजन हो या सुन्नता हो।

हीट ट्रीटमेंट का उपयोग कैसे किया जाता है

नर्स या देखभाल टीम का कोई अन्य सदस्य हीट पैक या हीट पैड को आपके बच्चे पर रखने से पहले तकिये के कवर से ढकेगा। इससे जलने की रोकथाम में मदद मिलती है।

हीट सीधे त्वचा पर कभी नहीं जानी चाहिए। आपके बच्चे को सीधे हीट पर कभी नहीं लेटना चाहिए। आपके बच्चे के शरीर और हीट पैक या हीट पैड के इर्द-गिर्द हवा हमेशा बहनी चाहिए।

हीट पैक या पैड रखने के बाद, नर्स हर 15 मिनटों पर आपके बच्चे की त्वचा को जाँचेगी। वह 30 मिनट बाद हीट हटा लेगी। आपके बच्चे की त्वचा ठंडी हो जाने पर वह हीट फिर से लगाएगी।

देखभाल टीम हीट ट्रीटमेंट केवल तब देती है जब आपका बच्चा जागा हुआ हो। यदि आपका बच्चा सो रहा है या उसने कुछ दवाएँ ली हैं तो उसे हीट ट्रीटमेंट नहीं मिलेगा। यदि हीट से आपके बच्चे के दर्द में राहत मिलती है, तो नर्स आपके बच्चे के जागने पर इसका दोबारा उपयोग कर सकती है।

केवल देखभाल टीम के किसी सदस्य को ही हीट ट्रीटमेंट देना चाहिए। पहले नर्स से बात किए बिना अपने बच्चे पर हीट पैक या पैड का उपयोग न करें। इसे खुद करने से अपने बच्चे को जलाने का जोखिम बढ़ जाता है। 

घर पर हीट ट्रीटमेंट

घर पर हीट ट्रीटमेंट देते समय बहुत सावधान रहें। आपके बच्चे की देखभाल टीम आपको बता सकती है कि किस प्रकार का हीट पैक सुरक्षित है।

आप अधिकांश सामान्य हीट ट्रीटमेंट वस्तुओं से अपने बच्चे को आसानी से जला सकते हैं। इलेक्ट्रिक हीटिंग पैड, माइक्रोवेव किए हुए रैप्स, या गर्म पानी में भीगे कपड़ों के उपयोग से बचें। इनसे आपके बच्चे के जलने का अधिक जोखिम है। ये वस्तुएँ नियंत्रित हीट नहीं देती हैं और आसानी से बहुत गर्म हो जाती हैं।

अपने बच्चे को हीट ट्रीटमेंट कैसे दें

कृपया घर पर हीट ट्रीटमेंट ठीक वैसे दें जैसे आपके बच्चे की नर्स ने अस्पताल में दिया था। हीट का उपयोग सुरक्षित ढंग से करने के लिए नीचे लिस्ट में दी गई हर चीज़ करें।

  • हीट पैक या पैड को तकिये के कवर से ढक लें। आप तौलिये का भी उपयोग कर सकते हैं।
  • अपने बच्चे की त्वचा को हर 15 मिनटों पर जाँचें। 
  • नियंत्रित, कम तापमान वाली सेटिंग का उपयोग करें।
  • खुली त्वचा या घावों पर हीट कभी न लगाएँ।
  • हर 30 मिनट पर हीट हटाएँ और अपने बच्चे की त्वचा को ठंडा होने दें। 
  • जब आपका बच्चा सो रहा हो तब उसकी त्वचा पर हीट कभी-भी लगी न छोड़ें।
  • अपने बच्चे को कभी भी हीट पर सीधे लेटने न दें।

ये चीज़ें करने से आपको अपने बच्चे को सुरक्षित रखते हुए उसे दर्द से राहत देने में मदद मिलेगी।

प्रमुख बिंदु

  • हीट यानी गर्मी आपके बच्चे के दर्द में राहत दे सकती है। 
  • देखभाल टीम अस्पताल में हीट ट्रीटमेंट प्रदान कर सकती है। आप इसका घर पर भी उपयोग कर सकते हैं।
  • पहले अपनी देखभाल टीम से निर्देश लिए बिना अपने बच्चे पर हीट पैक या पैड का उपयोग न करें।
  • हीट ट्रीटमेंट सुरक्षित ढंग से देना महत्वपूर्ण है, नहीं तो आप अपने बच्चे को जला सकते हैं। 


समीक्षित: अगस्त 2022